Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून में पीएम मोदी के दौरे: ट्रैफिक पुलिस की ‘मास्टरप्लान’ ने कैसे रोका जाम?
    • गाजियाबाद मासूम बच्ची हत्याकांड: हैवान मामा पर हत्या और रेप का आरोप, इलाके में सनसनी
    • यूपी में महिला मतदाता: 2027 के विधानसभा चुनाव में क्यों होंगी निर्णायक?
    • Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….
    • 2027 यूपी चुनाव से पहले मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण पर नई हुंकार: क्या बदलेगी राजनीति?
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » लखनऊ का सिद्धनाथ धाम बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, सौंदर्यीकरण अंतिम दौर में
    Tourism

    लखनऊ का सिद्धनाथ धाम बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, सौंदर्यीकरण अंतिम दौर में

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Siddhnath Dham Lucknow (Image Credit-Social Media)

    Siddhnath Dham Lucknow

    Siddhnath Dham Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के विकास के साथ-साथ अल्पज्ञात पौराणिक धरोहरों को पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी के सदर क्षेत्र स्थित राज्य संरक्षित स्मारक बड़ा शिवाला श्री सिद्धनाथ मंदिर का कायाकल्प किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में है।

    करीब एक करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली इस परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लखौरी ईंटों, सुर्खी और चूने से निर्मित यह मंदिर अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए जाना जाता है। अष्टभुजाकार मंडप पर स्थित इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान बाबा सिद्धनाथ श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र हैं। यहां यात्री हॉल और यात्री निवास का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जहां श्रद्धालुओं के ठहरने और धार्मिक आयोजनों की सुविधा उपलब्ध होगी।

    इसके अलावा, मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य किया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण भी लगभग समाप्ति की ओर है।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आस्था से अर्थव्यवस्था के मॉडल पर अल्पज्ञात पौराणिक स्थलों को विकसित कर उन्हें पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों का विकास न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को सशक्त करता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, छोटे व्यवसायों को बढ़ावा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का भी माध्यम बनता है।“

    मंत्री ने कहा, “बड़ा शिवाला श्री सिद्धनाथ मंदिर का विकास ‘आस्था से अर्थ’ की इसी सोच का हिस्सा है। कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।”

    मंदिर परिसर के समग्र सौंदर्यीकरण के तहत आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की जा रही है, जिससे रात्रि के समय मंदिर की भव्यता और अधिक निखरेगी। परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करते हुए पौधरोपण और लैंडस्केपिंग का कार्य किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, साफ-सफाई के लिए बेहतर प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था तथा सूचना पट्ट (साइन बोर्ड) भी लगाए जा रहे हैं।

    इसके अतिरिक्त, परिसर को व्यवस्थित एवं सुगठित रूप देने के लिए सौंदर्यपरक दीवारों और प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह पावन स्थल भगवान श्रीराम के काल से जुड़ा हुआ माना जाता है और कहा जाता है कि वनवास के दौरान लक्ष्मण जी ने यहां आकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी। इसी कारण यह स्थान प्राचीन काल से ही श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है।

    मंदिर में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग को अत्यंत चमत्कारी माना जाता है और दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यदि कोई श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और नियम के साथ लगातार 40 दिनों तक यहां जल अर्पित करता है, तो उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि वर्षभर यहां भक्तों की आवाजाही बनी रहती है और विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलती है।

    महाशिवरात्रि और सावन के पवित्र महीने में मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजनों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और मेलों का आयोजन किया जाता है। इन अवसरों पर लखनऊ सहित आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठता है। मंदिर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता इसे न केवल आस्था का केंद्र बनाती है, बल्कि इसे क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक धरोहर के रूप में भी स्थापित करती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePurnagiri Temple: चैत्र मेले में जगमगाता पूर्णागिरि धाम, लाखों भक्तों का उमड़ता सैलाब
    Next Article Bihar Tourist Places: बिहार की इन 5 जगहों में बसती है प्रकृति की असली खूबसूरती
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….

    April 11, 2026

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.