Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सस्पेंस खत्म! तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार…? महागठबंधन का आज होगा बड़ा दांव
    • बिहार की लाल रंग की खुनिया नदी और तुतला भवानी जलप्रपात-रोहतास का रहस्यमयी पर्यटन स्थल
    • Upendra Kushwaha Profile: अग्नि परीक्षा के दौर में उपेंद्र कुशवाहा
    • गुजरात की राजनीति में बड़ा ‘छक्का’! जडेजा की पत्नी रिवाबा मंत्रिमंडल में शामिल
    • हरिओम मॉब लिंचिंग: क्या दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है? राहुल गांधी से मिलते मां के छलके आंसू
    • Diwali 2025:15000 किलो सोने से बना है माता लक्ष्मी का यह मंदिर – जानिए विशेषताएं
    • ऐसे चरित्र वाले नेता…! मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला, बोलीं: शादीशुदा होकर भी शोषण किया..
    • क्या नीतीश कुमार नहीं बनेंगे अलगे बिहार सीएम? अमित शाह के इस बयान से सस्पेंस गहराया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » तालिबान ने Pak को छोड़ भारत को चुना! मुत्ताकी का दिल्ली दौरा बदल सकता है दक्षिण एशिया की तस्वीर…
    राजनीति

    तालिबान ने Pak को छोड़ भारत को चुना! मुत्ताकी का दिल्ली दौरा बदल सकता है दक्षिण एशिया की तस्वीर…

    Janta YojanaBy Janta YojanaOctober 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Amir Khan Muttaqi India Visit (photo: social media)

    Amir Khan Muttaqi India Visit

    Amir Khan Muttaqi India Visit: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के तकरीबन 4 साल बाद, अब भारत और तालिबान के बीच औपचारिक संवाद का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी आगामी 9 अक्टूबर को पहली बार भारत का दौरा करने आ रहे हैं। यह दौरा केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि दक्षिण एशिया की जियो-पॉलिटिकल तस्वीर में एक बड़े बदलाव का बड़ा संकेत भी देता है।

    तालिबान और भारतीय अधिकारियों के बीच अब तक मुख्य रूप से दुबई और काबुल में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। लेकिन यह पहली बार होगा जब तालिबान का शीर्ष नेतृत्व सीधे भारत आएगा। इस कदम के ज़रिये यह स्पष्ट रूप से संदेश जाता है कि अफगानिस्तान अब पाकिस्तान की छाया से बाहर निकलकर भारत के करीब आ रहा है।

    साल 2021, 15 अगस्त को तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भारत ने काबुल स्थित अपना दूतावास पूर्ण रूप से बंद कर लिया था और सभी अधिकारी दिल्ली वापस लौट आए थे। उस वक़्त ऐसा माना गया था कि अफगानिस्तान के लिए भारत का दरवाजा अब हमेशा के लिए बंद हो गया है। लेकिन अब करीब 4 साल बाद तालिबान का शीर्ष नेतृत्व भारत की तरफ़ कदम बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी मुत्ताकी के दिल्ली दौरे को मंजूरी दे दी है, और उनकी यात्रा 16 अक्टूबर से पहले पूरी होने की संभावना जताई जा रही है।

    भारत और तालिबान का संबंधों में बड़ा परिवर्तन

    इस साल की शुरुआत में, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तालिबान के विदेश मंत्री से फ़ोन पर बातचीत की थी। इसके अलावा जून 2025 में भारत ने हैदराबाद स्थित अफगान वाणिज्य दूतावास का नियंत्रण तालिबान द्वारा नियुक्त मोहम्मद रहमान को सौंप दिया था। यह कदम भी भारत और तालिबान के बीच बढ़ते संपर्क का बड़ा संकेत है।

    भारत ने अफगानिस्तान के हर स्थिति में सहायता पहुँचाई है। अभी हाल ही में आये भूकंप के वक़्त भी भारत ने तत्काल राहत सामग्री भेजी थी। इसके अलावा अफगान और भारतीय नागरिकों के बीच ऐतिहासिक संबंध और भारत की अफगान विकास प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हिस्सेदारी भी तालिबान को भारत की तरफ़ आकर्षित कर रही है। भारत ने अब तक तकरीबन 50,000 टन गेहूं, 330 टन दवाइयां और अन्य खाद्य एवं आश्रय सामग्री अफगान जनता तक सहायता पहुंचाने का काम किया है।

    पाकिस्तान से तालिबान का विश्वासघात

    जियो-पॉलिटिकल विश्लेषक उमर वज़िरी के मुताबिक, तालिबान और पाकिस्तान के संबंधों में आयी कमी के कई कारण हैं। दशकों तक पाकिस्तान ने तालिबान को अपने प्रॉक्सी के रूप में प्रयोग किया और उन्हें आश्रय, हथियार और वित्तीय रूप से मदद दी। लेकिन इसके साथ ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को अपना पांचवां राज्य मानने का प्रयास किया। पाकिस्तान चाहता था कि तालिबान की विदेश नीति पूरी तरह से इस्लामाबाद के निर्देशानुसार हो, जिसे तालिबान ने सिरे से ठुकरा दिया।

    साल 2024, दिसंबर महीने में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले कर दर्जनों अफगानों को मौत के घाट उतारा और पाकिस्तान में रह रहे लाखों अफगानों को ज़बरदस्ती बाहर निकाल दिया। तालिबान ने इसे पाकिस्तान के इस रवैये को विश्वासघात के तौर पर लिया । इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा डूरंड लाइन पर विवाद ने दोनों देशों के बीच तल्खी और बढ़ा दी। तालिबान ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तान ने लगाई बाड़ को भी हटा दिया।

    भारत की विश्वसनीयता और मदद

    तालिबान के विदेश मंत्री का भारत दौरा इस बात का बड़ा संकेत है कि तालिबान अब भारत पर विश्वास कर रहा है। भारत ने अफगान विकास कार्यों में पिछले कई दशकों से योगदान दिया है। भारत ने 2000 के दशक में अफगान संसद भवन, सड़कें, स्कूल और बांध बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। साथ ही, चाबहार पोर्ट के ज़रिये से भारत ने अफगानिस्तान को पाकिस्तान के बंदरगाह कनेक्शन से स्वतंत्र समुद्री मार्ग उपलब्ध कराया।

    तालिबान ने कई बार भारत को अपना सहयोगी बताया है और भारत की दीर्घकालिक सहायता, व्यापारिक विकल्प और सम्मानजनक संवाद के कारण तालिबान अब पाकिस्तान की पकड़ से आज़ाद हो रहा है। भारत ने तालिबान को औपचारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन बातचीत और सहयोग के ज़रिये से संतुलन बनाए रखा है।

    जियो-पॉलिटिकल संकेत

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुत्ताकी का भारत दौरा पाकिस्तान के लिए बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है और साथ ही यह दक्षिण एशियाई भू-राजनीति में बड़े बदलाव का प्रतीक है। पाकिस्तान की नीतियों, हवाई हमलों, शरणार्थियों के बाहर निकाले जाने और सीमा विवाद ने तालिबान का भरोसा खो दिया। वहीं भारत की दीर्घकालिक सहायता और सम्मानजनक रवैया तालिबान को भारत की तरफ़ खींच रहा है।

    तालिबान का यह भारत दौरा यह भी दर्शाता है कि अफगानिस्तान अब पाकिस्तान की नीति से बाहर निकलकर अपनी स्वतंत्र विदेश नीति को आगे बढ़ा रहा है। भारत और तालिबान के बीच बढ़ती नज़दीकियां दक्षिण एशियाई सुरक्षा और विकास पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकफ सिरप मामले में पलट गया खेल! सरकार ने कहा – असली दोषी तो मां-बाप हैं, कंपनी नहीं…,अफसर सस्पेंड
    Next Article दो सर्वे ने बढ़ा दी BJP की टेंशन, Bihar में बड़ा बदलाव, एंटी इनकंबेंसी से निपटने को BJP का मास्टर प्लान
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    सस्पेंस खत्म! तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार…? महागठबंधन का आज होगा बड़ा दांव

    October 23, 2025

    Upendra Kushwaha Profile: अग्नि परीक्षा के दौर में उपेंद्र कुशवाहा

    October 17, 2025

    गुजरात की राजनीति में बड़ा ‘छक्का’! जडेजा की पत्नी रिवाबा मंत्रिमंडल में शामिल

    October 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.