Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान
    • टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड
    • दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    • UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    • Navratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Lucknow Ganesh Chaturthi 2025: जगमग रौशनी संग नजर आने लगा झूलेलाल घाट पर मनौतियों के राजा का दरबार
    Tourism

    Lucknow Ganesh Chaturthi 2025: जगमग रौशनी संग नजर आने लगा झूलेलाल घाट पर मनौतियों के राजा का दरबार

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 27, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jhulelal Ghat (Image Credit-Social Media)

    Jhulelal Ghat

    Lucknow Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के करीब आते ही पूरे देश में गणेशोत्सव पंडाल अपनी पूरी भव्यता के साथ नजर आने लगे हैं और लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी कड़ी में लखनऊ में इस बार गणेशोत्सव का नज़ारा कुछ अलग ही होने वाला है। इस पर्व की तिथि नज़दीक आने के साथ ही शहर में हर बार आयोजित होने वाले गणेश पंडालों में माहौल उत्साह और श्रद्धा से भरता जा रहा है। जिसमें झूलेलाल वाटिका स्थित गणेश पंडाल हमेशा से ही भक्तों की भीड़ और श्रद्धा का केंद्र रहा है। जहां 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक ‘मनौतियों के राजा’ का दरबार लोगों के बीच अपार आस्था और मनौतियों का प्रतीक बनकर स्थापित होगा। झूलेलाल घाट का यह गणेशोत्सव राजधानी लखनऊ के लिए केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सामूहिक आस्था, संस्कृति और समाज की एकजुटता का उत्सव भी है। जहां की थीम बेस्ड भव्यता, राष्ट्रभक्ति की झलक, भक्तों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान तथा सांस्कृतिक विविधता से भरे कार्यक्रम ये सब मिलकर इस आयोजन को हमेशा ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में पूरी तरह से सफल रहे हैं।

    दिल्ली के इस मंदिर की थीम पर नजर आएगी भव्यता

    हर बार कई मशहूर स्थलों की थीम से यह पंडाल हमेशा लोगों को चौंकाता रहा है। वहीं इस बार भी लोगों को आकर्षित करने की पूरी तैयारी है। इस बार लगभग 15,000 वर्ग फुट में फैला और 85 फीट ऊंचा यह पंडाल दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है। दिल्ली का अक्षर धाम मंदिर अपनी आकर्षक बनावट के दूर-दूर तक मशहूर है। इस बार लखनऊ वासियों को इस मंदिर की भव्यता को देखने का मौका मिलेगा।

    सुविधाओ का रखा जा रहा खास खयाल

    अक्षर धाम मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा झूलेलाल घाट पंडाल पूरी तरह वातानुकूलित और वाटरप्रूफ बनाया गया है। यानी बारिश और उमस के इस मौसम में लोग यहां आराम से पंडाल में चलने वाली धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे। कारीगरों की मेहनत का आलम यह है कि पिछले एक महीने से दिन-रात काम चल रहा है और हर कोना मंदिर की आभा बिखेरता दिखाई देगा।

    पंडाल के बाहर भी विशेष व्यवस्था है। यहां 14,000 वर्ग फुट में बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं ताकि भक्त आराम से भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें।

    आपरेशन सिंदूर की भी झलक

    इस बार झूलेलाल गणेशोत्सव सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी बनने जा रहा है। पंडाल में इस बार लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल हुई ब्रह्मोस मिसाइल की झलक भी देखने को मिलेगी। इस बार यह पंडाल लोगों को देश की रक्षा और आस्था, दोनों की अनुभूति से जोड़ने का काम करेगा।

     इस तर्ज पर तैयार की गई है बप्पा की प्रतिमा

    इस बार पंडाल के आकर्षक थीम के साथ बप्पा की प्रतिमा भी उतनी ही खास है। इस बार छह फुट ऊंची बप्पा की मूर्ति मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर तैयार की गई है। लखनऊ के ही मूर्तिकार श्रवण प्रजापति ने इसे तैयार किया। जब मूर्ति पंडाल में विराजेंगी, तो भक्तों का उन्माद देखते ही बनेगा।

    ‘लेटर टू बप्पा’ की परंपरा में लाखों पत्र आने की उम्मीद

    अपनी मुरादों को श्री गणेश के चरणों तक पहुंचाने के लिए ‘लेटर टू बप्पा’ एक बेहद प्रचलित मान्यता है। जो कि लखनऊ में गणेशोत्सव की सबसे लोकप्रिय परंपराओं में से एक है। इस पंडाल ने पिछले साल करीब 82 हज़ार चिट्ठियां लिखी गई थीं, और इस बार उम्मीद है कि यह संख्या लाखों तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इस बार पंडाल में लोग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक गणेश जी को अपनी मनोकामनाएं पत्र के रूप में समर्पित कर सकेंगे।

     बीमा और सुरक्षा व्यवस्था का शानदार प्रबंध

    झूलेलाल घाट पर इतने बड़े आयोजन के लिए सुरक्षा भी उतनी ही सख्त रखी गई है। पंडाल के अंदर-बाहर 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जहां 25 महिला और 25 पुरुष सुरक्षाकर्मी लगातार मुस्तैदी के साथ निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं, इस बार 10 करोड़ रुपये तक का आम श्रद्धालुओं का बीमा और 25 लाख रुपये का गणेश प्रतिमा का बीमा कराया गया है। यह पहल आयोजकों की सजगता और दूरदर्शिता को दर्शाती है।

     दिग्गज कलाकारों से भजनों से भक्तिमय होगा आयोजन

    दिग्गज कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों से हर शाम पंडाल में भक्तिमय वातावरण गूंजेगा। कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार संजय शर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। यहां मंच पर देशभर से नामी भजन गायक भी आ रहे हैं। 29 अगस्त को बीकानेर के प्रवेश शर्मा, 31 अगस्त को खलीलाबाद के रोमी सरदार, 2 सितम्बर को ग्वालियर के मनोज शर्मा और देवघर से मनोज अजीत बप्पा के चरणों में अपनी कला अर्पित करेंगे।

     फूड जोन और झूलों का रहेगा खास प्रबंध

    इस पंडाल में बच्चों और परिवारों के लिए झूले, गेम ज़ोन, किड्स ज़ोन और फूड ज़ोन भी बनाए गए हैं। पंडाल के बाहर चाट, फास्ट-फूड, आइसक्रीम और शॉपिंग की भी भरपूर व्यवस्था है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था है। यह महोत्सव केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक उत्सव भी है। जहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है।

     हजारों लोगों को जोड़ती है विसर्जन शोभायात्रा

    बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ 6 सितम्बर को गणेशोत्सव का समापन शोभायात्रा के साथ होगा। दोपहर 1 बजे झूलेलाल वाटिका से यात्रा प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्गों में विश्वविद्यालय रोड, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज से होती हुई वापस झूलेलाल वाटिका पहुंचेगी। इसके बाद गणेश प्रतिमा का भू-विसर्जन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBihar News: चुनाव से पहले नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, 26 अजेंडो पर लगी मुहर
    Next Article Ayodhya Ram Mandir: दिवाली पर भव्य होगा अयोध्या के राम मंदिर में खुलने वाला मोम संग्रहालय
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026

    चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.