Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » 2600-year-old miracle temple: 2600 साल पुराना चमत्कारी मंदिर- जहां बिना खून बहाए दी जाती है बलि
    Tourism

    2600-year-old miracle temple: 2600 साल पुराना चमत्कारी मंदिर- जहां बिना खून बहाए दी जाती है बलि

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Maa Mundeshwari Temple 

    बिहार: बिहार की मिट्टी सिर्फ अपने रोचक इतिहास ही नहीं, बल्कि आस्था और पवित्र मंदिरों से भी सराबोर है। यहां का हर कोना किसी न किसी चमत्कारिक गाथा से जुड़ा है। इन्हीं में से एक है कैमूर जिले का प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी धाम मंदिर, जो अपनी अनोखी परंपराओं, रहस्यमयी स्थापत्य और प्राचीनता के कारण आज भी लोगों के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। कहा जाता है कि ना समय इसकी दीवारों को मिटा सका, ना आंधियां इसकी आस्था को हिला सकीं। यही कारण है कि यह मंदिर भारत के सबसे पुराने जीवित मंदिरों में शुमार है।

    600 ईसा पूर्व से विराजमान मां मुंडेश्वरी

    कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड की पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी का यह मंदिर 608 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इतिहासकारों के अनुसार यह लगभग 600 ईसा पूर्व से यहां विद्यमान है। हालांकि इसके पहले के इतिहास के बारे में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। माना जाता है कि यह मंदिर गुप्तकाल या उससे भी पहले का है। जब शैव और शाक्त संप्रदाय का प्रभाव बिहार-झारखंड क्षेत्र में काफी मजबूत था। इस मंदिर में देवी मुंडेश्वरी की पूजा होती है, जिन्हें शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यहां भगवान शिव का पंचमुखी लिंग भी स्थापित है, जो मां के साथ-साथ पूजे जाते हैं। पुरातत्वविदों के अनुसार यह मंदिर भारत का सबसे प्राचीन अष्टकोणीय मंदिर है और इसकी वास्तुकला नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन स्थलों से मिलती-जुलती है।

    अष्टकोणीय स्वरूप है मंदिर की पहचान

    मां मुंडेश्वरी मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण इसका अष्टकोणीय आकार (Octagonal Structure) है। यह शैली न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत में बेहद दुर्लभ मानी जाती है। इस मंदिर में दो प्रमुख द्वार हैं। एक प्रवेश के लिए और दूसरा निकास के लिए। इसके भीतर की मूर्तियां, दीवारों पर उकेरी गई नक्काशी और पत्थरों पर बने शिलालेख आज भी उस युग की कला और शिल्प कौशल की गवाही देते हैं। मंदिर की दीवारों पर देवी-देवताओं, यक्षों, गंधर्वों और लोककथाओं के प्रतीक अंकित हैं। माना जाता है कि यहां की हर ईंट में आस्था और चमत्कार की झलक मिलती है।

    यहां प्रचिलत है रक्तहीन पशु बलि की अनोखी परंपरा

    मां मुंडेश्वरी मंदिर की सबसे अद्भुत परंपरा इसकी रक्तहीन बलि है। सदियों पुरानी इस प्रथा में बकरे को माता के चरणों में लिटाया जाता है और पुजारी अक्षत (चावल) से प्रतीकात्मक प्रहार करते हैं। इसके बाद बकरा कुछ समय के लिए रहस्यमय तरीके से मूर्छित हो जाता है और फिर जब पुनः अक्षत छुआया जाता है तो वह जीवित होकर उठ खड़ा होता है।

    यह प्रक्रिया ‘बलि’ का प्रतीक मानी जाती है, परंतु इसमें किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होती। यही इस मंदिर को देशभर के अन्य शक्ति पीठों से अलग पहचान देती है।

    526 सीढ़ियां या सीधे रास्ते से पहुंच सकते हैं भक्त

    मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए भक्तों को 526 सीढ़ियों की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। यह रास्ता बेहद मनमोहक है, जहां से पूरे कैमूर पठार का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। हालांकि सड़क मार्ग से भी मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    श्रद्धालु मानते हैं कि सीढ़ियों से पैदल चढ़ाई करना भक्ति का सच्चा प्रतीक है, इसलिए अधिकांश लोग उसी रास्ते को चुनते हैं।

    नवरात्र में उमड़ता है भक्तों का सैलाब

    सालभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं का जनसागर उमड़ पड़ता है। नवरात्र के समय माता मुंडेश्वरी का दरबार दीपों और फूलों से जगमगा उठता है।

    भक्त मानते हैं कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद यहां पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित करते हैं।

    कैसे पहुंचे मां मुंडेश्वरी धाम

    रेल मार्ग से: सबसे नजदीकी स्टेशन भभुआ रोड (मोहनिया) है, जहां से ऑटो या टैक्सी के जरिए मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

    सड़क मार्ग से: कैमूर जिला मुख्यालय से मंदिर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।

    हवाई मार्ग से: निकटतम एयरपोर्ट वाराणसी (करीब 100 किमी) और पटना (करीब 190 किमी) हैं, जहां से सड़क मार्ग द्वारा मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

    चर्चा का विषय है यहां का पुरातात्विक महत्व और रहस्यमय वातावरण

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इस मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया है। यहां खुदाई के दौरान प्राप्त मूर्तियां और पत्थर यह संकेत देते हैं कि यह स्थान शिव-शक्ति उपासना का प्राचीन केंद्र रहा है। मंदिर की संरचना में प्रयुक्त पत्थरों और नक्काशी से यह अनुमान लगाया जाता है कि इसका निर्माण संभवतः गुप्त काल (4वीं-6वीं शताब्दी) या उससे पहले हुआ होगा।

    मां मुंडेश्वरी धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यहां के चमत्कारिक प्रभाव के चलते सिर्फ स्थानीय ही नहीं बल्कि दूर क्षेत्रों से भी भक्त अपनी मुरादें लेकर माता के दरबार में शीश झुकाने के लिए आते हैं। इस मंदिर में पुरातन काल से चली आ रहीं सदियों पुरानी आस्था आज भी जीवित है।

    डिस्क्लेमर:

    यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है। इसमें उल्लिखित परंपराओं और कथाओं का उद्देश्य केवल जानकारी देना है, इनका वैज्ञानिक या व्यक्तिगत मत से कोई संबंध नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBest Holiday Destination: दिसंबर में कर रहें फैमिली ट्रिप की प्लानिंग? ये जगह रहेंगी सबसे बेस्ट
    Next Article Attahas Temple: आस्था और भूतिया रहस्य से भरा 5000 साल पुराना मंदिर-दिसंबर में जहां लगता है भव्य मेला
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.