Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु की कीलडी सभ्यता पर केंद्र से विवाद, ASI निदेशक को क्यों हटाया गया?
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, शाम तक की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर लगा ब्रेक-ओला, उबर, रैपिडो को झटका…क्या अन्य राज्य भी उठा सकते हैं यही कदम
    • ईरान के खामेनेई ने किसके लिए और क्यों कहा- ‘जंग शुरू…अली खैबर में आ गए हैं’
    • Beach in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में भी है बीच का मजा! पूरनपुर का ‘मिनी गोवा’ आपको कर देगा हैरान
    • Live: ईरान ने इसराइल पर और मिसाइलें दागीं, आईडीएफ ने तेहरान में हमले किए
    • पीएम मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात महत्वपूर्ण क्यों है, कई फैसले
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » सैफ अली ख़ान पर कैसे हुआ हमला, कटघरे में फडणवीस सरकार
    भारत

    सैफ अली ख़ान पर कैसे हुआ हमला, कटघरे में फडणवीस सरकार

    By January 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई पुलिस का कहना है कि बॉलीवुड एख्टर सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के मुंबई में उनके आवास पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने उनको कई चाकू मारे, जिससे वो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 54 साल के खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त अभिनेता के परिवार के कुछ सदस्य घर में मौजूद थे।

    यह पूछे जाने पर कि क्या घुसपैठिए द्वारा अभिनेता के घर पर डकैती का प्रयास किया गया या और कोई वजह है, पुलिस ने जांच जारी है। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

    कानून व्यवस्था पर सवाल

    एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले को लेकर शिवसेना यूबीटी ने गुरुवार सुबह मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा- ”सैफ अली खान एक कलाकार हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने और उनके परिवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी… जिस वक्त सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ उस वक्त पीएम मोदी मुंबई में ही थे। ऐसे में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है। मुंबई और बीड में क्या हो रहा है आम जनता सुरक्षित नहीं है। ये घटनाएं हर दिन हो रही हैं।”

    मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या और एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग और लगातार हमले की कोशिश बता रही है कि महायुति राज में कानून व्यवस्था कहां पहुंच गई है। 12 अक्टूबर 2024 को बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी। उस समय फडणवीस राज्य के डिप्टी सीएम थे और गृह विभाग उनके पास था। उससे पहले 14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई। सलमान पर हमले की कई कोशिशें हो चुकी हैं। यह भी फडणवीस के दौर में हुआ। वही फडणवीस अब सीएम और अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है कि इतना सुरक्षा घेरे में रहने वालों पर किस तरह हमले हो रहे हैं।

    फडणवीस के पास जवाब है

    फडणवीस की सरकार में शामिल एनसीपी ने सिद्दीकी की हत्या को “गृह विभाग और मुंबई पुलिस की पूरी विफलता” कहा था। सिद्दीकी की हत्या पुणे के नाना पेठ इलाके में पूर्व एनसीपी पार्षद वनराज आंदेकर की हत्या के ठीक बाद हुई थी। उस समय के उपमुख्यमंत्री फडणवीस, जिनके पास गृह विभाग था, को विपक्ष और उसके गठबंधन सहयोगियों के कुछ नेताओं के असहज सवालों का सामना करना पड़ा था। वही सवाल अब बीड और सैफ, सलमान पर हुए हमलों को लेकर भी पूछे जा रहे हैं।

    फडणवीस तब भी सवालों में घिरे थे जब फरवरी 2024 में भाजपा के कल्याण से पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़ ने भूमि विवाद को लेकर एक पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना कार्यकर्ता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी थी।

    मुंडे को फडणवीस का संरक्षण

    बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई। इस मामले में फडणवीस कैबिनेट के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीकि कराड पर आरोप लगे। पुलिस ने वाल्मीकि कराड को गिरफ्तार कर लिया। उस मुंडे के संरक्षण में राज्य में अपहरण, फिरौती का रैकेट चलाने का आरोप है। लेकिन फडणवीस ने अपने मंत्री को अभी तक हटाया नहीं है। इस मुद्दे पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। एक तरफ तो आरोपी वाल्मीकि कराड के समर्थक बीड बंद करा रहे हैं और कानून व्यवस्था को हाथ में ले रहे हैं। दूसरी तरफ सरपंच संतोष देशमुख के समर्थक इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं कि पुलिस मंत्री धनंजय मुंडे की वजह से वाल्मीकि कराड पर सख्त धारएं नहीं लगा रही है। 

    भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की दिसंबर में सत्ता में वापसी हुई थी। लेकिन सरकार बनने के बाद पहले बीड की घटना हुई और फिर परभणी जिले में हिंसा हुई। जिससे फडणवीस राज में हुई कानून व्यवस्था पर और चोट पड़ी।मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी शहर में 10 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास कांच से बंद संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बाद दलितों और जनसंगठनों ने बंद का आह्वान किया। उसी दौरान हिंसा हुई। 

    यह मामला तब और भड़क गया जब मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने संविधान की प्रतिकृति का अपमान किया। जबकि परभणी के दलित संगठनों ने कहा कि जिस शख्स को फडणवीस मानसिक रूप से अस्थिर बता रहे हैं वो दक्षिणपंथी संगठन सकाल हिन्दू समाज का सदस्य है। उसने जानबूझकर ऐसा किया। पुलिस पर आरोप लगा कि उसने परभणी में दलितों को उनके घरों में घुसकर पीटा। दरअसल परभणी में दो घटनाये हुई थीं। एक दलित युवक की पुलिस स्टेशन में मौत हो गई थी, उस पर भी लोग भड़क गये थे।

    (इस रिपोर्ट का संपादन यूसुफ किरमानी ने किया)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIndian Freedom Fighter: जानें सैफुद्दीन किचलू के बारे में, जो थे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक
    Next Article BPSC अभ्यर्थियों की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Related Posts

    तमिलनाडु की कीलडी सभ्यता पर केंद्र से विवाद, ASI निदेशक को क्यों हटाया गया?

    June 18, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 18, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, सुबह तक की ख़बरें

    June 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.