Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं, MEA ने संसदीय समिति को बताया
    • Satya Hindi News Bulletin। 19 मई, दिनभर की ख़बरें
    • भारत-पाक तनाव से पहले ट्रंप के परिवार का हुआ था पाक से बिजनेस सौदा!
    • Bihar IIT Factory Village: यहाँ बस्ती से निकल रहे टॉप इंजीनियर, आइए जाने बिहार के पटवा टोली आईआईटी फैक्ट्री गांव को
    • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बनी एकजुटता पर ‘ऑपरेशन थरूर’ का ग्रहण!
    • हिमंत- ISI के निमंत्रण पर पाक गए थे गोगोई; कांग्रेस नेता – ‘500 रुपये के बीजेपी ट्रोल जैसे’
    • Politician Sudhir Gupta Biography: सुधीर गुप्ता- सेवा, विचारधारा और विकास को समर्पित एक जनप्रतिनिधि
    • यह निंदनीय है…, राहुल गांधी का विदेश मंत्री जयशंकर पर वार, फिर पूछे तीखे सवाल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Odisha Taptapani Tourist Places: एक बार जरूर घूमें तपतापानी, गरम पानी के झरने में स्नान के साथ आदिवासी बस्तियों की सैर
    Tourism

    Odisha Taptapani Tourist Places: एक बार जरूर घूमें तपतापानी, गरम पानी के झरने में स्नान के साथ आदिवासी बस्तियों की सैर

    By February 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Taptapani Kaha Hai (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Odisha Taptapani Tourist Places: भारत देश का ओडिशा राज्य (Odisha) अपने प्राकृतिक खजाने के लिए मशहूर है। इस राज्य में हरे भरे जंगल, पहाड़, समुद्री तट, नदियां सभी मिल जायेंगे। इन्हीं में से एक जगह है तपतापानी (Taptapani) जो हरी-भरी पहाड़ियों और जंगल के बीच स्थित है। ऐसा लगता है मानो यह जगह बारिश से धुले जंगल और बादलों से घिरे पहाड़ियों के बीच बसा हो। तपतापानी नाम संस्कृत के दो शब्दों से लिया गया है- तप्त+पानी। जिसमें ‘तप्त’ का मतलब गर्म और पानी जिसका शाब्दिक अर्थ हुआ गर्म पानी। उड़ीसा की कई प्राचीन जनजातियों जैसे कुटिया कोंध, बोंडा, डिंगारा कोंध और माली का यह जगह निवास स्थान है और इसलिए यह जगह आदिवासी पर्यटन के लिए भी जाना जाता है। यहां उनके गांव की यात्रा कर उनके जीवनशैली के बारे में जान सकते हैं।

    उड़ीसा के गंजम जिले (Ganjam) के जंगलों के बीच बरहमपुर जिले (Brahmapur) से करीब 50 किमी की दूरी पर स्थित यह तपतापानी खासकर अपने प्राकृतिक गर्म झरनों के लिए मशहूर है। ये झरने असल में सल्फर स्प्रिंग्स हैं, जिनके पानी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। लोगों का मानना है कि इस पानी में स्नान करने से कई तरह के रोग, दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

    इस गरम पानी के झरने के अलावा यहां देखने योग्य एक शानदार बौद्ध मठ, हिरण पार्क और शिव मंदिर भी है। इस जगह लेखक, कवि अपनी रचनात्मक कार्यों के लिए भी आते हैं, साथ ही साथ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भी आते हैं।

    यहां के कुछ खास पर्यटक स्थल हैं:-

    गरम पानी का झरना�

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इस जगह लोग सल्फर से भरपूर गर्म पानी के झरनों में डुबकी लगाने आते हैं, ऐसा कहा जाता है कि इस पानी में नहाने से कई त्वचा संबंधी रोग और दर्द दूर हो जाते हैं। सैलानियों के अंदर इस झरने में स्नान के बाद नई ऊर्जा का संचार होता है। इस झरने तक पहुंचने में सैलानियों को जंगल के रास्ते ट्रेकिंग का आनंद भी लेने का मौका मिल जाता है।

    श्री नीलकंठेश्वर मंदिर

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ महाशिवरात्रि और श्रावण के महीने में भारी तादाद में होती है।

    हिरण पार्क

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    वन विभाग द्वारा बनाए गया हिरण पार्क पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। हरे भरे जंगलों के बीच खुले में विचरते हिरण पर्यटकों को एक अलग आनंद का आभास कराते हैं।

    तिब्बती बस्ती जिरांग

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    जिरांग को चंद्रगिरि के नाम से भी जाना जाता है, यह ओडिशा के गजपति जिले का एक छोटा सा गांव है, जिसमें एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण तिब्बती आबादी रहती है। यहां का राजसी बौद्ध मठ एक मशहूर तीर्थस्थल है। यह जगह तपतापानी से करीब 35 किमी दूर है।

    महेंद्र गिरी

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    चंद्रगिरी से लगभग 50 किमी की दूरी पर ये पहाड़ियां स्थित हैं। पूर्वी घाटों में सबसे ऊंचा माने जाने वाले पहाड़ियों में यह जगह प्रकृतिप्रेमी पर्यटकों के लिए जन्नत समान माना जाता है। इन पहाड़ियों में हरे भरे जंगलों के बीच सुंदर घाटियां और झरने सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां कई तरह के वन्यजीव और वनस्पति भी देख सकते हैं। दुनिया भर से पर्यटक यहां ट्रेकिंग के लिए आते हैं।

    इसके अलावा तपतापानी के आस-पास और भी कई आकर्षक जगहें हैं जहां पर्यटक घूम सकते हैं। इनमें प्रमुख हैं गोपालपुर समुद्री तट जहां एक प्रसिद्ध लाइट हाउस है। यह जगह तपतापानी से करीब 70 किमी दूर है।

    इसके अलावा करीब 40 किमी की दूरी पर खासदा झरना और 45 किमी दूर हरभंगी बांध और जलाशय भी यहां के दर्शनीय स्थल हैं।

    कैसे पहुंचें (How To Reach Taptapani)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    हवाई मार्ग से तपतापानी पहुंचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा भुवनेश्वर हवाई है जहां से तपतापानी लगभग 240 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां से टैक्सी द्वारा तपतापानी पहुंचा जा सकता है।

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से भी यहां पहुंचा जा सकता है। इस हवाई अड्डे से तपतापानी की दूरी करीब 268 किमी है। हवाई अड्डे से यहां पहुंचने के लिए टैक्सी अच्छा विकल्प है।

    रेल मार्ग से तपतापानी पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी स्टेशन ओडिशा का बरहमपुर रेलवे स्टेशन है। कोलकाता और आंध्रप्रदेश के प्रमुख शहरों, ओडिशा के प्रमुख रेलवे स्टेशन और भारत के अन्य प्रमुख शहरों से यह स्टेशन अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां से आप बस या टैक्सी के माध्यम से तपतापानी पहुंच सकते हैं। यहां से तपतापानी करीब 50 किमी की दूरी पर है।

    सड़क मार्ग से तपतापानी ओडिशा के सभी जिलों से राज्य परिवहन बसों द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा टैक्सी या निजी वाहन से भी पर्यटक यहां आ सकते हैं।

    घूमने का सबसे अच्छा समय (Right To Visit Taptapani)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    तपतापानी वैसे तो सैलानी साल के किसी महीने में आ सकते हैं। लेकिन गरम पानी के झरनों में स्नान करने के लिए सर्दियों और बारिश का मौसम सबसे उपयुक्त है। यहां ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और प्रकृति की सैर करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक सैलानी आकर आनंद उठा सकते हैं।

    (लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePolitician GC Chandrashekhar Biography: एक समर्पित, जन-हितैषी और विकास-उन्मुख नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं गंगूर चेलुवेगौड़ा चंद्रशेखर
    Next Article पीएम मोदी डिग्री विवादः हाईकोर्ट का सवाल- इसमें जनहित जैसा क्या है?

    Related Posts

    Bihar IIT Factory Village: यहाँ बस्ती से निकल रहे टॉप इंजीनियर, आइए जाने बिहार के पटवा टोली आईआईटी फैक्ट्री गांव को

    May 19, 2025

    अब कुत्ते भी जाएंगे जिम! शंघाई में खुला अनोखा फिटनेस सेंटर, मिलेगा स्पा और पर्सनल ट्रेनिंग का लाभ”

    May 18, 2025

    औरंगजेब पर लाखों खर्च: क्या सच में एक साधारण मकबरे पर पर मेहरबान भारत सरकार, आइए जाने कब्र की सियासत

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025

    पाकिस्तान का भारत के खिलाफ नया वैश्विक मोर्चा तैयार, दुष्प्रचार के लिए विदेश भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.