Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अहमदाबाद में मोदी जी इस समय क्या सोच रहे होंगे?
    • बोइंग की कहानी में छिपी हादसे की हक़ीक़त?
    • निर्जला बकरीद!
    • सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर कंचन का खुलकर जीना रास नहीं आया कट्टरपंथियों को!
    • Adasa Mandir Ka Itihas: वह दिव्य स्थल जहाँ धरती पर स्वयं प्रकट हुए श्री गणेश, जाने आदासा मंदिर की गाथा
    • इसराइली हमले में ईरान के शीर्ष 3 अधिकारियों की मौत तेहरान के लिए कितना बड़ा झटका?
    • इसराइली हमलों के बीच ट्रंप ने चेताया- परमाणु समझौता करे या और घातक हमले झेले ईरान
    • नागा साधुओं की रहस्यमयी धरोहर! जहां से कोई लौटकर नहीं आया, क्या है पगारा की बावड़ी?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदू: क्या हिंदूवादी हो गए चंद्रबाबू नायडू?
    भारत

    तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदू: क्या हिंदूवादी हो गए चंद्रबाबू नायडू?

    By March 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    किसी ज़माने में देश के सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष माने जाने
    चंद्रबाबू नायडू क्या हिन्दूवादी हो गये हैं भाजपा के सहयोगी होने का उन पर इतना
    असर तारी हो गया है 

    मामला जुड़ा है तिरुमला तिरुपति मंदिर से। यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में एक है।यहाँ लगभग हर रोज़ पचास हज़ार से अधिक लोग दर्शन के लिए आते हैं। सैकड़ों लोग इस मंदिर की देखभाल करते हैं। इसमें समाज के हर हिस्से के लोग शामिल होते हैं। इन कर्मचारियों में हिन्दू धर्म के अतिरिक्त धर्मों के लोग भी शामिल हैं। 

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की एक नई घोषणा के अनुसार अब इस मंदिर में केवल हिन्दू ही काम करेंगे।सीएम नायडू ने स्पष्ट रूप से कहा, “केवल हिंदू धर्म को मानने वालों को ही तिरुमला मंदिर में रोजगार दिया जाएगा। यदि अन्य धर्मों के लोग पहले से वहाँ कार्यरत हैं, तो उन्हें बिना किसी विवाद के अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।”

    उनके इस बयान के बाद तिरुमला मंदिर से जुड़े प्रशासनिक फैसलों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। लोग चंद्रबाबू नायडू की धर्मनिरपेक्षता पर तो सवाल उठा ही रहे हैं, मंदिर की व्यवस्था पर भी बहस छिड़ गई है। इस घटना की शुरुआत तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के ऐसे फैसले से होती है। तिरुमला मंदिर की देखभाल करने वाली इस समिति ने हाल ही में 18 कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। इन कर्मचारियों पर आरोप था कि वे ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे, जबकि उन्होंने हिंदू धर्म और परंपराओं का पालन करने की शपथ ली थी।

    मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये कर्मचारी टीटीडी के विभिन्न संस्थानों में व्याख्याता, हॉस्टल कर्मचारी, कार्यालय सहायक, अभियंता, सहायक, नर्स और अन्य चिकित्सा कर्मी के पदों पर कार्यरत थे। 

    टीटीडी प्रशासन ने एक अजीब रवैया अपनाते हुए लग धर्मों के इन
    कर्मचारियों को धार्मिक आयोजनों में भाग लेने से रोकने का आदेश भी जारी किया था।
    नवंबर 2024 में आयोजित टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि
    मंदिर प्रशासन में कार्यरत गैर-हिंदू कर्मचारियों को राज्य सरकार को सौंप दिया
    जाएगा। 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक तिरुमला मंदिर के भिन्न
    प्रशासनिक में पदों पर 44 गैर-हिंदू कर्मचारी कार्यरत थे। अब इन कर्मचारियों को स्थानांतरित करने की
    बात की जा रही है। 

    क्या बदल गए नायडू चंद्रबाबू नायडू की घोषणाएं यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने एक और घोषणा की। इसके मुताबिक देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि इस कदम को हिंदू संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

    चंद्रबाबू नायडू की इन नई तरह की घोषणाओं में मुमताज़ होटल के बनने के फैसले को रद्द किया जाना भी शामिल रहा। गौरतलब है कि तिरुमला मंदिर के पास प्रस्तावित “मुमताज़ होटल” के निर्माण को लेकर काफी विवाद चल रहा था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इस होटल के निर्माण के लिए ज़मीन आवंटित की थी।

    इस पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने नवंबर 2024 मेंएक बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा कि मुमताज होटल का प्रस्ताव काफी आपत्तिजनक है।टीटीडी के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने कहा,”सरकार की जमीन को पहले पर्यटन विभाग को ‘देवलोकमपरियोजना’ के तहत विकसित करने के लिए दिया गया था। लेकिन पिछली सरकार ने इसे बदलकर मुमताज होटल को दे दिया। यह मंदिर के बहुत करीब है,इसलिए हिंदू समुदाय के लिए यह अत्यधिक आपत्तिजनक है।”

    तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने सरकार से अनुरोध किया था कि अलीपिरी क्षेत्र में होटल के लिए आवंटित भूमि को निरस्त किया जाए, क्योंकि यह मंदिर के बहुत करीब था।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने स्पष्ट
    किया कि सरकार ने अब इस होटल के निर्माण की अनुमति रद्द करने का फैसला लिया है। यह
    होटल 35.32 एकड़ जमीन पर बनने वाला था,
    लेकिन सरकार का कहना है कि तिरुमला की सात पवित्र पहाड़ियों
    के आसपास किसी भी तरह का व्यावसायीकरण नहीं होना चाहिए।

    चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “पहले इस क्षेत्र में मुमताज होटल के निर्माण की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि इस अनुमति को रद्द कर दिया जाए। सात पवित्र पहाड़ियों के पास किसी भी व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।”

    नायडू सरकार फैसलों पर सवाल

    चंद्रबाबू नायडू के इन फैसलों के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। क्या मंदिरों में केवल हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति का यह निर्णय धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देगा क्या यह फैसला सरकारी संस्थानों और धार्मिक स्थलों के प्रशासन के लिए कोई नई नीति स्थापित करेगा

    इसके अलावा, तिरुमला मंदिर के पास मुमताज़ होटल निर्माण पर रोक लगाने के फैसले को भी राजनीतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। यहाँ एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या सरकार व्यवसायीकरण की आड़ में धार्मिक भावनाओं पर अधिक बल दे रही है 

    रिपोर्टः अणुशक्ति सिंह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBihar Divas 2025: क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस ? जानिए इसका इतिहास और महत्व
    Next Article विनोद कुमार शुक्ल को मिला 2025 का ज्ञानपीठ पुरस्कार

    Related Posts

    अहमदाबाद में मोदी जी इस समय क्या सोच रहे होंगे?

    June 13, 2025

    बोइंग की कहानी में छिपी हादसे की हक़ीक़त?

    June 13, 2025

    निर्जला बकरीद!

    June 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.