Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » लंदन से हाइलैंड्स तक: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड घूमने की पूरी गाइड
    Tourism

    लंदन से हाइलैंड्स तक: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड घूमने की पूरी गाइड

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 1, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UK Vacation (Image Credit-Social Media)

    UK Vacation (Image Credit-Social Media)

    UK Vacation: दुनिया में इंग्लैंड के गर्मियों के दिन काफी मशहूर हैं। ज्यादातर लोग इन दिनों में वहां घूमने का प्लान बनाते हैं। कुछ ऐसा ही मौका कई वर्षों बाद मुझे भी मिल गया और इस साल इंग्लैंड और स्कॉटलैंड अच्छी तरह घूम कर एक्सप्लोर किया । हमने करीब तीन महीने पहले इसकी तैयारी शुरू कर दी। किसी भी देश जाने के लिए उसका वीजा मिलना जरूरी था। उसके लिए दस्तावेज, जाने की टिकट सबका इंतजाम करके ऑनलाइन वीजा की तारीख ली।

    अगर आप भी ऐसा कुछ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी तैयारी और जानकारी इंटरनेट से ले सकते हैं। अगर आप टूर पर किसी ट्रैवल कंपनी के द्वारा जा रहे हैं तो खासकर यूनाइटेड किंगडम का एक प्लान बनाए जिसमें आप लंदन, उसके आसपास के कई शहर और स्कॉटलैंड घूमने का आनंद ले सकते हैं।

    आजकल ऑनलाइन आप रहने और एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए वहां की बस और ट्रेन सेवा पहले से बुक कर सकते हैं। जून से लेकर अक्टूबर तक वहां का मौसम खूबसूरत होता है। चारों तरफ रंग बिरंगे कई तरह के फूलों से सजे गली और शहर आपका मन मोह लेंगे। सड़क और रेल की यात्रा में हरे भरे मैदान और नीले आसमान आपकी कल्पना को किसी स्वप्न नगरी में ले जाने पर मजबूर कर देंगे।

    विश्व में इंग्लैंड ऐसी जगह है जहां पर्यटक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर कई विविधताएं देख सकते हैं। ऐसे तो इंग्लैंड में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं जहां इतिहास से लेकर साहसिक गतिविधियों के प्रेमी आनंद उठा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी और प्रकृति का आनंद उठाने वाले प्रेमियों के लिए भी कई शानदार जगह देखने को मिल जाएगी।

    यूनाइटेड किंगडम (यूके) की राजधानी लंदन अपने ऐतिहासिक स्थलों, जैसे बकिंघम पैलेस, द टॉवर ऑफ लंदन, बिग बेन, ब्रिटिश संग्रहालय, लंदन आई, वेस्टमिंस्टर एब्बे, और टेम्स नदी के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप दो से तीन दिन का समय लंदन घूमने के लिए रखते हैं तो काफी है।

    आप शाम के समय बकिंघम पैलेस में गार्ड्स बदलने का समारोह देख सकते हैं साथ ही पैलेस के सामने पार्क में पक्षियों का आनंद ले सकते हैं। टेम्स नदी में नाव की सवारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। लंदन स्थित संग्रहालयों और कला दीर्घाओं का दौरा भी जरूर करें। लंदन के जीवंत नाइटलाइफ़ का अनुभव आपको एक अलग यादगार पल देता है।

    पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक लंदन ग्रेट ब्रिटेन का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। पुराने और नए युग का संगम वाला यह शहर अपनी वास्तुकला और विरासत से सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां विश्व स्तरीय होटल और रेस्तरां अपने व्यंजनों के लिए मशहूर हैं। यह शहर दुनिया में अपने फैशन स्टेटमेंट और शॉपिंग के लिए भी विख्यात है।

    यूके के आसपास कई घूमने और देखने लायक जगह है, जैसे :

    मैनचेस्टर :

    इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम में स्थित यह शहर अपने समृद्ध औद्योगिक विरासत के लिए मशहूर है इस शहर ने औद्योगिक क्रांति के दौरान अहम भूमिका निभाया था। इसके अतिरिक्त यह शहर अपनी अनूठी वास्तुकला, फुटबॉल खेल और संगीत के जरिए दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस शहर में ज्यादातर दुनिया के हर कोने से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, एक तरह से से यह दुनिया में शिक्षा का बड़ा केंद्र है। यहां स्थित जॉन रायलैंड्स लाइब्रेरी, द म्यूज़ियम ऑफ़ साइंस एंड हिस्ट्री, पीपुल्स हिस्ट्री म्यूज़ियम आदि भी सैलानियों के लिस्ट में शामिल रहता है। यहां का चर्च भी देखने योग्य है।

    लैंकेस्टर :

    यूनाइटेड किंगडम का यह शहर अपने विशाल कैसल, चर्च और हरि भरी वादियों के लिए मशहूर है।

    बाथ:

    यूनाइटेड किंगडम के एवन नदी की घाटी में स्थित यह शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है और अपनी जॉर्जियाई वास्तुकला के लिए मशहूर है। इस शहर में आप रोमांटिक पल बिताने के साथ स्वादिष्ट खाने का भी आनंद ले सकते हैं। यहां हॉट स्प्रिंग्स, रोमन बाथ के साथ कई आकर्षण देखने को मिल जाएगा।

    लिवरपूल :

    यह शहर पर्यटकों के बीच अपनी संस्कृति, फुटबॉल टीम, द बीटल्स और नाइटलाइफ के लिए विख्यात है। यूके के प्रमुख शहरों में से एक इस शहर के आसपास लंकाशायर (Lancashire) , प्रेस्टन, वेलिंगटन शहर भी घूम सकते हैं। इन जगहों में कई खूबसूरत चर्च, बोटेनिकल गार्डन, आर्ट गैलरी, गुफाएं, वाटरफॉल्स और खेल के मैदान देखने लायक हैं।

    लीड्स: 

    यह शहर यूनाइटेड किंगडम का ऐतिहासिक वास्तुकला, विविध संस्कृति और औद्योगिक केंद्र वाला शहर है। अपने शैक्षणिक संस्थाओं के लिए भी यह शहर प्रसिद्ध है। यहां आर्ट गैलरी, खेल के मैदान, बड़े पार्क, झील , हरे भरे वादियों में शांत पल बिताने के कई जगह हैं। इन शहरों में खाने पीने के लिए कई देशों के रेस्टोरेंट मिल जायेंगे।

    स्कॉटलैंड:

    यूनाइटेड किंगडम में उपरोक्त शहरों के अतिरिक्त आप स्कॉटलैंड के सुनहरे दृश्यों, वेल्स के हरे-भरे वादियों , कंट्री साइड की यात्रा कर अपने यूके ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

    स्कॉटलैंड के आसपास एडिनबर्ग (Edinburgh) जो स्कॉटलैंड की राजधानी है के साथ यहां अन्य शहर जैसे रोसीथ (Rosyth) , ब्रोरा (Brora), इनवर्नीस (Inverness), पिटलोकरी (Pitlochry), कीलकरेगन( Kilcreggan), Caol, फोर्ट विलियम (Fort William ), ग्लेनफिनन वियाडक्ट (Glenfinnan Viaduct), ग्लेनको (Glencoe) जैसे कई मनमोहक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। एडिनबर्ग कैसल, लोच नेस में किलों और महलों को देख सकते हैं वहीं हाइलैंड्स के सुंदर पहाड़, झीलें और घाटियों के नैसर्गिक सुंदरता और मनमोहक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां आप स्थानीय व्हिस्की का स्वाद भी यहां के फैक्ट्री भ्रमण के दौरान ले सकते हैं।

    स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स में स्थित ग्लेनफिनन वियाडक्ट एक प्रसिद्ध रेलवे पुल है जो वेस्ट हाइलैंड लाइन पर फोर्ट विलियम और मलाइग के बीच बना है। करीब 100 फीट यानि 30 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फिनन नदी को पार करता स्कॉटलैंड का 21 मेहराबों वाला यह सबसे लंबा कंक्रीट रेलवे पुल है। इस पुल की खूबसूरती हैरी पॉटर फिल्मों में दिखने के कारण और भी बढ़ गई है। इस पुल के पास कई प्वाइंट हैं जहां से आप स्टीम इंजन से चलने वाली ट्रेन के साथ पुल की तस्वीरें ले सकते हैं।

    वहीं आइल ऑफ स्काई एक सुंदर द्वीप, जो अपने लुभावने दृश्यों के लिए मशहूर है। ब्रोरा जैसे जगह पर आप समुद्र और पहाड़ दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं। समुद्र किनारे गोल्फ कोर्स का वहां के स्थानीय नागरिकों को मज़ा लेते देख सकते हैं।

    स्कॉटलैंड के आसपास घूमने के लिए बस, कोच, ट्रेन या कार किराए पर लेकर अच्छे से घूम सकते हैं।

    यहां ग्रीष्म और शीत ऋतु दोनों का अलग आनंद है। जहां ग्रीष्म में चारों ओर हरे भरे मैदान और रंग बिरंगे फूलों से सजे शहर दिखेंगे वहीं शीत ऋतु में बर्फ और वीरान मैदान दिख जाएंगे।

    यूके में यात्रा के लिए आपके पास ट्रेन, बस और हवाई जहाज तीनों विकल्प हैं। तीनों माध्यम की बुकिंग आप एडवांस में ऑनलाइन कर सकते हैं। यहां ज्यादातर सेवाएं डिजिटल माध्यम से हैं, इसलिए आप फॉरेक्स कार्ड लेकर यात्रा सरल कर सकते हैं। आप एक यात्रा पास भी खरीद कर आराम से घूम सकते हैं।

    रहने के लिए आप बजट के अनुकूल होटल, एयर बी एन बी की बुकिंग पहले से कर सकते हैं।

    यूके एक महंगा देश है, इसलिए अपनी यात्रा करने से पहले यहां के लिए बजट बनाना बेहतर होगा ताकि आप बिना किसी तनाव के एक खूबसूरत देश में सुखद पल बीता कर एक यादगार एल्बम बना सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुड न्यूज! बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, इन कर्मचारियों की सैलरी में दोगुनी बढ़ोतरी
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम जल्द घोषित! बीएल संतोष और भूपेंद्र चौधरी के साथ शीर्ष का दिल्ली में मंथन जारी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ

    February 18, 2026

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.