Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा
    • Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में
    • Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप
    • Tree Woman Thimmakka: 114 साल की पर्यावरण संरक्षक ने छोड़ी 8,000 पेड़ों की विरासत
    • River Of Blood: बिहार में बहती है खूनी नदी, दिखने में बेहद डरावनी, क्या है आत्माओं का डेरा?
    • जहां जाते ही थरथराने लगते हैं कदम, थम जाती हैं सांसे… क्या है किसी मायावी शक्ति का चमत्कार या छुपा है कोई गहरा काला रहस्य?
    • Dil Dehla dene vale ye 7 Trek: जानिए यह 7 ट्रेक जहां एडवेंचर के साथ हर कदम पर मंडराता है मौत का खतरा
    • Drongiri Village Ka Rahasya : क्यों नहीं पूजते इस गांव के लोग भगवान हनुमान को
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » चित्रकूट बनेगा भारत की संस्कृति का प्रतीक, डॉ दिनेश शर्मा बोले: आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम यही से होगा शुरू
    Tourism

    चित्रकूट बनेगा भारत की संस्कृति का प्रतीक, डॉ दिनेश शर्मा बोले: आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम यही से होगा शुरू

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Dinesh Sharma Chitrakoot: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि चित्रकूटधाम आने वाले समय में भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला अनुपम स्थल बनेगा। यहाँ पर आस्था और अर्थव्यवस्था का अनूठा मेल देखने को मिलेगा । उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करने पर उन्होंने और पर्यटन मंत्री जी ने कामदगिरी की आरती स्थल का सौंदर्यीकरण 2 करोड़ 60 लाख से कराये जाने की स्वीकृति दी है।

    सांसद ने कहा कि पीएम मोदी एवं सीएम योगी के भगीरथ प्रयत्न ने उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को नया स्वरूप प्रदान किया है। आज देश के लोग विदेश जाने के स्थान पर देश में धार्मिक पर्यटन के लिए जाना पसंद करते हैं। कुम्भ में 66 करोड़ लोगों का जाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कुंभ में गए लोगों ने काशी मथुरा अयोध्या चित्रकूट के भी दर्शन किए थे। यूपी के धार्मिक स्थलों का विकास पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा है। राम नगरी अयोध्या के विकास ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। देश विदेश में छोटी दीपावली को अयोध्या के दीपोत्सव से जाना जाने लगा है। धार्मिक पर्यटन यूपी की अर्थ व्यवस्था को नया आयाम दे रहा है। लोगों की आमदनी भी बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा कि काशी, अयोध्या, विंध्याचल, नैमिषारण्य और चित्रकूट में जिस प्रकार का विकास हुआ है उसके बाद यहाँ पर जब जब प्रभु राम और बजरंगबली का पूजन होगा उस समय उनके भक्तो द्वारा पीएम मोदी और सीएम योगी को भी याद किया जाएगा।

    डॉ शर्मा ने कहा कि तुलसीदास जी को बजरंग बली श्री हनुमान ने कहा था कि प्रभु राम के जीवन चरित्र का वर्णन अवधी में लिखना है और इसके प्रथम चौपाई को प्रभु राम ने उन्हें अपने शब्द में बताया था। उन्होंने रामचरितमानस में हनुमान जी के बारे में कुछ नहीं लिखा था। जब मुगल बादशाह ने उन्हें गिरफ़्तार किया था तब उन्होंने हनुमान चालीसा को लिखा था। आज जब भी कोई बजरंगबली को याद करता है तो वह हनुमान चालीसा का पाठ करता है। इसके पाठ के लिए कोई तय विधान नहीं है। इसके पाठ से प्रभु भक्त के संकट को दूर करते हैं क्योंकि वे राम के दूत है और बलवान भी हैं। बजरंगबली श्री हनुमान ने गोस्वामी तुलसीदास को प्रभु राम की आज्ञा के बाद उनके चरित्र का वर्णन किया था और तुलसीदास जी ने उसे लिखा था। रामचरितमानस का लेखन चित्रकूट से जुड़ा हुआ है

    अयोध्या से चित्रकूट पावन भारत यात्रा आगमन पर चित्रकूट के घाट पर आयोजित विशाल संतों की सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सभा को संबोधित किया। बाद में चित्रकूट घाट पर संतो के साथ आरती पूजन में सम्मिलित हुए। जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काम दगिरि पर्वत की आरती स्थल पर हो रहे निर्माण का अवलोकन किया तथा आचार्य विराट जी द्वारा प्रारंभ की गई आरती कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारी संख्या में उपस्थित साधु संतों की उपस्थिति में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

    इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी पूज्य महंत कमलनयन दास जी महाराज जी, यात्रा के प्रमुख व्यवस्थापक महंत विमल कृष्ण जी महाराज, दिगंबर अखाड़े के महंत दिव्या जीवन दास जी महाराज , पूज्य महंत मदन गोपाल दास जी महाराज, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया जी, भाजपा अध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य जी, पूर्व मंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी, पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद मिश्रा जी, मा. विधायक श्री दिनेश मिश्रा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा जी, अयोध्या जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा जी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBHU : धर्म, शिक्षा और देशभक्ति का संगम जहां बसती है महामना की आत्मा
    Next Article Litti-Chokha Ka Itihas: आइए जाने लिट्टी-चोखा का इतिहास, मुगल काल से स्वतंत्रता संग्राम तक का स्वाद
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा

    November 15, 2025

    Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में

    November 15, 2025

    Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप

    November 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.