Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रृंगवेरपुर में आगन्तुकों के लिए विशेष आकर्षण केन्द्र बनेगा निषादराज पार्क-जयवीर सिंह
    • पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने आम नागरिकों के लिए चिंतानजक फैसला सुनाया, आसिम मुनीर को मिली बेतहाशा ताकत
    • द वायर का दावा- भारत में वेबसाइट पर सरकारी प्रतिबंध; ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला’?
    • LoC भारत-पाकिस्तान के बीच विवादित क्यों?
    • हम UN से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की आजादी को मान्यता देने सदस्यों की बैठक बुलाने का गुजारिश करते है – मीर यार बलूच
    • पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवाला
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » महाराष्ट्र: बीड की मस्जिद में विस्फोट, ईद पर तनाव फैलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
    भारत

    महाराष्ट्र: बीड की मस्जिद में विस्फोट, ईद पर तनाव फैलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के एक मस्जिद में विस्फोट की घटना ने स्थानीय समुदाय में हड़कंप मचा दिया। यह विस्फोट गेवराई तहसील के अर्धा मसला गांव में स्थित मस्जिद में सुबह करीब 2:30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, इस घटना में मस्जिद की आंतरिक हिस्से को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस मामले में दो आरोपियों, विजय रामा गव्हाणे (22) और श्रीराम अशोक सागड़े (24) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को बीड के गेवराई तालुका के निवासी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रधानमंत्री मोदी राज्य के दौरे पर हैं और प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम है।

    “

    मस्जिद को हुए नुकसान को बनवाने की जिम्मेदारी गांव के सभी समुदाय के लोगों ने उठाई है। उन्होंने कहा कि इस गांव का सद्भाव कोई खराब नहीं कर सकता।


    पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट जेलाटिन स्टिक्स से किया गया। जिसे एक व्यक्ति ने मस्जिद के पिछले हिस्से से अंदर फेंता था। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया। 

    गांव के सरपंच ने सुबह 4 बजे तालवाड़ा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

    Appreciation to @BEEDPOLICE, @navneet_kanwat and team for taking quick and strict action. The criminals blew up walls of Masjid using Gelatine sticks at around 2:30 AM, The police reached the spot at around 3 AM. Arrested both the accused by 4 AM. https://t.co/MAjgD7fhdP pic.twitter.com/3c80Y84PHf

    — Mohammed Zubair (@zoo_bear) March 30, 2025

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमें इस घटना की जानकारी मिली है और यह भी पता चल गया है कि इसके पीछे कौन है। लेकिन उन्होंने आरोपियों के नाम नहीं बताए। सिर्फ यह कहा कि बाकी जानकारी संबंधित पुलिस अधीक्षक देंगे।” उन्होंने नागपुर में यह बयान दिया, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। 

    पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले इसकी योजना बनाई थी। विस्फोट के बाद गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यह घटना ईद-उल-फितर से एक दिन पहले हुई, जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया।

    अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र में सामुदायिक तनाव को बढ़ाने की आशंका पैदा की है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है। आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

    मस्जिद में हुए विस्फोट के बीच गांव के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि वे त्योहारों को एक साथ मनाने की परंपरा का पालन करते हैं। पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, गुड़ी पड़वा त्योहार के दौरान हिंदू मस्जिद के पास हजरत सैयद बादशाह दरगाह पर जाते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी व्यक्तियों ने जिलेटिन की छड़ों का उपयोग करके मस्जिद को उड़ाने की कोशिश की, क्योंकि गांव रविवार को गुड़ी पड़वा और रमजान ईद मनाने की तैयारी कर रहा था।

    विस्फोट के बाद, दशकों से सद्भाव में रहने वाले स्थानीय लोगों ने मस्जिद को पहुंचे नुकसान की मरम्मत कराने का फैसला किया। साथ ही सुबह गांव में शांति समिति की बैठक भी हुई।

    रिपोर्ट और संपादनः यूसुफ किरमानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHottest Place in Earth: कभी नासा ने नापा था यहाँ का तापमान 70 डिग्री, आइए जानते हैं दुनिया के सबसे कठिन रेगिस्तान को
    Next Article Mughal Emperors History: मुगल बादशाहों के शाही सहरी और इफ्तार में परोसे जाते थे ये लज़ीज़ व्यंजन,जिनके स्वाद के आज भी हैं लोग दीवाने
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    द वायर का दावा- भारत में वेबसाइट पर सरकारी प्रतिबंध; ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला’?

    May 9, 2025

    LoC भारत-पाकिस्तान के बीच विवादित क्यों?

    May 9, 2025

    भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने आम नागरिकों के लिए चिंतानजक फैसला सुनाया, आसिम मुनीर को मिली बेतहाशा ताकत

    May 9, 2025

    हम UN से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की आजादी को मान्यता देने सदस्यों की बैठक बुलाने का गुजारिश करते है – मीर यार बलूच

    May 9, 2025

    पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवाला

    May 9, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.