Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • WTO का सदस्य रहते चीनी माल का बहिष्कार कितना संभव?
    • वायुसेना चीफ ने क्यों जताई चिंता ? ‘आज चाहिए विमान, 10 साल बाद नहीं!’
    • जयराम रमेश बोले- ‘सांसद घूम रहे हैं, आतंकवादी भी घूम रहे हैं’; नया विवाद
    • Meerut News: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय के सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प
    • देश की सुरक्षा से खिलवाड़?
    • लुधियाना उपचुनाव तय करेगा अरविन्द केजरीवाल की सियासत?
    • कांग्रेस के लिये सिर दर्द बने शशि थरूर, पार्टी के लिये पैदा हुई असहज स्थिति, मोदी सरकार ने पाक की पोल खोलने के लिये भेजा है विदेश
    • मोहक मंगल को ANI के ख़िलाफ़ वीडियो से आपत्तिजनक हिस्से हटाने का HC का आदेश
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Maharashtra Politics : BJP ने शिंदे को दिया एक और झटका, विधान परिषद सभापति के नामांकन से डिप्टी सीएम ने बनाई दूरी
    राजनीति

    Maharashtra Politics : BJP ने शिंदे को दिया एक और झटका, विधान परिषद सभापति के नामांकन से डिप्टी सीएम ने बनाई दूरी

    By December 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Maharashtra Politics :�महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने महायुति में अपने सहयोगी दल शिंदे सेना को एक और झटका दिया है। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति पद पर शिंदे सेना की ओर से दावेदारी जताई जा रही थी मगर भाजपा के राम शिंदे ने बुधवार को इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

    राम शिंदे के नामांकन दाखिल करने के समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार उनके साथ थे मगर इस महत्वपूर्ण मौके पर दूसरे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नहीं दिखे। इसे शिंदे की नाराजगी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पद और मनोवांछित मंत्रालय न मिलने के बाद इसे शिंदे को भाजपा का तीसरा झटका माना जा रहा है।

    शिंदे गुट की दावेदारी को नकारा

    दरअसल विधान परिषद के सभापति पद पर शिंदे सेना ने भी निगाहे गड़ा रखी थीं। शिवसेना के शिंदे गुट की उपाध्यक्ष नीलम गोरे को विधान परिषद सभापति पद के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था। हालांकि शिंदे सेना की ओर से इस बाबत खुलकर कोई बयान नहीं दिया गया मगर पार्टी के नेता नीलम गोरे के लिए गोटियां सेट करने में लगे हुए थे मगर भाजपा ने इस पद पर अपनी पार्टी के राम शिंदे का नामांकन दाखिल कर दिया।

    राम शिंदे के नामांकन के मौके पर एकनाथ शिंदे की नामौजूदगी को लेकर सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वैसे शिंदे सेना की ओर से इस संबंध में खुलकर कोई बयान नहीं दिया गया है मगर माना जा रहा है की नाराजगी के कारण ही शिंदे ने नामांकन से दूरी बना ली।

    अब दोनों अध्यक्ष पदों पर भाजपा का ही कब्जा

    शिवसेना और एनसीपी में विभाजन के कारण 2022 और 2023 में विधान परिषद के सभापति का चुनाव नहीं हो सका था। विधान परिषद में भाजपा के पास बहुमत है मगर शिंदे सेना परिषद के सभापति का पद हासिल करने की इच्छुक थी। दरअसल भाजपा के पास विधानसभा के अध्यक्ष का भी पद है और ऐसे में शिंदे सेना की ओर से विधान परिषद के सभापति का पद दिए जाने की डिमांड की जा रही थी मगर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की यह मुराद भी पूरी नहीं हो सके। अब विधानसभा और विधान परिषद दोनों के अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा के ही चेहरे विराजमान होंगे।

    पिछले दो चुनावों में हार चुके हैं राम शिंदे

    भाजपा ने धनगर समुदाय से आने वाले राम शिंदे को इस पद पर बिठाकर जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है। हालांकि राम शिंदे 2019 और 2024 दोनों विधानसभा चुनावों में हार चुके हैं मगर फिर भी उन्हें इस पद पर बिठाने का फैसला किया गया। दोनों ही चुनाव में करजत जामखेड सीट पर राम शिंदे को एनसीपी के रोहित पवार के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

    राम शिंदे का निर्विरोध चुना जाना तय

    2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद धनगर बिरादरी को साधने के लिए भाजपा की ओर से राम शिंदे को विधान परिषद सदस्य बनाया गया था। धनगर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विधायक गोपीचंद पाडलकर को पहले ही फडणवीस मंत्रिमंडल में जगह मिल चुकी है।

    ऐसे में भाजपा ने राम शिंदे को विधान परिषद सभापति के लिए चुनकर बड़ा सियासी दांव चला है। विधान परिषद में भाजपा की ताकत को देखते हुए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। वैसे राम शिंदे की उम्मीदवारी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के लिए बड़े झटके के तौर पर देखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें क्यों बढ़ती जा रही हैं?
    Next Article अमेरिका के बाद अब एलन मस्क की नज़र ब्रिटेन समेत दुनिया की राजनीति पर

    Related Posts

    Meerut News: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय के सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प

    May 29, 2025

    कांग्रेस के लिये सिर दर्द बने शशि थरूर, पार्टी के लिये पैदा हुई असहज स्थिति, मोदी सरकार ने पाक की पोल खोलने के लिये भेजा है विदेश

    May 29, 2025

    फॉर योर इंफॉर्मेशन…अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत बन गए शशि थरूर!

    May 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.