Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Azamghar News: पूर्व मुख्यमंत्री बोले – “भाजपा की प्राथमिकता शराब की दुकानें हैं, न कि स्कूल”
    • Bhool Bhulaiya Ka Itihas: लखनऊ की भूल भुलैया किसी रहस्य से कम नहीं, आइए जानें इसके पीछे के इतिहास को
    • Politician Devesh Thakur Wikipedia: बिहार की सियासत में एक पुराना चेहरा, नई ताकत- देवेश ठाकुर
    • पहले ही बिगड़ गया खेल! तेजस्वी की इस चाल से बिहार का बदल जाएगा ‘चुनावी गणित’, ओवैसी रह गए अकेले
    • बिहार में ‘AAP’ अकेली पड़ेगी भारी! केजरीवाल बोले- अब किसी की जरूरत नहीं.. विरोधियों के उड़ गए होश
    • Meghalay Tourist Place: कश्मीर भूल जाएँगे मॉसिनराम आ कर, दुनिया का सबसे गीला ठिकाना
    • Odanthurai Village History: ओदन्थुराई, एक ऐसा गांव जो देता है सरकार को बिजली, आइए इसे जानते हैं
    • E.T Muhammad Basheer Wikipedia: ई.टी. मुहम्मद बशीर का मिशन शिक्षा, संविधान और समावेश: संसद में IUML की एक सशक्त आवाज
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Bharat Ka Sabse Amir Gaon: यूं ही नहीं इस देश को कहते सोने की चिड़िया, यहां मौजूद हैं करोड़पतियों के गांव, मच्छर मुक्त भी है यह गांव
    Tourism

    Bharat Ka Sabse Amir Gaon: यूं ही नहीं इस देश को कहते सोने की चिड़िया, यहां मौजूद हैं करोड़पतियों के गांव, मच्छर मुक्त भी है यह गांव

    By January 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bharat Ka Sabse Amir Gaon Hiware Bazar History 

    Bharat Ka Sabse Amir Gaon Hiware Bazar History: दुनिया में सोने की चिड़िया के नाम से मशहूर भारत यूं ही नहीं अपनी शानोशौकत और वैभव के लिए जाना जाता है। यहां गांवों में भी गजब का ठाठ बाठ देखने को मिलता है। भारत में ऐसे अनगिनत गांव मौजूद हैं, जिसकी संपन्नता के आगे बड़ी बड़ी गाड़ियों और बंगलों में रहने वाले शहरी भी नतमस्तक हैं। इसी तरह का भारत में एक गांव ऐसा है जो अपनी अमीरी के बलपर पूरी दुनिया में जाना जाता है। जहां रहने वाले कई लोग करोड़पति हैं। ऐसे में इस गांव को करोड़पतियों का गांव भी कहा जाता है। आइए जानते हैं भारत के अमीरी के लिए चर्चित गांवों के बारे में –

    इस गांव को कहा जाता है करोड़पतियों का गांव

    भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले का एक गांव करोड़पतियों के गांव के नाम से मशहूर है। जबकि इस गांव का नाम हिवरे बाजार है। लेकिन इसकी लोकप्रियता और पहचान के आगे इस गांव के मूल नाम की पहचान कहीं विलुप्त हो चुकी है। 300 से भी अधिक परिवार वाले इस गांव में 70 से अधिक परिवार करोड़पतियों में गिने जाते हैं। इस गांव की खास बात यह भी है कि इस गांव में मच्छर नहीं मिलता है। गांव वाले मच्छरों को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं। यही वजह है कि इस गांव को मच्छर मुक्त गांव भी कहा जाता है।

    Indian Villages Where Millionaires Live (Image Credit- Social Media)

    Indian Villages Where Millionaires Live (Image Credit- Social Media)

    हमेशा इतना संपन्न नहीं था ये गांव

    अपने धन वैभव के कारण देश विदेश में चर्चित महाराष्ट्र का यह गांव हमेशा से ही ऐसा नहीं था। उसे कभी बेहद खराब दिन भी देखने पड़े थे। इस गांव में करीब 80 से 90 के दशक में पूरी तरह से सूखा पड़ गया था। खेती बाड़ी जब नष्ट हो गई थी। परेशान होकर यहां रहने वाले लोग गांव छोड़कर पलायन करने लगे थे। कुछ लोगों ने इस परिस्थिति का सामना करने का भी निश्चय किया और वे इस गांव को छोड़कर कहीं नहीं गए। गांव में रूककर इस समस्या से उबरने के लिए समाधान निकालने पर विचार किया। लोगों ने गांव में कुएं खोदने के साथ पेड़ लगाने की शुरुआत की। इसके लिए गांव वालों ने फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया, जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से फंड दिया गया था। इसके बाद यहां का जलस्तर बढ़ने लगा। भाग्य से ये सारे उपाय काम करने लगे। गांव से सूखा हमेशा के लिए समाप्त हो गया।

    सेब के पैदावार से दुनिया में करोड़पति हुए लोग

    भारत में एक और ऐसा गांव है जो अपनी अमीरी के लिए देश और दुनिया में मशहूर है। यहां हर साल करीब 175 करोड़ रुपये तक का सेब का कारोबार होता है। इस गांव में उगाए जाने वाले सेब बेहतर क्वालिटी के होते हैं। जिसके कारण उनकी डिमांड भी काफी होती है। ये सेब जम्मू के सेब से भी क्वालिटी के मामले में आगे हैं इसलिये उनकी कीमत भी काफी ऊंची होती है।

    Indian Villages Where Millionaires Live (Image Credit- Social Media)

    Indian Villages Where Millionaires Live (Image Credit- Social Media)

    लग्जरी गाड़ियां और शानों-शौकत के साथ सबसे अमीर है यह गांव

    भारत का ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर गांवों में गिने जाने वाले ‘मड़ावग गांव’ में हर घर में लोगों के पास इतना पैसा है जिसे देखकर अमीरी का रौब दिखाने वाले अक्सर यहां आकर हैरत में आ जाते हैं। दिल्ली से 300 किलोमीटर दूर ये गांव किसी मेट्रो शहर से कम नहीं है। इनके महंगे शौक, लग्जरी गाड़ियां और शानों-शौकत देखकर यकीन करना मुश्किल होगा कि ये किसी गांव का घर है।

    एक कृषक की सूझ बूझ से इस गांव में आई संपन्नता

    मड़ावग गांव के सभी लोग सेब की खेती करते हैं। इनकी आमदनी का यही जरिया है। इस गांव में 230 परिवार हैं। यह बात और है कि इस गांव के लोग पहले आलू की खेती करते थे। उस समय यह गांव भी ज़्यादा विकसित नहीं था। साल 1953 से 54 के दौरान गांव के चइयां राम मेहता ने सेब की खेती की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले अपने गांव में सेब के बागान लगाए। जिसके बाद वहां के लोग उनकी कमाई से प्रभावित हुए और उन्होंने भी सेब की खेती का काम शुरू कर दिया, देखते देखते आज यह गांव संपन्न हो गया। अब इस गांव के लोग गरीब नहीं बल्कि करोड़पति है। यहां के लोगों की झोपडियां नहीं बल्कि आलीशान बंगले हैं। यहां के लोग सामान्य किसानों की तरह नहीं बल्कि हाई फाई वाली लाइफस्टाइल जीते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआप लाई कथित बेईमान नेताओं का पोस्टर, राहुल का नाम महंगा न पड़ जाए? 
    Next Article फ्रांस: ‘शादीशुदा जीवन में सेक्स कोई ड्यूटी नहीं’, पति संग सोने से इनकार करने वाली महिला को कोर्ट से राहत

    Related Posts

    Bhool Bhulaiya Ka Itihas: लखनऊ की भूल भुलैया किसी रहस्य से कम नहीं, आइए जानें इसके पीछे के इतिहास को

    July 3, 2025

    Meghalay Tourist Place: कश्मीर भूल जाएँगे मॉसिनराम आ कर, दुनिया का सबसे गीला ठिकाना

    July 3, 2025

    Odanthurai Village History: ओदन्थुराई, एक ऐसा गांव जो देता है सरकार को बिजली, आइए इसे जानते हैं

    July 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.