
Congress OBC Conference In Delhi
Congress OBC Conference In Delhi
Congress OBC Conference In Delhi: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस शुक्रवार को ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों और दलितों के लिए लड़ते हैं। यदि लोकसभा चुनाव में 30 सीटें और आतीं तो हम सत्ता में होते।
कांग्रेस की हो सकती है सियासी चाल….
कांग्रेस ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब OBC वर्ग की राजनीति राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से चर्चा में आ गयी है। पार्टी का लक्ष्य इस सम्मेलन के माध्यम से OBC वर्ग के साथ अपनी पकड़ मज़बूत करना और भाजपा के खिलाफ सामाजिक न्याय का एक मजबूत नैरेटिव खड़ा करना है। जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में पूरे देश से OBC समुदाय के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह OBC समाज की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को लुभाने का प्रयास कर रही है और इन्हीं प्रयासों के को ध्यान में रखते हुए आज कांग्रेस दिल्ली में OBC नेतृत्व हिस्सेदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस आयोजन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर OBC वर्ग का हक न देने का आरोप लगाया।
खरगे ने अपने संबोधन प्रधानमंत्री को कहा ‘झूठा’..
खरगे ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि ‘जो प्रधानमंत्री झूठ बोलता है, वह देश का भला कभी नहीं कर सकता। RSS और भाजपा एक जहर हैं, यदि आप इस जहर को थोड़ा भी चख लेंगे तो आपका पूर्ण रूप से सफाया हो जाएगा है। हमें एकत्रित होकर एकसाथ लड़ना पड़ेगा। ये लोग आपको बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आपको एकत्रित होना पड़ेगा। इस देश को कांग्रेस ने जो कुछ दिया है, उसे कोई भी खत्म नहीं कर सकता।’
आगे की खबरें अपडेट की जा रही हैं….