
Parliament Monsoon Session 2025
Parliament Monsoon Session 2025
Parliament Monsoon Session 2025: संसद के जारी मॉनसून सत्र के तीसरे सप्ताह की कार्यवाही का आज आखिरी दिन है। कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। दोनों सदनों में इस सत्र के दौरान गतिरोध निरंतर जारी है। लोकसभा की कार्यवाही ठीक से शुरू भी नहीं हो पाई कि भारी हंगामे के कारण शाम तीन 3 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
सदन की कार्यवाही 11 अगस्त तक स्थगित
आज शुक्रवार को कुछ समय के स्थगन के बाद राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई जिसके बाद फिर से विपक्ष ने जमकर हंगामा खड़ा किया। अध्यक्ष पद पर तैनात घनश्याम तिवारी ने सभी सदस्यों से शांत रहने के लिए कई बार आग्रह किया। हालाँकि, SIR के मुद्दे पर विरोध हुआ और मामला माहौल ज्यादा गरमा गया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 11 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गयी।
इससे पहले, लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में 15वें दिन भी विपक्ष के भारी हंगामे के बीच कार्यवाही शुरू हुई। राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने कहा कि कार्यस्थगन नोटिस “सदन में अव्यवस्था पैदा करने का एक माध्यम” हैं। विपक्ष बिहार में SIR पर चर्चा की मांग करता रहा।
लोकसभा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 पर सोच-विचार और पारित करने के लिए तैयार है, साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया इस विधेयक को पेश करेंगे। वे राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम, 2022 में संशोधन भी पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 पेश किया जायेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को मजबूती देना, एकीकृत विकास में वृद्धि, व्यापार में सरलता और भारत के समुद्र तट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना है।
कांग्रेस नेता और सांसद हिबी ईडन ने ओडिशा के जलेश्वर में तकरीबन 70 बजरंग दल सदस्यों द्वारा दो कैथोलिक पादरियों, एक धर्मशिक्षक और दो ननों पर हाल ही में हुए कथित हमले पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
आगे खबर अपडेट की जा रही है…