
Valentine’s Day (Image Credit-Social Media)
Valentine’s Day
Valentine’s Day 2026: लखनऊ में वैलेंटाइन्स डे पर बनाना है लास्ट मिनिट प्लान तो आज हम आपके लिए कुछ बेहद ख़ास जगहों की लिस्ट लेकर आये हैं जहाँ पहुंचकर न सिर्फ आपका पार्टनर काफी एन्जॉय करेगा बल्कि आपकी ये डेट भी भी यादगार बन जाएगी। आइये आपको विस्तार से बताते हैं कि कैसे नवाबों के शहर में आप अपनी डेट बना सकते हैं बेहद ख़ास।
लखनऊ की इन जगहों पर बनेगा वैलेंटाइन डे ख़ास
14 फ़रवरी के दिन पूरी दुनिया जहाँ प्यार के इस त्यौहार को अपने अपने अंदाज़ में मनाएगी वहीँ अगर आप भी इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं लेकिन लास्ट मिनट में प्लानिंग करना आपके लिए थोड़ा कठिन हो रहा है तो हम आपकी इस मुश्किल को आसान बना सकते हैं। आइये जानते हैं लखनऊ की कुछ ख़ास जगहों के बारे में।
इन जगहों पर टहलते हुए बिताएं खूबसूरत शाम
लखनऊ में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ शांत और सुकून से समय बिता सकते हैं और उनके साथ एक रोमांटिक शाम को प्लान कर सकते हैं। लखनऊ की शामें अपने आप में बेहद ख़ास होती हैं — हल्की ठंडी हवा, रोशन इमारतें और नवाबी अंदाज़ अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक यादगार और रोमांटिक शाम बिताना चाहते हैं, तो ये जगहें ज़रूर एक्सप्लोर करें:
गोमती रिवर फ्रंट और मरीन ड्राइव, लखनऊ
गोमती रिवर फ्रंट और मरीन ड्राइव लखनऊ शाम की सैर के लिए शानदार विकल्प हैं। नदी किनारे ठंडी हवा, डूबते सूरज का नज़ारा और रात में जगमगाती लाइट्स इस जगह को बेहद खास बना देती हैं। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ आराम से टहलते हुए खूबसूरत पल बिता सकते हैं।
जनेश्वर मिश्र पार्क,लखनऊ
जनेश्वर मिश्र पार्क हरियाली और खुले वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ बोट राइडिंग का आनंद लिया जा सकता है और झील के किनारे बैठकर शांत माहौल में समय बिताया जा सकता है। यह जगह रिलैक्सिंग और रोमांटिक डेट के लिए परफेक्ट है।
हजरतगंज,लखनऊ
वहीं हजरतगंज में शाम को “गंजिंग” का अलग ही अनुभव है। यहाँ की रोशनी, कैफे, शॉपिंग और लव लेन मार्केट का माहौल आपकी शाम को और भी खास बना देता है। अगर आप वॉक के साथ थोड़ी शॉपिंग और स्ट्रीट फूड का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यह जगह बेहतरीन रहेगी।
इन जगहों पर टहलते हुए आप एक खूबसूरत और यादगार शाम बिता सकते हैं।
इन जगहों पर करें कैंडल लाइट डिनर प्लान
लखनऊ में अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक यादगार कैंडल लाइट डिनर प्लान करना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके खास पल को और भी रोमांटिक बना सकती हैं।
Little Sugar (गोमती नगर)
- वैलेंटाइन या स्पेशल ओकेजन के लिए खास मेन्यू
- प्राइवेट स्पेस बुकिंग की सुविधा
- खूबसूरत डेकोरेशन और कोज़ी एम्बियंस
- कपल्स के लिए परफेक्ट इंटीमेट सेटअप
अगर आप थोड़ी प्राइवेसी और शांत माहौल चाहते हैं, तो यह जगह बेहतरीन है।
Havana Cafe & Bar
रोमांटिक और सॉफ्ट लाइटिंग वाला माहौल
- कैंडल लाइट डिनर के लिए प्रसिद्ध
- मल्टी-कुज़ीन मेन्यू
- कपल्स के लिए शानदार सीटिंग अरेंजमेंट
यहाँ का एम्बियंस आपकी शाम को बेहद खास बना देगा।
Coffee Terminal 2 (CT2)
- स्टाइलिश डेकोरेशन
- कैफे वाइब के साथ कैंडल लाइट सेटअप
- फोटो-फ्रेंडली इंटीरियर
- यंग कपल्स के बीच लोकप्रिय
अगर आप ट्रेंडी और इंस्टाग्रामेबल डेट चाहते हैं, तो CT2 अच्छा विकल्प है।
The Concept Headquarters
- रूफटॉप डेट के लिए शानदार जगह
- शहर के नज़ारों के साथ डिनर
- कैंडल लाइट और म्यूजिक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
- ओपन स्काई के नीचे रोमांटिक डिनर का अलग ही मज़ा है।
Hometel Lucknow
- पूलसाइड कैंडल लाइट डिनर
- लाइव म्यूजिक की सुविधा
- लग्ज़री और क्लासिक एम्बियंस
- स्पेशल ओकेजन सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट
- अगर आप थोड़ा लग्ज़री टच चाहते हैं, तो यह एक शानदार ऑप्शन है।
इसके अलावा आप घर पर भी काफी कुछ प्लान कर सकते हैं एक बढ़िया सा केक जो आप लखनऊ की प्रसिद्ध बेकरी जैसे मिस्टर ब्राउन, द हेज़लनट फैक्ट्री, वॉलनट या गार्डन बेकरी से आर्डर कर सकते हैं इस दिन के लिए यहाँ आपको बेहद ख़ास केक आसानी से मिल जायेंगें।


