Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या देशभक्त होना इतना बड़ा गुनाह …. सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से इशारों में पूछे सवाले, देश में हो रहे बवाल पर जताया दुख
    • इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?
    • Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    • रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    • हेट स्पीच केस: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, राजभर बोले- अपील करेंगे
    • आतंकवाद से जंग का नागरिकों की प्यास से क्या रिश्ता है?
    • Mana and Kamet Peaks: माना और कामेट पर्वत की गोद में एक स्वर्गिक अनुभव की यात्रा, जीवन भर याद रहेगी ये समर हॉलीडे ट्रिप
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » पुलिस हिरासत में मौत, लखीमपुरी खीरी के अफसरों की धमकी देखिये, सुनिये, समझिये
    भारत

    पुलिस हिरासत में मौत, लखीमपुरी खीरी के अफसरों की धमकी देखिये, सुनिये, समझिये

    By January 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी की लखीमपुर खीरी पुलिस फिर चर्चा में है। इससे पहले जब यहां किसानों के धरने पर जीप चढ़ाकर उन्हें मार डाला गया था तो उस समय भी लखीमपुर खीरी पुलिस का नाम चर्चा में रहा था। सुप्रीम कोर्ट तक से उसे फटकार पड़ी। अब पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला सामने आया है। जिसे लेकर ग्रामीणों से पुलिस अफसरों के बात करने का अंदाजा खासा आपत्तिजनक है।

    घटना लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र का है। हुलासी पुरवा गांव के रहने वाले रामचंद्र मौर्य घर में जलाने के लिए लकड़ी लेने जंगल गये थे। तभी वहां पुलिस पहुंच गई और शराब बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें शराब तस्कर फौरन ही करार दे दिया। 

    पुलिस का कहना है कि रामचंद्र हमारी हिरासत से भागने लगा। उसकी सांस फूल गई। तभी उसे हार्ट अटैक आया।जिसके चलते आरोपी को पुलिस ने सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर भर्ती करा दिया औऱ बाकी तीन आरोपियों को लेकर थाने आ गई। लेकिन सीएचसी में ही आरोपी रामचंद्र मौर्य की मौत हो गई। 

    “ना तो मझगई थाना सस्पेंड हो, ना निघासन थाना सस्पेंड हो, ना तुझे 30 लाख रुपए दें। तेरे पे जितने दिन रखना है, रख ले डेडबॉडी को। हम यहां से जा रहे हैं”

    ये हैं लखीमपुर खीरी, उप्र के CO पीपी सिंह।

    यहां 36 साल के रामचंद्र मौर्य की पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप है। वहीं, पुलिस… pic.twitter.com/1MSZEaSlqw

    — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 8, 2025

    घर वालों को सूचना मिली तो उन्होंने सीएचसी पर जाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर एक्शन की मांग की। हंगामा ज़्यादा बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद गुस्साए घरवालों ने अंतिम संस्कार के लिए मना कर दिया। हंगामा ज़्यादा बढ़ा तो सीओ पीपी सिंह भी आरोपी के घर पहुंचे और प्रदर्शन करने वालों को धमकाना शुरू कर दिया। गहमागहमी के माहौल के बीच उन्होंने साफ-साफ कहा कि न पुलिसवालों पर कोई एक्शन होगा और न ही मुआवज़ा मिलेगा। चाहे शव को 3 दिन रखो या 4 दिन।

    उत्तर प्रदेश : जिला लखीमपुर खीरी में 36 वर्षीय रामचंद्र की मौत हो गई। पुलिस पर कस्टडी में पीटने का आरोप है।

    पुलिस की थ्योरी है कि रामचंद्र शराब माफिया था। पुलिस उसे पकड़ने को पीछे दौड़ रही थी। तभी उसको हार्टअटैक आया और मौत हो गई। pic.twitter.com/BNbcKuZx1r

    — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 7, 2025

    घर वालों का कहना है कि रामचंद्र जंगल में लकड़ी लेने गये थे, क्योंकि घर में चूल्हा जलाने के लिए कुछ नहीं था। यह इस गांव में सामान्य सी बात है। हर घर से लोग जंगल में लकड़ियां लेने जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ऐसे लोगों को पकड़कर वसूली करती है। इसी का शिकार रामचंद्र मौर्य भी हुए। लेकिन पुलिस सारे मामले को रफादफा करना चाहती है और उल्टा शराब बनाने का आरोप लगा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या रामचंद्र को किसी शराब भठ्ठी से पकड़ा गया या वहां कोई शराब भठ्ठी बरामद हुई। 

    भाजपा हृदयहीन पार्टी है। pic.twitter.com/ffI98Sbsds

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 8, 2025

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर एक्स पर संक्षिप्त टिप्पणी की। उन्होंने लिखा- भाजपा ह्रदयहीन पार्टी है।

    सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। लोगों ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी ललकारा है कि मौर्य समाज के युवक की मौत हो गई और वो खामोश हैं। इसी तरह तमाम लोगों ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर हालात को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी की धमकी का वीडियो वायरल हो चुका है। 

    2021 में लखीमपुर खीरी में दिल दहलाने वाली घटना हुई। देश में चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसान यहां भी प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान वहां एक जीप तेजी से आई और उसने धरने पर शांतिपूर्वक बैठे किसानों को कुचल दिया। इसके बाद वहां जमकर हिंसा हुई। दोनों घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई थी। इनमें चार किसान, एक पत्रकार और तीन अन्य लोग थे। जिन्हें बाद में भाजपा कार्यकर्ता बताया गया। इस घटना में भाजपा सांसद अजय मिश्रा टेनी के बेटे का नाम आया था। भाजपा ने अजय मिश्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से टिकट से नवाजा था। इस पूरी घटना में लखीमपुर खीरी पुलिस की भूमिका काफी विवादित रही थी।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Assembly Election 2025: क्या आतिशी अपनी सीट बचा पाएंगी ?
    Next Article बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, जानिए कहां मिलेगा

    Related Posts

    इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?

    June 2, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें

    June 2, 2025

    सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.