
Lucknow News
Lucknow News
Lucknow news: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को बिहार के एथलीट राजा यादव को सम्मानित करते हुए उन्हें सम्मान राशि भी दिया है। इसके साथ ही अखिलेश ने राजा को पार्टी में शामिल कर लिया है। अखिलेश ने कहा कि जैसे राजा की रफ्तार है, उसी रफ्तार से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
अर्जुन और यश अवार्ड होगा शुरू- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार में एथलीट्स की कोई कद्र नहीं है। तभी तो समाजवादी सरकार में यश भर्ती और अर्जुन अवार्ड को खत्म कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सरकार में ऐथलीट को हर महीने दिए जानी वाली आर्थिक सहायता भी नहीं दी जाती। जोकि स्पोर्ट्स में अपनी पहचान बनाने और प्रदेश समेत देश का नाम कर रहे खेलाड़ियों के लिए निराशा होती है। लेकिन अब जब 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो यह अवार्ड फिर से शुरू किए जाएंगे।