Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Top Water Villas in India: इंटरनेशनल फील, देसी डेस्टिनेशन – भारत के टॉप वाटर विला
    Tourism

    Top Water Villas in India: इंटरनेशनल फील, देसी डेस्टिनेशन – भारत के टॉप वाटर विला

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Top Water Villas in India (Image Credit-Social Media)

    Top Water Villas in India (Image Credit-Social Media)

    Top Water Villas in India: अगर आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में मालदीव की लग्ज़री वाटर विला वाली छुट्टी शामिल है, लेकिन वीज़ा या बजट आड़े आ रहा है, तो घबराइए नहीं। अब वही अनुभव आपको भारत में ही मिल सकता है। भारत में अब ऐसे जलविहार स्थल विकसित हो रहे हैं जहां फ़िरोज़ा पानी, लक्ज़री फ्लोटिंग विला, और शांत लैगून आपको विदेशी तटों की याद दिला देंगे। लक्षद्वीप से लेकर अंडमान तक, यहां के ये वाटर विला न सिर्फ आपकी छुट्टियों को खास बना देंगे, बल्कि सतत और सांस्कृतिक पर्यटन का भी हिस्सा बनेंगे। आइए जानते हैं भारत के उन बेहतरीन वाटर विला डेस्टिनेशनों के बारे में, जो आपको मालदीव जैसा रॉयल फील देंगे वो भी बिना पासपोर्ट के।

     कदमत द्वीप- फ़िरोज़ा लैगून पर बसी शांति की झलक

    लक्षद्वीप के कदमत द्वीप पर विकसित हो रहे वाटर विला असल में मालदीव के प्रतिस्थापन की तरह हैं। जहां फ़िरोज़ा रंग का लैगून, कांच के फर्श से सजा फिश-व्यूइंग अनुभव और योग मंच जैसी सुविधाएं लक्ज़री के नए पैमाने तय कर रही हैं। यहां की खासियत है इसका इको-फ्रेंडली डिज़ाइन और पारंपरिक वास्तुकला का खूबसूरत मेल, जो इस स्थान को एक प्रामाणिक और शांतिपूर्ण वेकेशन हब में बदलता है।

    मिनिकॉय द्वीप- भारत का मिनी मालदीव

    मिनिकॉय द्वीप का सफेद रेत वाला तट, नीला शांत समुद्र और वहां बनाए जा रहे हाई-एंड वाटर विला इसे मालदीव का सच्चा हमशक्ल बनाते हैं। ₹1,500 करोड़ की ग्रीन टूरिज़्म परियोजना के तहत बन रहे ये विला प्लंज पूल, सूर्यास्त देखने के लिए डेक, सोलर पैनल्स और स्थानीय सामग्री से तैयार किए गए डिज़ाइन के साथ लक्ज़री और सस्टेनेबिलिटी का परफेक्ट संतुलन पेश करते हैं। स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और निजी झूले जैसे अनुभव इसे रोमांटिक और साहसिक यात्रियों के लिए आदर्श बनाते हैं।

    नीरमहल, त्रिपुरा – झील के मध्य एक तैरता हुआ महल

    रुद्रसागर झील पर स्थित नीरमहल, त्रिपुरा का शाही प्रतीक है जो किसी भी आधुनिक वाटर विला से कम नहीं। यह महल न केवल अपने स्थापत्य की भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि झील के मध्य स्थित होने के कारण यह ‘फ्लोटिंग पैलेस’ जैसा अनुभव भी देता है। 1930 के दशक में राजा बिरेन्द्र किशोर माणिक्य द्वारा निर्मित इस महल में हिंदू और मुगल वास्तुकला का संगम दिखाई देता है। जो इतिहास और प्रकृति प्रेमियों दोनों को आकर्षित करता है।

     सुहेली पार – अनदेखा स्वर्ग, जो बनने जा रहा है भारत का अल्ट्रा-लक्ज़री रिसॉर्ट

    लक्षद्वीप का यह अनछुआ एटोल आने वाले वर्षों में एक प्रीमियम फ्लोटिंग रिसॉर्ट में तब्दील होने जा रहा है। जहां पर्यटन को पर्यावरण के साथ संतुलन में रखा जाएगा। प्रस्तावित विला पूरी तरह फ्लोटिंग होंगे और इसमें सीप्लेन से पहुंच, सी-स्पा रिट्रीट्स, और ओपन वॉटर व्यू जैसी सुविधाएं होंगी। इस रिसॉर्ट का डिज़ाइन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि इसे एक विशिष्ट, प्राइवेट और शांत वेकेशन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा।

    एवेस द्वीप, अंडमान – जंगल, समुद्र और लक्ज़री मिलते हैं एक साथ

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित एवेस द्वीप एक हरे-भरे वर्षावन से घिरा द्वीप है। जो अब एक इको-लक्ज़री रिज़ॉर्ट के रूप में आकार ले रहा है। यहां के वाटर विला से समुद्र का विहंगम दृश्य, जंगल के किनारे बनी आरामदायक कुटियां और कैनोइंग, स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटी पर्यटकों को ट्रॉपिकल एडवेंचर के साथ सुकून भी देती हैं। इस परियोजना में स्थानीय आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक स्थापत्य को शामिल किया गया है। जिससे यह स्थान एक ऑथेंटिक और स्थायी पर्यटन मॉडल बनता है।

     अब विदेशी विकल्प की ज़रूरत को पूरा कर रहा भारत में वाटर विला पर्यटन

    भारत में वॉटर विला केवल एक लक्ज़री अनुभव नहीं हैं, बल्कि ये देश के भीतर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, हरित ऊर्जा को अपनाने और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। नीति आयोग के द्वीप विकास मॉडल, ‘स्वदेश दर्शन योजना’ और लक्षद्वीप-अंडमान क्षेत्रों में केंद्र सरकार की विशेष रुचि ने इसे तेज़ी से उभरता हुआ बाजार बना दिया है।

    भारत के ये वॉटर विला अब ट्रैवलर्स को ये सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि जब हमारे पास देश में ही मालदीव जैसी खूबसूरती और आराम मौजूद है, तो दूर क्यों जाना? नज़दीक, किफायती, पर्यावरण-अनुकूल और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत के ये डेस्टिनेशन आधुनिक यात्री की हर अपेक्षा को पूरा करते हैं। तो अगली बार जब आप अपने वेकेशन की प्लानिंग करें, तो पास के इस स्वर्ग का अनुभव लेना न भूलें क्योंकि अब मालदीव जैसा सुकून भारत में भी मौजूद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePolitician Sunil Tatkare Wikipedia: रायगढ़ से दिल्ली तक, सत्ता, संगठन और सवालों के बीच एक जमीनी नेता
    Next Article ‘बूढ़े हो गए, 75 के बाद रिटायरमेंट…’, मोहन भागवत के बयान से हिली मोदी सरकार, PM की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ

    February 18, 2026

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.