Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin। 09 मई, दिनभर की ख़बरें
    • जम्मू में फिर ब्लैकआउट, सायरन की गूंज, भारत ने ड्रोन मार गिराए
    • पाकिस्तान में खलबली, भारत की सैन्य कार्रवाई से अपने F-16 लड़ाकू विमानों की जगह बदली
    • भारतीय सेना की एल-70 तोप छुड़ा रही दुश्मन के छक्के, पाकिस्तान के लिए फिर काल बनी बोफोर्स
    • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन से भारतीय शहरों को निशाना बनाया, सब नाकाम: केंद्र
    • भारत-पाक तनाव के बीच फ़र्ज़ी ख़बरों से उन्मादी माहौल क्यों बना रहे एंकर?
    • जम्मू पर मिसाइल हमला नाकाम, ब्लैकआउट हुआ
    • भारत-पाक के बीच ड्रोन हमले की गूंज; आख़िर ये ड्रोन चीज क्या है?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » इंदिरा का बांग्लादेश बनाम मोदी का बांग्लादेश
    भारत

    इंदिरा का बांग्लादेश बनाम मोदी का बांग्लादेश

    By January 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांग्लादेश इतिहास की अवैध संतति है। किसी भी संप्रभु देश के बारे में ऐसी बात लिखना अच्छा नहीं लगता। लेकिन सच यही है। इस देश के बनने की कामना किसी ने नहीं की थी, कालचक्र कुछ इस तरह चला कि भारत के पूर्वी हिस्से में नकारात्मक ऊर्जा से भरा एक नया देश खड़ा हो गया और जिसने उसके निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाई उसे ही आंखे दिखाने लगा।

    तात्कालिक घटनाओं पर आते हैं। शेख हसीना को निकाल बाहर करने के बाद बांग्लादेश दोगुनी रफ्तार से उल्टी दिशा में दौड़ लगाने को तैयार है। शेख मुजीबुर्ररहमान का नाम इतिहास के पन्नों से मिटाया जा रहा है और खालिदा जिया के पति और दिवंगत फौजी तानाशाह जनरल जियाउर्ररहमान को नये नायक के रूप में स्थापित किया जा रहा है। 

    अपनी आइडेंटिटी को लेकर बांग्लादेश कभी भी आश्वस्त नहीं रहा। जब-जब वहां सरकार बदलती है, इतिहास भी बदल जाता है। वैसे इतिहास किसी के बदलने से नहीं बदलता लेकिन इस कोशिश में भविष्य जरूर बदल जाता है।  इतिहास बदलने की कोशिश करने वाले समाज हमेशा पतनोन्मुखी होते हैं और अपनी आनेवाली पीढ़ियों का भविष्य खराब करते हैं।

    बांग्लादेश का नाम सुनते ही भारत में जिन लोगों के खून का दौरा बढ़ जाता है, उन्हें एक बार रूककर यह सोचना चाहिए कि पड़ोसी देश में जो कुछ हो रहा है, उसका हमारे मुल्क से क्या लेना-देना है। सेक्यूलर होने के लिए नरेंद्र मोदी हमेशा शेख हसीना की तारीफ करते आये थे लेकिन खुद उनके अपने निजाम का क्या हाल है

    दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश अपने समाज को स्थायी तौर पर विभाजित करने की कोशिशों रात-दिन जुटा है। दुनिया के सबसे नादान व्यक्ति को भी ये समझ में आएगी कि इसका असर आसपास भी होगा। कट्टरवाद से कट्टरवाद को मजबूती मिलती है और उदारता अपने चारो तरफ एक उदार और सहिष्णु वातावरण बनाने में मददगार होती है।

     मोदी सरकार की गृह से लेकर विदेश नीति तक पर सांप्रादायिकता की छाप है। कश्मीर को लेकर बांग्लादेश तक तमाम समस्याओं को मोदी सरकार सांप्रादायिक ध्रुवीकरण की संभावना के रूप में देखती आई है।

    अगर कोई और देश होता तो अनगिनत दंतकथाओं के नायक रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की संसद में पेशी होती और उनसे यह पूछा जाता कि इतना बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर क्यों हुआ संसद में आपने कितनी देर बांग्लादेश पर गंभीर चर्चा सुनी है

    पिछली तमाम सरकारें इस बात की कोशिशें करती आई हैं कि बांग्लादेश उन सेक्यूलर मूल्यों पर चले जिसका वादा स्थापना के वक्त शेख मुजीबुर्ररहमान ने किया था। यह संभव नहीं है कि पड़ोस का सबसे बड़ा देश कम्युनल लाइन पर चले और अपने छोटे पड़ोसी की पीठ सेक्यूलर होने के लिए थथपाये और बांग्लादेश की धर्मांध बहुसंख्यक आबादी को ये बात पसंद आये।

    भारत अपने करीब एक और पाकिस्तान अफोर्ड नहीं कर सकता है। प्रभानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कूटनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके शेख हसीना को तत्काल मिडिल ईस्ट के किसी ऐसे देश में भिजवाते जो उन्हें शरण देने को तैयार हो, पश्चिमी देशों ने तो पहले ही हाथ खड़े कर दिये हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 

    दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता और विश्वगुरू के रहते पड़ोसी देश में इतनी बड़ी घटना हो गई और भारत हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। हर रोज बांग्लादेश की तरफ से भारत के खिलाफ बयान आ रहे हैं लेकिन केंद्र और बीजेपी को ज्यादा दिलचस्पी इसका राजनीतिक लाभ लेने में है। 

    आजकल एक नई कहानी चल रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण हासिल करने के लिए विदेश मंत्री अजित डोभाल ने वॉशिंगटन में धरना दे रखा है। लेकिन अमेरिका से जो खबरें आ रही हैं, वो इसके अलावा कुछ और ज्यादा चिंतित करने वाले तथ्यों को रेखांकित कर रही हैं।

    बीजेपी के एक बड़बोले प्रवक्ता ने सीधा इल्जाम लगाया था कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय से फंडेड डीप स्टेट भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने इस बयान पर तीखा एतराज जताया था। न्यौता हासिल करने के अलावा एस.जयशंकर सफाई देकर अमेरिका की नाराजगी दूर करने के मिशन पर भी हैं।

    कूटनीतिक मामलों को सभ्य तरीके से संचालित करना, राष्ट्रीय महत्व के सवालों पर नाप-तौलकर बोलना ये भारत का राष्ट्रीय चरित्र रहा है और नेहरू से लेकर वाजपेयी तक कभी इसमें विचलन नहीं दिखा था। लेकिन मोदी राज के आते ही सबकुछ बदल गया। 

    चीन द्वारा डोकलाम के आसपास कब्जाये गये इलाके में पूरा शहर बसाने की खबरे हैं और प्रधानमंत्री किसी तरह से इस जुगाड़ हैं कि पूरा देश हिंदू-मुसलमान के स्थायी झमेले में फंसा रहे, ताकि वोट मिलते रहे। क्या आपको इस अंधकार से निकलने की कोई संभावना दिख रही है

    (राकेश कायस्थ के फेसबुक पेज से साभार)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनु राशि में सूर्य-बुध बनाएंगे बुधादित्य योग, इन राशियों के होंगे वारे-न्यारे!
    Next Article  दिल्ली चुनाव में AI का गोरखधंधा

    Related Posts

    Satya Hindi News Bulletin। 09 मई, दिनभर की ख़बरें

    May 10, 2025

    जम्मू में फिर ब्लैकआउट, सायरन की गूंज, भारत ने ड्रोन मार गिराए

    May 9, 2025

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन से भारतीय शहरों को निशाना बनाया, सब नाकाम: केंद्र

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में खलबली, भारत की सैन्य कार्रवाई से अपने F-16 लड़ाकू विमानों की जगह बदली

    May 9, 2025

    भारतीय सेना की एल-70 तोप छुड़ा रही दुश्मन के छक्के, पाकिस्तान के लिए फिर काल बनी बोफोर्स

    May 9, 2025

    पाक सांसद ने कहा- हमारा PM मोदी का नाम लेने से डरता है, हमारा PM ही बुजदिल है

    May 9, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.