Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?
    • Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    • रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    • हेट स्पीच केस: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, राजभर बोले- अपील करेंगे
    • आतंकवाद से जंग का नागरिकों की प्यास से क्या रिश्ता है?
    • Mana and Kamet Peaks: माना और कामेट पर्वत की गोद में एक स्वर्गिक अनुभव की यात्रा, जीवन भर याद रहेगी ये समर हॉलीडे ट्रिप
    • राजा भैया राजनीति से कर रहे किनारा! अब विरासत संभालेंगे नए ‘राजा’; यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Top 10 Mysterious Places: आइए जानते हैं रहस्यों से भरी दुनिया… एरिया 51 और उन जगहों के बारे में, जो इंसान की जिज्ञासा और कल्पना से भी बड़ी हैं
    Tourism

    Top 10 Mysterious Places: आइए जानते हैं रहस्यों से भरी दुनिया… एरिया 51 और उन जगहों के बारे में, जो इंसान की जिज्ञासा और कल्पना से भी बड़ी हैं

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 18, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mysterious Places Of The World (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Mysterious Places Of The World (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Duniya Ki Rahasyamayi Jagah: इंसान की सबसे बड़ी ताक़त उसकी जिज्ञासा है। वो अज्ञात को जानने की चाह, वो पर्दे के पीछे झांकने की कोशिश, यही तो है जिसने हमें चाँद तक पहुंचाया, समंदर की गहराई मापी और ब्रह्मांड को समझने की दिशा दी। लेकिन इस यात्रा में कुछ ऐसे रहस्य भी हैं, जिनकी परतें आज तक नहीं खुलीं। जिसमें शामिल है एरिया 51, नेवाडा का वो सूखा, वीरान इलाका, जहां नज़रें जाती हैं पर सच कहीं छुपा रहता है। ऐसी और भी कई रहस्यों से भरी हुई जगहें हैं। आइए जानते हैं इनसे जुड़े किस्सों के बारे में-

    1. क्या है एरिया 51 (Area 51 Ka Sach)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    एरिया 51 अमेरिका के नेवाडा राज्य (Nevada) में स्थित एक टॉप-सीक्रेट मिलिट्री बेस (Top-secret Military Base) है। यह नेवादा टेस्ट और ट्रेनिंग रेंज का हिस्सा है और अमेरिकी एयर फोर्स (US Air Force) के अधीन है। इसका असली मकसद अभी भी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है। सरकारी दस्तावेजों में इसे सिर्फ एक “फ्लाइट टेस्ट फैसिलिटी (Flight Test Facility)” कहा गया है। लेकिन वर्षों से, साजिशों और अफवाहों का अड्डा बना हुआ है यह इलाका।

    -कुछ लोगों का मानना है कि यहां एलियन्स और UFOs (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स) पर रिसर्च होती है।

    -1947 में रॉजवेल यूएफओ क्रैश से जुड़ी चीज़ों को भी यहीं लाकर रखा गया, ऐसा कई लोग दावा करते हैं। यह भी कहा जाता है कि अमेरिका की मून लैंडिंग असल में यहीं फिल्माई गई थी।

    -एरिया 51 के चारों ओर हाई-सिक्योरिटी है। यहां ड्रोन उड़ाना, फोटोज लेना या सीमा के पास जाना भी मना है।

    2. स्किनवॉकर रैंच, यूटा (Skinwalker Ranch, USA)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: यूटा की यूंटा बेसिन में स्थित यह फार्मलैंड 1990 के दशक में मीडिया की नजर में तब आया जब शर्मन परिवार ने दावा किया कि उनके फार्म पर अजीब गतिविधियां होती हैं।

    रोचक बातें:-

    UFOs, चमकती रोशनी, गायों का विचित्र तरीके से कट जाना, पोर्टल्स और अनजान जीवों के देखे जाने की घटनाएं यहां बार-बार दर्ज हुई हैं।

    US सरकार और निजी वैज्ञानिक टीमों ने यहां समय-समय पर रिसर्च की है। नेटफ्लिक्स और हिस्ट्री चैनल पर इस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। लेकिन इस जगह से जुड़े रहस्य का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।

    3. माउंट यमंटाऊ, रूस

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: रूस के उराल पर्वतों में स्थित माउंट यमंटाऊ को 1990 के दशक में अमेरिकी सैटेलाइट इमेज में संदिग्ध निर्माण कार्य के कारण पहचाना गया।

    रोचक बातें-

    कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक विशाल अंडरग्राउंड न्यूक्लियर बंकर है, जो रूस की “डूम्सडे योजना” का हिस्सा है।

    रूस ने इस पर कभी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी है। बस इतना कहा कि यह “खाद्य भंडारण और खनन क्षेत्र” है।

    4. पाइन गैप, ऑस्ट्रेलिया

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: 1970 के दशक में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एक समझौते के तहत पाइन गैप की स्थापना हुई थी।

    रोचक बातें-

    यह बेस ग्लोबल सैटेलाइट इंटरसेप्शन, सिग्नल इंटेलिजेंस (SIGINT) और ड्रोन ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाता है।

    इसे “ऑस्ट्रेलिया का एरिया 51” भी कहा जाता है।

    आम नागरिकों की यहां पहुंच पूरी तरह वर्जित है।

    5. आओकिगहारा जंगल (Aokigahara Forest), जापान

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: फुजी पर्वत की तलहटी में बसा यह घना जंगल आत्महत्याओं के लिए बदनाम है। इसे “सुसाइड फॉरेस्ट” कहा जाता है।

    रोचक बातें-

    हर साल यहां कई लोग आत्महत्या करते हैं, और इसलिए सरकार ने यहां चेतावनी बोर्ड और पुलिस गश्त शुरू की है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां आत्माओं (Yūrei) का वास है। इस जंगल में GPS और कम्पास भी कई बार काम करना बंद कर देते हैं।

    6. हॉएस्टलर का खंडहर (Houska Castle), चेक गणराज्य

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: यह 13वीं सदी का महल “नर्क के द्वार” के ऊपर बनाया गया था। मान्यता है कि यहां की जमीन के नीचे एक अंधकारमय खाई है, जिससे राक्षस निकलते थे।

    रोचक बातें-

    महल में कोई बाहरी सुरक्षा नहीं, बल्कि सभी निर्माण “भीतर की ओर” केंद्रित हैं, मानो अंदर कुछ बंद करने की कोशिश की गई हो। नाज़ी सैनिकों ने भी द्वितीय विश्वयुद्ध में यहां रहकर गुप्त प्रयोग किए थे।

    7. प्रिप्यात (Pripyat), यूक्रेन

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: यह शहर 1986 की चेरनोबिल न्यूक्लियर डिजास्टर के बाद पूरी तरह खाली हो गया था।

    रोचक बातें:-

    यहां की सभी इमारतें, स्कूल, अस्पताल और घर जस के तस पड़े हैं।यहां समय जैसे थम गया हो। कुछ लोग दावा करते हैं कि उन्होंने वहां रहस्यमयी रोशनी और परछाइयों को महसूस किया है। अब इसे “घोस्ट टाउन” और “डार्क टूरिज्म” के केंद्र के रूप में जाना जाता है।

    8. रोअनोक कॉलोनी (Roanoke Colony), USA

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: 1587 में अमेरिका में अंग्रेजों द्वारा बसाई गई यह कॉलोनी अचानक गायब हो गई थी।

    रोचक बातें- 100 से अधिक लोग बिना किसी संकेत या निशान के गायब हो गए। केवल एक शब्द “Croatoan” एक पेड़ पर खुदा मिला, जो अब भी एक रहस्य है।

    यह आज भी अमेरिका के सबसे रहस्यमय लापता होने वाले मामलों में गिना जाता है।

    9. ड्याटलोव पास हादसा (Dyatlov Pass Incident), रूस

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: 1959 में रूस के उरल पहाड़ों में 9 पर्वतारोहियों की रहस्यमयी मौत हो गई थी।

    रोचक बातें:-

    उन 9 पर्वतारोहियों के टेंट अंदर से फटे मिले, कुछ के शरीर में गंभीर आंतरिक चोटें थीं लेकिन कोई बाहरी घाव नहीं थे। एक महिला की जीभ गायब थी और कुछ के शरीर रेडिएशन से संक्रमित थे। जिसे लेकर कई थ्योरीज़ सामने आईं, जिसमें हिमस्खलन, सैन्य परीक्षण, एलियन हमला या फिर पारलौकिक शक्तियों को इसके पीछे की वजह बताया गया था।

    10. सेगुएरा डी ला सिएरा के भूतिया चेहरे (Spain)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इतिहास: 1971 में स्पेन के एक गांव में एक महिला के रसोई के फर्श पर अचानक चेहरों की आकृतियां उभर आईं।

    रोचक बातें:

    उन चेहरों को हटाने पर भी कुछ दिन बाद वे दोबारा उभर आते हैं और यह प्रक्रिया लंबे समय से निरंतर चलती चली आ रही है।

    जिसे देखकर वैज्ञानिक, पुरातत्ववेत्ता और पैरानॉर्मल विशेषज्ञ सब हैरान हैं।

    कुछ लोग इसे भूतों का संदेश मानते हैं, तो कुछ इसे अज्ञात रसायनिक प्रतिक्रिया मानते हैं।

    इन रहस्यमयी जगहों को लेकर सच और कल्पना की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। क्या ये सब केवल साजिश सिद्धांत हैं या फिर वास्तव में कुछ ऐसा छिपा है, जो मानवता के लिए चौंकाने वाला हो सकता है?

    इनमें से कई जगहों पर सरकारें खुलकर कुछ नहीं कहतीं और यही रहस्य को रोमांच में बदल देता है। इन सभी रहस्यमयी जगहों और किस्सों में एक चीज समान है अनिश्चितता और इंसानी जिज्ञासा।

    इन घटनाओं ने समय-समय पर विज्ञान, धर्म, मिथक और थ्रिल की सीमाओं को धुंधला कर दिया है। इन रहस्यपूर्ण स्थलों की यात्रा भले ही डरावनी हो, लेकिन ये रहस्य हमें हमारे ब्रह्मांड की जटिलता और अज्ञात संभावनाओं के प्रति सजग बनाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBharat Ke Anokhe Museum: ये हैं भारत के अनोखे म्यूजियम, जहां मौजूद है संस्कृति, विरासत और कल्पनाओं का अनोखा संगम
    Next Article इजरायल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हमास के हौंसले पस्त, शर्तों के साथ समझौते के लिए राजी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Mana and Kamet Peaks: माना और कामेट पर्वत की गोद में एक स्वर्गिक अनुभव की यात्रा, जीवन भर याद रहेगी ये समर हॉलीडे ट्रिप

    June 2, 2025

    India Mysterious Forts: दक्षिण भारत के रहस्यमयी किले, इतिहास, रहस्य और रोमांच का अनोखा संगम

    June 2, 2025

    Rishikesh Travel Guide: इन गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश की कैसे करें यात्रा, जानिए कहाँ मिलेगा रोमांच का अद्भुत संगम

    June 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.