टैरो साप्ताहिक राशिफल 09 मार्च से 15 मार्च, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 09 मार्च से 15 मार्च, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 09 मार्च से 15 मार्च, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द हीरोफैंट
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड)
करियर: ऐस ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्स्ड)
प्रेम जीवन में द हीरोफैंट अपराइट कार्ड यह बताता है कि धर्म रोमांटिक संबंधों और जीवनसाथी चुनने को कैसे प्रभावित करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने लिए पारंपरिक और अच्छे जीवनसाथी की तलाश करनी चाहिए। ज्यादा मॉडर्न पार्टनर ढूंढ़ने से आपको बाद में परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में यह कार्ड आध्यात्मिक पहलुओं को भी दर्शाता है और यह याद दिला सकता है कि हमें अपने जीवनसाथी के साथ सम्मान और नैतिकता के साथ पेश आना चाहिए। कभी-कभी यह कार्ड विवाह के संकेत भी दे सकता है।
टैरो राशिफल में रिवर्स्ड नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड एकाग्रता और धैर्य में कमी और अवसरों के छूटने या बिना सोचे-समझे काम करने को दर्शाता है। इसकी वजह से जातक जल्दबाज़ी में निर्णय और बिना सोच-समझे कार्य कर सकते हैं।
अपराइट ऐस ऑफ कप्स कार्ड अच्छी भावनाओं और नए अवसरों को दर्शाता है। करियर के क्षेत्र में आप इनका कई तरीकों से उपयोग कर सकते हैं। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह कार्ड करियर के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के संकेत दे रहा है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको टेन ऑफ वैंड्स कार्ड इनवर्टिड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आप बहुत ज्यादा काम कर रहे हैं और बोझिल महसूस कर रहे हैं। आपको सब कुछ खुद करने के बजाय दूसरों को काम सौंपने या दूसरों से सहायता लेनी चाहिए।
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स (रिवर्स्ड)
प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को फोर ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि असंयम, उदासीनता या अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता को दर्शाता है। यह कार्ड इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आप भावनात्मक रूप से एक ही जगह पर अटके हुए हैं इसलिए आपको नए विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए।
थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कहता है कि आप किसी उद्देश्य को पाने के लिए अपने ज्ञान और योग्यता को किसी बड़े समूह के साथ मिलाकर काम कर रहे हैं। यह आर्थिक रूप से सुरक्षित होने का एक संकेत है। इससे आप सुरक्षित जीवन जी सकेंगे और कुछ हद तक विलासित का आनंद ले पाएंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने के भी संकेत हैं।
क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड करियर और वित्त के क्षेत्र में अत्यधिक ऊर्जा और कार्यक्षमता को दर्शाता है। आप इस समय प्रेरित और प्रभावशाली रहेंगे एवं कई चीज़ों को एक साथ संभालने में सक्षम होंगे। आपको अपने करियर में इसलिए सफलता मिल पाई है क्योंकि आप अपने जीवन को संभालने और योजना बनाकर चलने में सक्षम हैं।
सेवन ऑफ कप्स इनवर्टिड कार्ड जीवनशैली से संबंधित गलत निर्णयों को दर्शाता है। ये निर्णय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप अधिक भोजन या शराब का सेवन कर रहे हैं या नशा कर रहे हैं, तो सेवन ऑफ कप्स कार्ड रिवर्स्ड आपको इस बात के संकेत देता है कि अब समय आ गया है कि आप अपनी सेहत पर फिर से ध्यान देना शुरू करें।
शुभ रंग: ओपल व्हाइट
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द एम्पेरर
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
प्रेम जीवन की बात करें, तो मिथुन राशि के जातकों को द एम्परेर कार्ड मिला है। रोमांस के दृष्टिकोण से यह कार्ड कुछ ज्यादा रोमांटिक नहीं होता है और एक बहुत ही गंभीर व्यक्ति को दर्शाता है लेकिन फिर भी टैरो राशिफल में इस कार्ड का आना सहायक हो सकता है। इस कार्ड का कहना है कि हमें रोमांस और रिश्तों को समझदारी, अनुशासन, योजना और तर्क के साथ संभालना चाहिए। यदि रिश्तों को ठीक तरह से संभाला न गया, तो ये आप पर हावी हो सकते हैं और आपके लिए समस्याओं की वजह बन सकते हैं।
क्वीन ऑफ कप्स कार्ड वित्त के मामले में अनुकूल वित्तीय दृष्टिकोण को दिखाता है। इस कार्ड के अनुसार आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर और सुरक्षित रहेगी एवं आप धन प्रबंधन को लेकर संतुलित दृष्टिकोण अपनाएंगे। यह कार्ड अक्सर इस बात का संकेत देता है कि धन के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखने पर ध्यान दिया जाए और मुश्किल एवं पेचीदा निवेशों या जोखिम भरे कार्यों से बचा जाए।
चूंकि, ऐस कार्ड हमेशा नई शुरुआत का प्रतीक होता है इसलिए ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड नए पेशे, पद या करियर को दर्शा सकता है। ये चीज़ें आपको मानसिक रूप से उत्तेजित कर सकती हैं। कार्यस्थल में आपके आसपास ऐसे सहकर्मी हो सकते हैं जो नई अवधारणाओं और विचारों पर बात करना पसंद करते हों, इससे आपके लिए उनके साथ बातचीत करना आसान होगा।
हेल्थ टैरो रीडिंग में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आमतौर पर आराम करने और बीमारी से ठीक होने को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आपको अपने शरीर की सुनने और अपनी देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए अपनी दिनचर्या से ब्रेक लेने की ज़रूरत है। इससे आप मानसिक थकान या तनाव से बच सकते हैं या आपके शरीर को किसी बीमारी से ठीक होने या उबरने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: पेस्टल ग्रीन
कर्क राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टेम्पेरेंस
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: द लवर्स
कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ कप्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका पार्टनर समझदार होगा, आपको भावनात्मक रूप से सहयोग प्रदान करेगा और आपसे बेहद प्यार करेगा। यह कार्ड एक ऐसे रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है जिसका आधार सहानुभूति और आपसी समझ हो एवं रिश्ता भावनात्मक रूप से मज़बूत हो। यह कार्ड अक्सर एक खुशहाल और संतोषजनक रिश्ते को दर्शाता है जिसमें पार्टनर ईमानदार और प्रतिबद्ध हो।
वित्तीय जीवन में द टेम्पेरेंस कार्ड संतुलित और सोच-समझकर लिए गए आर्थिक निर्णयों के महत्व को दर्शाता है। यह कार्ड आपको जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचने और अपने खर्च करने के तरीके पर ध्यान देने के लिए कह रहा है।
द मैजिशियन कार्ड करियर के क्षेत्र में अपार संभावनाओं की ओर संकेत कर रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपके पास अपने सपनों को साकार करने और अपने चुने हुए क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक क्षमता, संसाधन और कौशल मौजूद हैं। यह आपको पहल करने और अपने कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
टैरो हेल्थ रीडिंग के अनुसार द लवर्स कार्ड स्वास्थ्य में संतुलन और सामंजस्य बिठाने की ज़रूरत को दर्शाता है। यह कार्ड आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित कर रहा है जिससे आप अपने शरीर की ज़रूरतों को समझें और अपनी देखभाल को लेकर समझदारी से निर्णय लें। यह कार्ड ऐसे रिश्तों के महत्व को भी दर्शाता है जो आपके स्वास्थ्य को मज़बूत करने में सहायक हों।
शुभ रंग: पर्ल व्हाइट
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
सिंह राशि के जातकों को फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है। यह कार्ड रिश्ते में समस्याओं और विवाद के संकेत दे रहा है। ये विवाद बातचीत कम होने के कारण हो सकते हैं और इनकी वजह से बहस या मतभेद होने की आशंका है। गंभीर परिस्थितियों में यह कार्ड आक्रामकता, दुर्व्यव्हार और डराने-धमकाने का संकेत भी दे सकता है।
वित्त के क्षेत्र में आपको व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड मिला है जो कि वित्तीय स्थिति में बदलाव के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने पैसों को समझदारी से संभालना चाहिए और अप्रत्याशित खर्चों के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप आर्थिक रूप से मज़बूत हैं, तो आपको अधिक पैसों की बचत करनी चाहिए।
करियर में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्रों जैसे कि सेल्स, बैंकिंग और एथलीटों की ओर इशारा कर रहा है। यदि आप इन क्षेत्रों में काम नहीं करते हैं या आपके क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा नहीं है, तो हो सकता है कि आप अपने करियर में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हों। आपको वेतन में वृद्धि या पदोन्नति के लिए किसी व्यक्ति से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। वर्तमान में आप जिन मतभेदों का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको दूसरों के अहंकार से भी निपटना पड़ सकता है।
सेहत के मामले में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड चिंता, नींद आने में दिक्कत, सिरदर्द या हार्मोंस में असंतुलन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत दे रहा है।
शुभ रंग: क्रिमसम
कन्या राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स
प्यार के मामले में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड का कहना है कि आपका पार्टनर आपसे ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है और आप दोनों के व्यक्तित्व के बीच जो अंतर है, उसकी वजह से आप दोनों के रिश्ते में असंतुलन पैदा हो सकता है। जीवनसाथी के बहुत ज्यादा डिमांड करने की वजह से आपके लिए उनके साथ रिश्ते में रह पाना मुश्किल हो सकता है। आप उनसे बात कर के समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करें।
आर्थिक स्तर पर आपको टू ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि निष्पक्षता और संतुलन को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार इस सप्ताह आप अपने पैसे को संभालने में सक्षम होंगे और आपके पास अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन होगा।
इस समय आपके लिए काम तनाव, चिड़चिड़ापन और निराशा का कारण हो सकता है। इस कार्ड के अनुसार अचानक आपकी नौकरी छूट सकती है या आपका व्यापार डूब सकता है। इसके अलावा यह कार्ड कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और क्लाइंट के साथ किसी बात पर असहमति की ओर भी इशारा कर रहा है। आप अपने सहकर्मियों के साथ खुलकर और अच्छे से बात करें और अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। आपको उनसे और उन्हें आपसे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।
थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड के अनुसार आपको दूरदर्शिता अपनानी चाहिए, अपनी सुख-सुविधाओं को छोड़कर बाहर आना चाहिए एवं मुश्किलों का सामना करना चाहिए। इस कार्ड के अनुसार आपको आने वाले कल का सामना पूरे आत्मविश्वास, उद्देश्य और निष्ठा के साथ करना चाहिए।
शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
तुला राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
टैरो रीडिंग में अपराइट किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड रिश्ते में समर्पण और समझदारी के साथ-साथ मज़बूत पार्टनरशिप का प्रतिनिधित्व कर सकता है। किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड एक ऐसे ईमानदार साथी को दर्शा सकता है जो भौतिक और भावनात्मक सहयोग प्रदान कर सके।
ऐस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड वित्तीय जीवन में समृद्धि और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। यह कार्ड व्यवसाय, प्रमोशन या नए पद के ज़रिए वित्तीय सफलता प्राप्त करने की संभावना को दर्शाता है। यह कार्ड आपको सलाह दे रहा है कि आप इन अवसरों का लाभ उठाएं एवं सोच-समझकर जोखिम उठाएं।
टैरो रीडिंग में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड पेशेवर जीवन में प्रगति, वित्तीय स्थिरता या सहयोग मिलने के अवसर को दर्शा सकता है। इस कार्ड का कहना है कि आप दूसरों के लिए जितना करते हैं, उतना आपको मिले भी, इसके बीच संतुलन बनाने की ज़रूरत है।
हेल्थ रीडिंग में नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड स्वास्थ्य की ओर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की ओर इशारा कर रहा है। इसमें अपनी देखभाल करना, स्वास्थ्य के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाना और स्वस्थ आदतों एवं दिनचर्या के ज़रिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना शामिल है।
शुभ रंग: फ्यूशिया
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स्ड)
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड)
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स
वृश्चिक राशि के जातकों को लव रीडिंग में सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड अपराइट पोजीशन में मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने रिश्ते पर ध्यान दे रहे हैं और अपने पार्टनर का ख्याल रख रहे हैं। इस कार्ड का मतलब है कि आप एक ऐसे रिश्ते को अपना समय और ऊर्जा देने के लिए तैयार हैं जो लंबे समय तक चले और आपको संतुष्टि प्रदान करे।
हो सकता है कि आप धीरे-धीरे वित्तीय समस्या से उबर रहे हैं। आप किसी बड़े नुकसान के बाद आपातकाल की स्थिति के लिए फिर से पैसे बचा सकते हैं या कोई ऋण चुका सकते हैं। प्रयास करते रहने की वजह से आपकी वित्तीय स्थिति एक बार फिर से स्थिर हो सकती है। बुरा समय अब बीत चुका है।
कार्यक्षेत्र में एक बार फिर से चीज़ें बेहतर होने लगी हैं। आपका दृष्टिकोण और प्रसन्नता दोनों बढ़ रही हैं और तनावपूर्ण विवाद खत्म हो रहे हैं। हो सकता है कि जिस सहकर्मी से आपकी बहस हुई हो, अब वह उस चीज़ से आगे निकल चुका हो या जो व्यक्ति आपको परेशान करता था, वह चला गया हो। संभव है कि कार्यस्थल पर सभी लोग भविष्य की ओर ध्यान केंद्रित कर रहे हों और एक-दूसरे की पुरानी गलतियों को माफ कर के आगे बढ़ रहे हों। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचने के लिए नई कार्यप्रणाली या पद्धतियां लागू हो सकती हैं और बातचीत में सुधार आ सकता है।
टैरो कार्ड में सिक्स ऑफ वैंड्स कार्ड सेहत के मामले में अनुकूल परिणाम को दर्शाता है। इसमें किसी बीमारी से पूरी तरह से ठीक होना और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार आना शामिल है। इसके साथ ही आपको ये एहसास भी हो सकता है कि आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वे सफल हो रहे हैं एवं आप फिर से जोश एवं उत्साह से भरपूर हैं।
शुभ रंग: काला/ग्रे
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
धनु राशि
प्रेम जीवन: द मैजिशियन
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स
धनु राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द मैजिशियन कार्ड मिला है जो आपको अपनी प्रेम की भावनाओं को सामने रखने के लिए कह रहा है। प्यार के मामले में सफलता साहस, जुनून और सपनों को हकीकत में बदलने से ही मिलती है। जिन्हें आप चाहते या पसंद करते हैं, उनसे मिलने की कोशिश करें। यह कार्ड प्रतिभा और समस्या को सुलझाने के कौशल का भी प्रतीक है लेकिन फिर भी आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके रिश्ते में भ्रम की स्थिति पैदा न हो पाए। यह कार्ड सिंगल और कपल दोनों को ही नई चीज़ों को आज़माने के लिए प्रेरित करता है एवं जिज्ञासा पैदा करता है।
टैरो राशिफल में कर्क राशि को अपराइट फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि स्थिरता और आर्थिक मज़बूती के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आप पैसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आप घर या कार जैसी किसी बड़ी खरीदारी के लिए पैसों की बचत कर सकते हैं या इस पैसे को अपनी रिटायरमेंट के लिए रख सकते हैं।
आमतौर पर टेन ऑफ कप्स कार्ड का संबंध काम के बजाय परिवार से होता है लेकिन फिर भी यह कार्ड आपके करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आप अपनी मौजूदा भूमिका या पद को लेकर सुरक्षित और स्वीकृत महसूस कर रहे हैं। आपको अपने पेशेवर जीवन के इन पहलुओं को लेकर चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपको प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने ऑफिस का माहौल सहायक और उत्साहजनक लगेगा और आप एवं आपके सहकर्मी एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे।
सेहत के मामले में नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड आपको कह रहा है कि सेहत बिगड़ने से पहले आपको रूक कर थोड़ा आराम करना चाहिए। आप शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए अब आप थोड़ा आराम करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
मकर राशि
प्रेम जीवन: द चैरियट
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: जजमेंट
स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
मकर राशि के जातकों को द चैरियट कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि अब समय आ गया है कि आप अपने प्यार की बागडोर अपने हाथ में लें और यह समझें कि प्यार और रोमांस के मामले में आप क्या चाहते हैं। द चैरियट कार्ड आपको तब कोई कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है, जब आपको पता हो कि आपका लक्ष्य क्या है या आपको कहां जाना है। अपनी रोमांटिक लाइफ की कमान अपने हाथ में लेने से आपको निश्चित ही लाभ होगा। साहस, इच्छा और आत्मविश्वास के दम पर आप सफलता हासिल कर सकते हैं।
टू ऑफ वैंड्स कार्ड आमतौर पर दीर्घकालिक योजना पर ध्यान देने, नए वित्तीय अवसरों की तलाश करने और भविष्य में संपन्न बनने के लिए संभावित प्रोजेक्ट या अवसरों का मूल्यांकन करने को दर्शाता है।
करियर में जजमेंट कार्ड मूल्यांकन करने या वेतन में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपको इस समय कोई महत्वपूर्ण अनुभूति होने वाली है या आपकी नौकरी में कोई बदलाव आने वाला है। सफल होने के लिए आप अपने मन की सुनें और आवश्यक बदलाव करें।
व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड स्वास्थ्य के मामले में बदलाव को दर्शाता है। आपकी स्वास्थ्य स्थिति में परिवर्तन आने की संभावना है। आप किसी बीमारी से उबर सकते हैं, आपकी ऊर्जा के स्तर में बदलाव आ सकता है या चीज़ों को संतुलित करने के लिए आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: फिरोज़ा
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
लव रीडिंग में कुंभ राशि को सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका संघर्ष खत्म होने वाला है। यह दो तरह से हो सकता है : आपका रिश्ता खत्म हो सकता है या फिर रिश्ते में एक मुश्किल दौर के बाद आपकी सुलह हो सकती है। किसी भी स्थिति में, यह अपने अतीत को पीछे छोड़ने और एक अनजान लेकिन अधिक आशाजनक भविष्य की ओर बढ़ने की इच्छा को दर्शाता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अपने उस हिस्से को छोड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं, जो आपको प्यार को स्वीकार करने से रोक रहा है।
वित्तीय टैरो रीडिंग में आपको अपराइट फोर ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो कि आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें रिटायरमेंट के लिए पैसों की बचत करना या किसी बड़ी खरीदारी जैसे कि कार या घर के लिए पैसे बचाना शामिल हो सकता है।
करियर में पेज ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि अगर आप रचनात्मक या मनोरंजन के क्षेत्र में हैं, तो आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह कार्ड स्पष्ट संकेत दे रहा है कि आपको नए अवसर मिलेंगे और आप जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। आप नौकरी छोड़कर व्यापार शुरू कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड एक शुभ संकेत है। यह कार्ड जोश, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। आपको जल्दबाज़ी में काम करने से चोट लगने की आशंका है इसलिए आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
मीन राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हर्मिट
लव टैरो रीडिंग में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड यह संकेत दे सकता है कि आपको अपने रिश्ते को सुरक्षित रखने और उसमें एक सीमा निर्धारित करने की ज़रूरत है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आप किसी प्रतिस्पर्धा या बाधाओं का सामना कर रहे हैं।
नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड भौतिक सफलता, वित्तीय स्वतंत्रता और स्थिरता का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि आपने वह मुकाम हासिल कर लिया है जहां आपको अपने प्रयासों का फल मिल रहा है और अब आप आराम एवं सुरक्षा के साथ अपनी मेहनत के फल का आनंद ले सकते हैं।
टैरो रीडिंग के अनुसार क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड पेशेवर तरीके से काम करने, ज्ञान और स्पष्ट बातचीत को दर्शाता है। यह कार्ड एक ऐसे अनुभवी सहकर्मी की ओर भी संकेत कर सकता है जो आपकी समीक्षा और मार्गदर्शन कर सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में द हर्मिट टैरो कार्ड आत्मनिरीक्षण, आत्मचिंतन और खुद की देखभाल करने के महत्व को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार आपको अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए, ज़रूरत पड़ने आराम करने और अपनी स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए आंतरिक मार्गदर्शन लेने की सलाह दे रहा है।
शुभ रंग: मस्टर्ड
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. टैरो में कुछ भी गैर-कानूनी नहीं है लेकिन कुछ देशों में सांस्कृतिक या धार्मिक मान्यताओं के कारण दिव्य कार्य करने की अनुमति नहीं है। इसलिए यहां टैरो पर रोक है।
उत्तर. द हर्मिट।
उत्तर. द हाई प्रिस्टेस कार्ड।
The post टैरो साप्ताहिक राशिफल (09 मार्च से 15 मार्च, 2025): इन राशियों का चमकेगा भाग्य! appeared first on AstroSage Blog.