Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?
    • कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?
    • हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!
    • ईरान के मिसाइल हमलों से इसराइल में मचा हड़कंप!
    • इसराइल को क्यों चुभते हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
    • हाइफा में 14-15-16 जून को क्या हुआ, इसराइल की मुख्य रिफाइनरी तबाह
    • मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?
    • ईरान परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की तैयारी में; हथियार बनाने या दबाव बनाने की रणनीति?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » हर माह 5 हज़ार करोड़ कर्ज क्यों ले रहा पीएम का डबल इंजन वाला एमपी?
    भारत

    हर माह 5 हज़ार करोड़ कर्ज क्यों ले रहा पीएम का डबल इंजन वाला एमपी?

    By December 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार ताल ठोककर कहते हैं, भारत बहुत शीघ्र विश्व की तीसरी ताक़त बन जायेगा। वे डबल इंजन सरकारों का जिक्र भी निरंतर करते हैं। डबल इंजन यानी केन्द्र की तरह राज्यों में भी भाजपा या एनडीए के दल वाली सरकार, लेकिन इन सरकारों के आर्थिक हालात बद से बदतर होते चल जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी इस क्रम में बड़ा उदाहरण है। साल भर का औसत निकाला जाये तो ‘मप्र के खटारा आर्थिक इंजन’ को घसीटने के लिए 5 हजार करोड़ महीने का ‘ईंधन’ लग रहा (कर्ज लेना पड़ रहा) है।

    मध्य प्रदेश में साल 2023 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। भाजपा पुनः सत्ता में आयी थी। मोहन यादव मुख्यमंत्री बनाये गये थे। यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाली थी। बीते 1 साल 15 दिन के कार्यकाल में ऐसा कोई महीना नहीं गया है, जब सरकार को कर्ज न लेना पड़ा हो।

    बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी 2023 में सत्ता में आयी थी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस ने साझा सरकार बनाई थी। नाथ सरकार महज 15 महीने चल पायी थी। बीते कुल 21 सालों में 15 महीनों को छोड़कर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में अधिकतम 17 साल शिवराज सिंह मुख्यमंत्री रहे।

    साल 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद मोहन यादव को बागडोर मिली। उनके सत्ता संभालने के बाद मध्य प्रदेश की सरकार 26 दिसंबर को 12वीं बार फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज उठाने जा रही है। इस नये कर्ज के बाद बीते साल भर में मोहन यादव द्वारा उठाये गये कर्ज का आंकड़ा 52.50 हजार करोड़ को छू जायेगा। कर्ज को लेकर मध्य प्रदेश जैसे ही हालात भाजपा शासित और गैर भाजपा शासित राज्यों में बने हुए हैं।

    बात मध्य प्रदेश सरकार की करें तो बहुत बड़ी राशि मुफ्त वाली योजनाओं पर सरकार की व्यय हो रही है। मुफ्त की योजनाओं में सबसे बड़ा बोझ सरकार के कंधे पर शिवराज सिंह सरकार के दौर में आरंभ हुई ‘लाड़ली बहना योजना’ है। मध्य प्रदेश की सरकार 1 हजार 250 रुपये की राशि हर महीने प्रत्येक लाड़ली बहन को दे रही है। अभी 1.31 करोड़ बहनों को यह राशि दी जा रही है। मोटे तौर पर 1638 करोड़ महीने का बोझ सरकारी खजाने पर आ रहा है।

    लाड़ली बहना योजना का साल का व्यय जोड़ा जाये तो 19 हजार 650 करोड़ रुपये बैठ रहा है। इस योजना के अलावा किसानों को हर साल शिवराज सरकार ने मोदी सरकार के बराबर राशि देने का ऐलान किया हुआ है। अनेक ऐसी मुफ्त की योजनाएँ हैं, जिन्हें सुचारू बनाये रखने के लिए निरंतर कर्ज लेना पड़ रहा है।

     - Satya Hindi

    बिजनेस स्टैंडर्ड के मध्य प्रदेश के स्पेशल कॉरस्पॉडेंस और आर्थिक मामलों के जानकार शशिकांत त्रिवेदी ने ‘सत्य हिन्दी’ से कहा, ‘कर्ज बहुत वक़्त तक नहीं मिल सकेगा। मध्य प्रदेश सरकार के पास आर्थिक मजबूती के लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है। जीएसटी के बाद स्वयं कोई टैक्स लगाने की स्थिति में वो नहीं है। जिन मदों में सरकार अपने स्तर पर टैक्स जुटा सकती है, वो पूरी ताकत के बाद भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच पा रहा है।’

    त्रिवेदी यह भी जोड़ते हैं, ‘मोदी सरकार तमाम दावे करे। केन्द्र के हाल भी बेहाल है। केन्द्र की सरकार पर भारी-भरकम कर्ज है। जिस सरकार को पुरानी कार की बिक्री पर जीएसटी लगाना पड़े। हानि होने पर भी जीएसटी वसूलने की नौबत हो। उसके हाल, सरकार की बदहाली की तस्वीर स्वयं पेश करते हैं।’

    एमपी पर सवा चार लाख करोड़ का कर्ज

    वर्तमान में कर्ज की मध्य प्रदेश से जुड़ी जो तस्वीर है, उसके अनुसार प्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2025 को 4.21 लाख करोड़ का कर्ज हो जाने वाला है।

    सरकार के खजाने से जुड़े सूत्र ऑफ द रिकार्ड कहते हैं, ‘फ्रीबीज, टैक्स चोरी और लक्ष्य के अनुरूप राज्य की महत्वपूर्ण मदों में कर का कलेक्शन नहीं होना, हालात बिगड़ते चले जाने की बड़ी वजह है। बेतहाशा कर्ज पर ब्याज की अदायगी भी बढ़ते जाना भी आर्थिक व्यवस्था धराशायी होने की तरफ बढ़ रही है।’

    साल 2024-25 का मध्य प्रदेश सरकार का बजट 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपयों का था। राजकोषीय घाटा 62 हजार 564 करोड़ संभावित था।

    सीधे देखें तो बजट 3.65 लाख करोड़ की तुलना में कर्ज की सीमा सवा चार लाख करोड़ छूने को लेकर आर्थिक मामलों के जानकारों की चिंता यूं ही नहीं है।

    कई काम हैं बंद, भुगतानों पर रोक

    मध्य प्रदेश के खजाने के जो हाल हैं, उसके चले वित्त महकमे को आये दिन ‘इधर की टोपी उधर’ करना पड़ रही है। कई महकमों के बजट को डायवर्ट करने के प्रमाण सामने आये हैं। बहुत से विकास के कार्यों को सरकार को टालना अथवा रोकना पड़ा है।

    मध्य प्रदेश के वित्त विभाग ने बीते कुछ महीनों में कई आदेश निकाले हैं। इन आदेशों में भुगतानों पर रोक अथवा भुगतान उसकी अनुमति के बिना नहीं करना शामिल रहा है।

    वित्त मंत्री यह दावा करते हैं

    मध्य प्रदेश के खजाने के खस्ता हाल और बेतहाशा कर्ज लेने की और ध्यान दिलाये जाने पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के मुखिया जगदीश देवड़ा फरमाते हैं, ‘सबकुछ नियंत्रण में है। हमारी क्षमता है, इसलिए कर्ज मिल रहा है। नियंत्रण में नहीं होता तो कर्ज नहीं मिलता।’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNew Year 2025: ग़ाज़ियाबाद में न्यू ईयर पार्टी इन जगहों पर करें एन्जॉय, जानिए कहाँ कितने में मिल रहा एंट्री टिकट
    Next Article Jharia Ka Itihas: कैसे एक राज्य जल रहा है 100 वर्षों से, कोयला धरती बनी आग का गोला,’द बर्निंग सिटी’ की कहानी

    Related Posts

    हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?

    June 16, 2025

    कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?

    June 16, 2025

    हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!

    June 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.