Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रो. रविकांत पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी पर सवाल क्यों?
    • भारतीयों को बांग्लादेश क्यों धकेला ? ममता सरकार ने कराई घर वापसी
    • ट्रंप की ईरान को धमकी, बिना शर्त आत्मसमर्पण करो
    • शांति के लिए ख़तरा बनी इसराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद की जन्म-कथा!
    • भारत का यह मंदिर, दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, जिसमें एक पूरा शहर बसा है, यूरोप की वेटिकन सिटी से भी विशाल है!
    • इसराइल-ईरान युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका? जानें क्या असर होगा
    • यूएस और ईरान के बीच अहम बैठक के संकेत, किसको तेहरान भेज रहे हैं ट्रम्प
    • हैदराबाद का फलकनुमा पैलेस, मानो हिंदुस्तान की धरती पर आसमान का एक टुकड़ा उतर आया हो, लेकिन इसे बनवाने वाले नवाब को इसकी भव्यता ने कंगाल कर दिया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » आज की औरत की आकांक्षा और कबीर
    भारत

    आज की औरत की आकांक्षा और कबीर

    By February 27, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज की औरत की क्या चाहत हो सकती है इसका कोई सीधा और सरल उत्तर नहीं हो सकता। लेकिन मोटे तौर पर ये कहा जा सकता है कि शादी की इच्छा तो हर औरत को होगी। (ये ध्यान में रखते हुए कि ये ज़रूरी नहीं कि हर लड़की चाहे ही कि वो शादी करे।) लेकिन लोग कहेंगे कि ये तो सदियों पुरानी चाहत है। इसमें नया क्या है ये आज की नारी पर ही क्यों लागू होगा ऐसे में इतना जोड़ना ज़रूरी होगा कि आज की औरत अपने मन के मुताबिक़ पुरुष चाहती है। पहले की तरह नहीं कि जिस खूँटे से बांध दो, चलेगा। वो अपनी पसंद का पति चाहती है। पर प्रश्न ये भी खड़ा हो जाता है कि जो सामाजिक स्थितियां हैं उसमें क्या किसी सामान्य घर की लड़की को मनचाहा पति मिल सकता है समाज में कई तरह की आर्थिक और राजनैतिक  जटिलताएँ हैं और वो ऐसी हैं कि किसी औरत की आकांक्षा को लहूलुहान कर सकती है। छोटी इच्छा बड़ी समस्या बन सकती है।

    कुछ साल पहले ही राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक हुई नुपूर चिताले ने इसी मसले को लेकर `जलेबी’ नाम से एक नाटक किया। ये हाल ही में हुए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय छात्र संघ की तरफ़ से आयोजित नाट्य समारोह में खेला भी गया। ये एक एकपात्रीय नाटक है जिसमें खुशबू कुमारी नाम की अभिनेत्री ने जया लेखी नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो बिहार की रहनेवाली है और पसंदीदा शादी करना चाहती है। पर उसकी ये चाहते पूरी नहीं होती। हालाँकि अपनी पसंद का लड़का या पति तलाश करते-करते वो बिहार से मुंबई पहुंच जाती है। पर वहां भी वो सफल नहीं हो पाती और एक आपराधिक मामले में फँस जाती है। उसके सपने चकनाचूर हो जाते हैं। (वैसे प्रसंगवश ये भी बता दिया जाए कि खुशबू कुमारी भी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्नातक रह चुकी है।)

    लग सकता है कि जया लेखी नाम के चरित्र के साथ ये सब खटाखट हो गया। ऐसा नहीं हुआ और नुपूर ने जिस तरह इस नाटक को निर्देशित किया उसमें औरत की आकांक्षा और चाहत के साथ अस्मिता के कई सारे पक्ष उभरते हैं। वो भी आज के अस्मितावादी विमर्श के लहजे में नहीं बल्कि अस्तित्व की दार्शनिक व्याख्या की तरफ़ जाते हुए। नुपूर हिंदी के मध्यकालीन संत कबीर की वाणी का सहारा लेती है। यों कबीर के बारे में कुछ लोगों ने धारणा बनाई है कि वे नारी विरोधी थे। लेकिन ये कुछ अकादमिक लोगों के द्वारा बनाई गई है। 

    वास्तविकता ये है कि कबीर की वाणी को सीमित अर्थ में नहीं समझा जा सकता है। ऐसा करने पर अर्थ का अनर्थ हो जाएगा। कबीर एक कवि भी है किंतु सामान्य कवि नहीं है। वे दार्शनिक कवि हैं। आध्यात्मिक कवि हैं। उनकी भाषा उलटबांसी से भी बनी है जो मध्यकाल के नाथों और सिद्धों की भाषा भी रही है। इस काव्यभाषा में सामान्य अर्थ से अधिक व्यंजित अर्थ अधिक महत्त्वपूर्ण होता है। शब्दार्थ से अधिक व्यंगार्थ की अहमियत होती है।

    ये छोटी सी भूमिका इसलिए कि इस नाटक का पूरा आस्वाद करने के लिए कबीर की कविता के मर्म को भी जानना और समझना ज़रूरी है। इसमें कबीर के कई पद बार-बार आते हैं। जब आप इन पंक्तियों  को सुनते हैं – `दुलहिन के सिर मौर बिराजे दुल्हा को चुनरी, पंच सकल बरियाती आये, उनहूं के लग्न परी’ तो न सिर्फ आपकी भाव भूमि का  विस्तार होता है बल्कि ये भी महसूस होता है कि समाज में भी कई तरह की उलटबांसियां चल रही हैं। महिलाओं को लेकर, शादी को लेकर, सामाजिक बराबरी को लेकर, अधिकारों को लेकर समाज में घोषणाएँ की जाती हैं। मगर यथार्थ उससे अलग हो जाता है। 

    हम जिस दौर में जी रहे हैं उसमें सत्तावान लोग बार-बार लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चुनकर भी आते हैं। लेकिन उनके सत्ता का चरित्र सर्वसत्तावादी होता है। कहना कुछ और मंतव्य कुछ और।

    इसी प्रक्रिया को कबीर और दूसरे संतों ने उलटबांसी कहा था। ऐसी उलटबांसियां पुरुष- स्त्री संबंधों में भी होती रही हैं। पहले भी होती थीं और आज भी होती हैं। `जलेबी’ की जया लेखी एक सहज सांसारिक चाहत लिए हुए है। पर उसकी चाहत पूरी नहीं होती। सोचिए उसके मन में कितने ऊहापोह होंगे कैसी उलझनें होंगी कितने तरह के भाव मन में उठे होंगे उनको व्यक्त करने के लिए निर्देशक को कबीर या दूसरे संतों की वाणियों की ज़रूरत पड़ी क्योंकि इस दुख को समझना पड़ता है। कबीर कहते हैं या ये कहें कि उनके माध्यम से `जलेबी’ जया लेखी के दिल की आवाज निकलती है – `मेरी मति बौरी, मैं राम बिसान्यों, किन बिधी रइनी रहौ रे। सेजे रमत नयन नहीं पैख्यो। ईहु दुख कासों कहे रे।‘

     - Satya Hindi

    नुपूर जब राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में अपना डिप्लोमा प्रॉडक्शन कर रही थी तो उसने शेक्सपीयर का `मिड समर नाइट ड्रीम’ किया था। उसमें भी उसने कई तरह के तोड़फोड़ किए थे और नए अर्थ और व्यंजनाओं  का अनुसंधान किया था। वो उन युवा निर्देशकों में है जो नई तरह की नाट्य भाषाएं सृजित कर रहे हैं। नाटक के पुराने चौखटे से निकल रहे हैं और अपना स्वर विकसित कर रहे हैं। प्रयोग कर रहे हैं। हर प्रयोग में जोखिम होता है इसलिए नुपूर जोखिम भी उठा रही है। 

    आधुनिक हिंदी और भारतीय रंगमंच को निर्मित करने वालों- हबीब तनवीर, इब्राहीम अल्काजी, बव कारंत जैसे मूर्धन्यों ने अपने अपने वक्त में भी कई तरह के प्रयोग किए। उनके कारण भारतीय रंगमंच एक नई ऊंचाई पर पहुंचा। पर अब कई ऐसे युवा निर्देशक- महिला और पुरुष- आ गए हैं जो पुराने मूर्धन्यों की राहों से निकल कर अपना पथ बना रहे हैं। नूपूर भी उनमें से एक है। इस नाटक को उसने किसी स्टूडियो या कार्यशाला में नहीं बनाया। वो अपने विचारों के साथ अपने शहर मुंबई से निकलकर खुशबू कुमारी के शहर बेगुसराय (बिहार) गई और वहां रहकर इस नाटक को तैयार किया। मराठी निर्देशक। बिहारी अभिनेत्री। दोनों की आवाज़ को व्यक्त करने के माध्यम बने कबीर।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में नया खुलासा, अजीत डोभाल को किया समन जारी
    Next Article बिहार के मतदाताओं का वास्तविक मूड क्या है?

    Related Posts

    प्रो. रविकांत पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी पर सवाल क्यों?

    June 18, 2025

    भारतीयों को बांग्लादेश क्यों धकेला ? ममता सरकार ने कराई घर वापसी

    June 17, 2025

    ट्रंप की ईरान को धमकी, बिना शर्त आत्मसमर्पण करो

    June 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.