Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • Sasti Banarasi Sari: बनारस की 200 साल पुरानी कुंज गली में सबसे सस्ती साड़िया
    • Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री
    • Dudhwa Katarnia Ghat: दुधवा के जंगलों में चलने वाली ट्रेन सफारी बनी नई ट्रैवल सनसनी
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर कंचन का खुलकर जीना रास नहीं आया कट्टरपंथियों को!
    भारत

    सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर कंचन का खुलकर जीना रास नहीं आया कट्टरपंथियों को!

    Janta YojanaBy Janta YojanaJune 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कट्टरपंथी एक सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर कंचन कुमारी के खुलेपन और बिंदास अंदाज वाले विचारों को बर्दाश्त नहीं कर पाए! उनका दुस्साहस देखिए कि खुलेआम हत्या की बात कबूल कर रहे हैं! दरअसल, कार में मृत पाई गई लुधियाना की कंचन कुमारी की हत्या की ज़िम्मेदारी अमृत पाल सिंह महरों ने ली है। इसको लेकर महरों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। उस पोस्ट में महरों ने लिखा कि ‘खालसा’ कभी स्त्रियों पर हमला नहीं करता है पर जब किसी औरत ने तख्त पर हमला किया तो उसे मार दिया गया। उसने लिखा कि कंचन ने सिखों के इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए ‘कौर’ नाम का बेजा इस्तेमाल किया, उसे भी सजा दी गई। 
    आरोप है कि कमल कौर की हत्या की साजिश अमृतपाल सिंह महरों ने अपने दो साथियों जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह के साथ मिलकर की। उसने पहले भी कंचन को धमकाया था। कंचन कुमारी एक सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर थीं जो इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी के नाम से प्रसिद्ध थीं। उनके लगभग चार लाख फॉलोअर थे। कमल कौर के और भी सोशल मीडिया अकाउंट थे। एक अन्य अकाउंट ‘कमर कौर लाइव’ पर उनके लगभग 16 हजार फॉलोअर थे।
    कंचन अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती थीं। उनके वीडियो पर कट्टरपंथी सिख समुदाय काफ़ी नाराज़ रहता था। कट्टरपंथी समुदाय को कंचन के वीडियो अश्लील नज़र आते। कंचन ने अपने कमल कौर भाभी अकाउंट पर आखिरी पोस्ट लगभग चार दिन पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक काली टीशर्ट पहनी हुई है और अंग्रेजी-पंजाबी मिक्स भाषा में लिखा है ‘कोई प्रेम नहीं, कोई भाव नहीं, कोई रतिसंयोग नहीं, केवल शक-शक-शक…’।
    कंचन के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जाए तो ऐसे ही कई वीडियो मिल जाएंगे। कई बार दो तरह के अर्थों से भरे हुए उनके संवाद को लेकर उन्हें खालिस्तानी कट्टरपंथी अर्श डाला ने भी धमकी दी थी। इन धमकियों में उनसे बार-बार कहा जा रहा था कि अश्लील कंटेन्ट न पोस्ट किया करें, जबकि कंचन काफी बिंदास थीं। वे अपनी बात खुलकर रखा करती थीं। कंचन के कई वीडियो कॉमेडी का पुट लिए हुए भी होते थे। 
    कंचन की माँ के मुताबिक़ 9 जून को कंचन अपनी माँ को किसी प्रमोशन के लिए बठिंडा जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद उनकी लाश बिना नंबर की एक गाड़ी में ख़राब हालत में मिली थी। 
    अब तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अमृतपाल 7 जून को कंचन के घर पहुंचा था जहां उसने कंचन से प्रमोशन का कोई काम करने की बात कही थी। अगले दिन वह फिर कंचन के पास पहुँचा और उसे बठिंडा आने के लिए मना लिया। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह महरों ने 9 जून को फिर से कंचन से संपर्क किया और वह मान गई। उस रात 11 बजे के बाद उसकी मां का उससे कोई संपर्क नहीं रहा।
    इस मामले में सिटी एसएसपी ने दावा किया है कि आरोपी ने उसे कार की मरम्मत करवाने के बहाने एक वर्कशॉप में भी बुलाया था। आरोप है कि बहस के दौरान जसप्रीत ने अपनी कमरबंद निकाल कर उससे कंचन का गला घोंट दिया। पुलिस का कहना है कि इस हत्या की योजना पहले ही बना ली गई थी जिसे बड़ी कुशलता से अंजाम दिया गया। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को उसकी कार में फेंक दिया गया।
    गौरतलब है कि भारत में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में दहेज हत्या, प्रेम में हत्या, छेड़-छाड़, बलात्कार के साथ ही ऑनर किलिंग भी शामिल है।
    गृह मंत्रालय द्वारा 11 मार्च 2025 को लोकसभा में एक जवाब में बताया गया कि केवल 2020 से 2022 के बीच देश में लगभग 100 हत्याएँ ऑनर किलिंग के नाम पर हुईं। इसमें सबसे अधिक 16 हत्याएँ पंजाब और झारखंड में दर्ज की गईं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAdasa Mandir Ka Itihas: वह दिव्य स्थल जहाँ धरती पर स्वयं प्रकट हुए श्री गणेश, जाने आदासा मंदिर की गाथा
    Next Article निर्जला बकरीद!
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.