Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » राजभर के विधायक बेदीराम से बहस करना पड़ा भारी… पद से हटाए गए डॉक्टर, ये है बड़ी वजह!
    राजनीति

    राजभर के विधायक बेदीराम से बहस करना पड़ा भारी… पद से हटाए गए डॉक्टर, ये है बड़ी वजह!

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uttar Pradesh

    Uttar Pradesh

    Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में राजनीति और प्रशासन के टकराव की खबरें लगभग हर हफ्ते किसी न किसी मुद्दे को लेकर सामने आती रहती हैं। अब हाल ही में इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया है जिसने राजनीति और प्रशासन के बीच टकराव को और गंभीर बना दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विधायक बेदीराम से विवाद में उलझे CHC प्रभारी डॉ. योगेंद्र यादव पर कार्रवाई हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से निष्कासित कर दिया है और मुख्यालय से अटैच कर दिया है।

    आखिर क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, ये मामला उस वक़्त सुर्खियों में आया जब विधायक बेदीराम और CHC प्रभारी डॉ. योगेंद्र यादव के बीच जमकर बहस छिड़ गई। विधायक अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निरीक्षण के लिए गए थे, जहां अस्पताल की व्यवस्थाओं में कमियों को लेकर उन्होंने गंभीर रूप से नाराज़गी जताई। इस दौरान डॉ. यादव और विधायक के बीच जमकर बहस भी हो गई। इसके बाद ये मामला इतना बढ़ गया कि वीडियो और खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

    स्वास्थ्य विभाग की सख्ती

    विवाद बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इस मामले पर संज्ञान लिया। विभाग ने जांच बैठाई और प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. योगेंद्र यादव को CHC प्रभारी के पद से हटा दिया। अब उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सरकारी सेवाओं में अनुशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का का है। ऐसे में किसी भी तरह का विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    विधायक का पक्ष

    विधायक बेदीराम ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सिर्फ क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में गंभीर रूप से अव्यवस्थाएं थीं, जिनकी तरफ ध्यान दिलाने पर डॉ. यादव ने सहयोगात्मक रवैया नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, “मैं जनता का प्रतिनिधि हूं, यदि मैं अस्पताल की स्थिति देखकर सवाल खड़े करता हूं तो यह मेरा हक़ है। अधिकारियों को जनता के लाभ के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ तालमेल बैठाना चाहिए।”

    डॉ. यादव का पक्ष

    दूसरी तरफ, डॉ. योगेंद्र यादव ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वे निरंतर CHC पर सेवाएं सुधारने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ बातचीत के दौरान गलतफहमी हो गई, लेकिन उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि अब विभागीय आदेश के बाद उन्हें मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

    राजनीति में भी गूंज

    यह विवाद सिर्फ स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का गंभीर विषय बन गया है। विपक्षी दलों ने इस घटना को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की बड़ी कमी बताया। वहीं सत्तारूढ़ दल के नेताओं का कहना है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    जनता की उम्मीदें

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में काफी लंबे वक़्त से सुविधाओं की कमी रही है। डॉक्टरों और स्टाफ की अनुपलब्धता, दवाइयों की कमी और मशीनों के खराब रहने की शिकायतें सामान्य हो गयी हैं। ऐसे में विधायक और अधिकारियों के बीच विवाद से आम जनता की समस्याएं ज्यादा बढ़ सकती हैं। लोगों की मांग है कि सरकार विवाद सुलझाने के साथ-साथ अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर भी गंभीरता से ध्यान दे।

    विवाद चाहे जिस भी स्तर हो, उसका खामियाज़ा हमेशा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। अब देखना यह होगा कि मुख्यालय अटैच किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग CHC की व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaharashtra Top 10 Monsoon Destination: महाराष्ट्र के टॉप 10 मानसून डेस्टिनेशन, बरसात में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें
    Next Article Muzaffarnagar News: योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले– 2027 में मिलेगा सबक
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.