Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?
    • कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?
    • हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!
    • ईरान के मिसाइल हमलों से इसराइल में मचा हड़कंप!
    • इसराइल को क्यों चुभते हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
    • हाइफा में 14-15-16 जून को क्या हुआ, इसराइल की मुख्य रिफाइनरी तबाह
    • मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?
    • ईरान परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की तैयारी में; हथियार बनाने या दबाव बनाने की रणनीति?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » पुणे रेप कांडः 75 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, कई दलों के नेताओं से संंबंध
    भारत

    पुणे रेप कांडः 75 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, कई दलों के नेताओं से संंबंध

    By February 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे रेप मामले में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गडे को 75 घंटे के पुलिस अभियान के बाद आज शुक्रवार (28 फरवरी) श्रीरूर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पुणे के स्वरगेट बस स्टेशन में एक 26 वर्षीय महिला के साथ बस के अंदर रेप करने का आरोप है। लेकिन आरोपी के कुछ नेताओं के साथ संबंध बताये गये हैं। 

    महिला के साथ रेप की घटना मंगलवार सुबह पुलिस स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर की दूर पर स्वरगेट बस स्टैंड में हुई। यह घटना सुबह 5.45 बजे से 6 बजे के बीच तब हुई, जब पीड़िता सतारा जिले में अपने गृहनगर के लिए बस का इंतजार कर रही थी। स्वरगेट बस स्टैंड महाराष्ट्र के चंद बड़े पुलिस स्टेशनों में से एक है।

    पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शुरू में उससे बातचीत की और उसे ‘दीदी’ कहा। उसने उसे बताया कि सतारा के लिए बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है और फिर उसे परिसर में खड़ी एक खाली बस (शिव शाही एसी बस) में ले गया। चूंकि बस के अंदर लाइट नहीं जल रही थी, इसलिए वह अंदर जाने से हिचकिचाई, लेकिन उस आदमी ने उसे यकीन दिलाया कि यह सही वाहन है। यह बात पीड़िता ने कही। पीड़ित महिला मेडिकल सेक्टर में कार्यरत है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी कई महीनों से खुद को पुलिसकर्मी बताकर घूम रहा था। पुणे के गुणत गांव का रहने वाला 37 वर्षीय आरोपी पुणे और अहिल्यानगर जिलों में चोरी, डकैती और चेन छीनने के आधा दर्जन मामलों में भी नामजद है। वह 2019 से एक अपराध में जमानत पर बाहर था।

    आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 13 पुलिस टीमें तैनात की गईं। तलाशी अभियान के हिस्से के रूप में स्निफर डॉग्स और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। पुणे सिटी और पुणे रूरल पुलिस ने गुणत गांव में गन्ने के खेतों सहित तलाशी अभियान चलाया।

    पुणे पुलिस ने पहले आरोपी के ठिकाने की जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। घटना को शुरू में लोकल मानकर मीडिया ने बहुत तवज्जो नहीं दी। लेकिन जब उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने इसको लेकर प्रदर्शन किया तो मामला बढ़ गया। महाराष्ट्र के कई शहरों में प्रदर्शन हुआ। विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिया।

    राजनीतिक विवाद

    इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुणे बस रेप केस के आरोपी की पुणे जिले के श्रीरुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद एक विवाद खड़ा हो गया है। एक वायरल हुई तस्वीर में आरोपी गडे को एनसीपी (अजित पवार गुट) के श्रीरुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मौली काटके के साथ पुरुषों के एक समूह के साथ देखा जा सकता है।

    इसके अलावा, गडे की तस्वीर उसी विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी (शरद पवार गुट) के पूर्व विधायक अशोक पवार को जन्मदिन की बधाई देने वाले एक बैनर पर भी दिखाई दी थी। काटके और पवार दोनों ने गडे के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। काटके ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते कई लोग उनसे मिलते हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। काटके ने कहा कि आरोपी को फांसी पर लटका देना चाहिए।

    इसी तरह, आरोपी के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए पवार ने कहा कि पुलिस को यह जांच करनी चाहिए कि आरोपी किसके लिए काम कर रहा था। उज्जैन की उसकी यात्रा का विवरण दिया जाये। जहां उस पर सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय विधायक के कहने पर कई लोगों को ले जाने का आरोप लगाया गया है।

    महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी आरोपी के राजनीतिक संबंधों पर सवाल उठाए। दानवे ने कहा- “मैं अभी किसी का नाम नहीं लूंगा…. लेकिन मेरे पास जानकारी है कि सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय विधायक के कहने पर वो कई लोगों को उज्जैन ले गया था। आरोपी इस काम के लिए जिम्मेदार था। इसलिए सवाल यह है कि क्या आरोपी किसी राजनीतिक पार्टी के लिए काम कर रहा था।”

    मंत्री का जवाब

    जब आरोपी की राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरों के बारे में पूछा गया, तो गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने एक मीडिया से कहा, “इस अपराध का आरोपी की पृष्ठभूमि से कोई लेना-देना नहीं है। कानून की नजर में एक आरोपी सिर्फ एक आरोपी होता है। हम उसे किसी राजनीतिक या सांप्रदायिक समूह से जुड़ा हुआ नहीं मान सकते। आरोपी को न्याय के कटघरे में लाना होगा और यही एकमात्र उद्देश्य है जिसके साथ पुलिस काम कर रही है।”

    पुलिस सूत्रों ने कहा कि कुछ साल पहले शिरूर के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले गडे ने कर्ज लेकर एक चार पहिया वाहन खरीदा था। वह पुणे से अहमदनगर तक यात्रियों को ले जाने का काम करता था। पुलिस ने कहा कि गडे पर महिला यात्रियों से चाकू के बल पर सोने के गहने छीनने का आरोप लगाया गया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेबी चीफः माधबी पुरी बुच तो गईं, नये प्रमुख तुहिन कांत पांडेय कौन हैं?
    Next Article टैरो साप्ताहिक राशिफल (02 मार्च से 08 मार्च, 2025): जानें इस सप्ताह अपनी राशि का हाल!

    Related Posts

    हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?

    June 16, 2025

    कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?

    June 16, 2025

    हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!

    June 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.