Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Global Hub Bengal: दुर्गा पूजा की ग्लोबल पहचान से चमका बंगाल, विदेशी सैलानियों की नई पसंद बना राज्य
    • Lucknow Kukrail Forest: नए साल में लखनऊवासियों को मिलेगा ये तोहफ़ा, पर्यटन और रोज़गार को मिलेगा बढ़ावा
    • Disappearing Temple: बेहद चमत्कारिक है ये मंदिर, देखते ही देखते आँखों के सामने से हो जाता है ओझल
    • Best Luxury Honeymoon Spots: ये हैं बेस्ट लग्ज़री हनीमून डेस्टिनेशन, जानिए क्या हैं यहाँ बेहद ख़ास
    • Kanpur Famous Shiv Temple: कानपुर का सबसे चमत्कारिक मंदिर, पूरी हो जाती हैं सभी मनोकामना
    • New Year Travel from Lucknow: नए साल पर इन जगहों की करें यात्रा, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
    • Rashtra Prerna Sthal: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद की त्रिवेणी
    • Lucknow Rashtra Prerna Sthal: बेहद ख़ास है लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल,इतने करोड़ में तैयार
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मां सती का गिरा था यहां अंग, इस पवित्र शक्तिपीठ का अद्भुत है इतिहास, जानें क्यो इतना खास और पहुंचने का रास्ता
    Tourism

    मां सती का गिरा था यहां अंग, इस पवित्र शक्तिपीठ का अद्भुत है इतिहास, जानें क्यो इतना खास और पहुंचने का रास्ता

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sri Lanka Famous Temples

    Sri Lanka Famous Temples

    Sri Lanka Famous Temples: विश्वभर में स्थित 18 प्रमुख महाशक्तिपीठों में से एक मां शंकरी देवी का मंदिर श्रीलंका में स्थित है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका इतिहास कई पौराणिक कथाओं और कालखंडों से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि मां सती के शरीर का कमर का हिस्सा (कटि भाग) श्रीलंका की एक पहाड़ी पर गिरा था, और उनकी रक्षा के लिए भगवान शिव स्वयं त्रिकोणेश्वर के रूप में यहाँ विराजमान हुए।

    जानें, मंदिर का ऐतिहासिक महत्व 

    शंकरि देवी मंदिर का इतिहास अत्यंत रोचक है। यह मंदिर श्रीलंका के पूर्वी तट पर त्रिंकोमाली के पास स्थित रावणन वेद्दु नाम की पहाड़ी पर बना है। हालांकि 15वीं शताब्दी ईस्वी में पुर्तगालियों ने इस मंदिर पर हमला कर इसे बुरी तरह नष्ट कर दिया था। मंदिर की प्रतिमाओं और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं को भक्तों ने वर्षों तक एक कुएं में छुपाकर सुरक्षित रखा। बाद में दक्षिण भारतीय चोल शासक कुलकोट्टन ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया। पुनर्निर्माण के कुछ वर्षों बाद मंदिर के पास ही भगवान शिव के त्रिकोणेश्वर मंदिर का निर्माण भी कराया गया। हालांकि मूल मंदिर पूरी तरह सुरक्षित नहीं बच सका, लेकिन इसका आधा स्तंभ आज भी मंदिर में मौजूद है और भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

    पौराणिक मान्यताएं और आध्यात्मिक महत्व

    कहा जाता है कि श्रीलंका में लगभग 2500 वर्षों से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि त्रिकोणेश्वर मंदिर की नींव स्वयं ऋषि अगस्त्य द्वारा रखी गई थी। माना जाता है कि भगवान शिव ने स्वप्न में उन्हें मंदिर निर्माण का निर्देश दिया था। देवी शंकरी की पूजा यहां मथुमाई अंबल के रूप में होती है। यह मंदिर इसलिए भी अद्भुत माना जाता है क्योंकि इसे भगवान ने अपने परम भक्त की इच्छा पूरी करने के लिए बनवाया था।

    प्राकृतिक आश्चर्य और धार्मिक स्थल

    मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है, वह प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है। आसपास के क्षेत्र में कई गर्म पानी के झरने, ज्वालामुखीय संरचनाएं और भूकंपीय गतिविधियों वाले क्षेत्र शामिल हैं। ये स्थान पर्यटकों और भक्तों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। मंदिर परिसर में स्थित बिल्व वृक्ष भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इसी स्थान पर बैठकर भगवान श्रीराम ने भगवान शिव का ध्यान किया था। मंदिर के पास बहने वाली महावेली गंगा भी आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र मानी जाती है। नदी पहाड़ों से बहकर हिंद महासागर में समाहित होती है। भक्त मंदिर दर्शन के बाद नदी के दर्शन अवश्य करते हैं।

    देखें मंदिर तक पहुंचने का मार्ग

    कोनेश्वरम मंदिर तक पहुँचने के लिए पहले कोलंबो से त्रिंकोमाली पहुँचना होता है, जिसके लिए हवाई, सड़क और रेल तीनों मार्ग उपलब्ध हैं। कोलंबो से त्रिंकोमाली के लिए घरेलू उड़ानें सबसे तेज और सुविधाजनक साधन हैं, जबकि बस या टैक्सी द्वारा सड़क मार्ग से भी यात्रा की जा सकती है। इसके अलावा कोलंबो से त्रिंकोमाली के लिए रेल सेवा भी एक आरामदायक विकल्प है। त्रिंकोमाली पहुँचने के बाद मंदिर तक जाना काफी आसान है, जहां आप शहर से मंदिर परिसर तक टैक्सी या ऑटो रिक्शा ले सकते हैं, जो सबसे सरल और सीधा तरीका माना जाता है। इसके साथ ही स्थानीय बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जो मंदिर के पास तक पहुँचाती हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा
    Next Article Low Budget mei Kare 2026 Ki Start: साउथ इंडिया टेंपल सर्किट का शानदार आध्यात्मिक पैकेज
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Global Hub Bengal: दुर्गा पूजा की ग्लोबल पहचान से चमका बंगाल, विदेशी सैलानियों की नई पसंद बना राज्य

    December 29, 2025

    Lucknow Kukrail Forest: नए साल में लखनऊवासियों को मिलेगा ये तोहफ़ा, पर्यटन और रोज़गार को मिलेगा बढ़ावा

    December 29, 2025

    Disappearing Temple: बेहद चमत्कारिक है ये मंदिर, देखते ही देखते आँखों के सामने से हो जाता है ओझल

    December 28, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.