Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • Best Eye Surgeons:ये हैं लखनऊ के बेस्ट आई सर्जन की लिस्ट, जानिए कौन हैं सबसे अनुभवी आँखों के डॉक्टर
    • Lucknow Orthopedic Doctors: ये हैं लखनऊ के बेस्ट ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स की लिस्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Kamakhya Temple Mela: जानिए कामाख्या मंदिर के अम्बुबाची पर्व की अनकही कहानी का रहस्य
    Tourism

    Kamakhya Temple Mela: जानिए कामाख्या मंदिर के अम्बुबाची पर्व की अनकही कहानी का रहस्य

    Janta YojanaBy Janta YojanaSeptember 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ambubachi Festival Kamakhya Temple (Image Credit-Social Media)

    Ambubachi Festival Kamakhya Temple

    Ambubachi Mela Kamakhya Temple: भारत में मौजूद हर मंदिर, हर परंपरा और हर पर्व के पीछे कोई न कोई रहस्य या मान्यता छिपी हुई है। जिन्हें जानने और देखने के बाद किसी को भी अलौकिक शक्तियों पर भरोसा और मजबूत हो जाएगा। इसी कड़ी में असम की धरती पर स्थित कामाख्या देवी मंदिर का अम्बुबाची पर्व अपने भीतर कई अनोखे रहस्य समेटे हुए है। हर साल जून के महीने के दौरान गुवाहाटी की हवाओं में श्रद्धा और परम्परा के अदभुत मेल का एहसास होता है। मान्यता है कि यह वही समय है जब मां कामाख्या रजस्वला होती हैं और ब्रह्मपुत्र नदी का जल तीन दिन के लिए लाल हो उठता है। यह बात केवल आस्था की कहानी भर नहीं है, बल्कि प्रकृति, स्त्री शक्ति के अद्भुत चमत्कार का प्रतीक भी है।

    अम्बुबाची पर्व का महत्व

    ‘अम्बुबाची’ शब्द सुनने में जितना सरल प्रतीत होता है, असल में उसका अर्थ उतना ही गहरा हैं। ‘अम्बु’ यानी जल और ‘बाची’ यानी उत्फुलन। यानी धरती की उर्वरता का वह क्षण, जब जीवन का बीज अंकुरित होने की क्षमता पाता है। ठीक वैसे ही जैसे किसी स्त्री के शरीर में मासिक धर्म उसके मातृत्व की शक्ति का संकेत होता है।

    यही कारण है कि इस पर्व को केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानकर सृजन का उत्सव कहा जाता है। यह संदेश देता है कि मासिक धर्म जैसी प्राकृतिक प्रक्रिया जिसे अक्सर समाज में वर्जना के रूप में देखा जाता है, वास्तव में सृजन और शक्ति का प्रतीक होती हैं।

     शक्तिपीठों का मुकुट कामाख्या मंदिर में मौजूद देवी का रहस्य

    गुवाहाटी की पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर को शक्तिपीठों का मुकुट कहा जाना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस मंदिर से जुड़ी प्रचिलत कथा के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के अंगों को 108 भागों में विभाजित किया था, जिसमें से 51 भाग धरती पर अलग-अलग जगहों पर गिरे। जिनमें से देवी का योनि भाग यहीं गुवाहाटी में गिरा था। इसीलिए यहां देवी की पूजा ‘योनि रूप’ में होती है।

    मंदिर के गर्भगृह में कोई मूर्ति नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक चट्टान है, जो योनि के आकार की है। उस पर सतत जलधारा बहती रहती है, जिसे मां कामाख्या की जीवनदायिनी शक्ति माना जाता है। भक्त दस सीढ़ियों से नीचे उतरकर इस ‘महामुद्रा पीठ’ के दर्शन करते हैं। वहीं अखंड दीप जलता है और यहीं से अम्बुबाची पर्व का रहस्य शुरू होता है।

    तीन दिनों के लिए बंद हो जाते हैं मंदिर के कपाट

    जैसे ही अम्बुबाची पर्व आरंभ होता है, मंदिर के कपाट स्वतः बंद हो जाते हैं। इन तीन दिनों तक देवी को रजस्वला माना जाता है। इस दौरान इस मंदिर में न कोई पूजा, न कोई अनुष्ठान सिर्फ मौन और प्रतीक्षा का माहौल बना रहता है। इन तीन दिनों के दौरान लाखों श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर ठहरते हैं, इस आस्था के साथ कि चौथे दिन देवी के दिव्य दर्शन होंगे। तीन दिन पूरे होने पर ब्राह्म मुहूर्त में देवी का स्नान और श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद मंदिर के पट दर्शन के लिए खुलते हैं। उस क्षण का उत्साह, जयकारों की गूंज और भक्तों की उमंग ऐसा माहौल पैदा करती है मानो खुद ब्रह्मांड देवी की शक्ति का स्वागत कर रहा हो। इस दिव्यता को अनुभव करने के लिए इस दौरान लाखों भक्त देवी दर्शन के लिए आते हैं।

     प्रसाद के तौर पर वितरित होते हैं देवी के रजस्वला वस्त्र

    इस पर्व का सबसे विशेष प्रसाद है अम्बुबाची वस्त्र। परंपरा है कि देवी की रजस्वला अवधि शुरू होने से पहले गर्भगृह में सफेद कपड़े बिछा दिए जाते हैं। तीन दिन बाद जब मंदिर के कपाट खुलते हैं, तो वे कपड़े रक्तवर्ण धारण कर चुके होते हैं। इन्हें भक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है। इस वस्त्र को लेकर प्राचीन मान्यता है कि, इस वस्त्र को घर में रखना शुभ, समृद्धि का कारण बनता है और साधना के समय इसे धारण करने से हर मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि भक्त देवी के इस पवित्र वस्त्र को प्रसाद रूप में पाना सौभाग्य समझते हैं। इस आस्था ने इस प्रसाद को और भी अनमोल और अद्वितीय बना दिया है।

    ब्रह्मपुत्र के लाल होने के पीछे धर्मिक मान्यता

    अम्बुबाची पर्व से जुड़ी सबसे बड़ी चमत्कारिक मान्यता है कि इस दौरान ब्रह्मपुत्र नदी का पानी खून की तरह लाल हो जाता है। स्थानीय लोग इसे देवी के रजस्वला होने का संकेत मानते हैं। जबकि वैज्ञानिक मान्यताओं के अनुसार, यह किसी विशेष प्रकार की शैवाल या खनिज के कारण हो सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि कोई भी वैज्ञानिक कारण इस रहस्य को पूरी तरह समझा नहीं पाया। यही वजह है कि श्रद्धालुओं के लिए यह केवल आस्था नहीं, बल्कि दिव्यता का संगम है।

    तांत्रिक क्रियाओं का महाकुंभ बन जाता है अम्बुबाची पर्व

    अम्बुबाची पर्व को तांत्रिक परंपरा का महाकुंभ भी कहा जाता है। इन दिनों देश-विदेश से असंख्य तांत्रिक गुवाहाटी पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में जो साधक गुप्त साधनाएं करते हैं, वे यहां आकर सार्वजनिक रूप से दीक्षा, साधना और मंत्रसिद्धि करते हैं।

    इस समय कामाख्या मंदिर परिसर आस्था और रहस्यों का अद्भुत संगम बन जाता है। इस दौरान पूरे मंदिर प्रांगड़ में कहीं योगियों का ध्यान, कहीं साधकों की साधना, कहीं तांत्रिकों की गोपनीय क्रियाएं इस पर्व को अद्वितीय दिव्यता प्रदान करती हैं। अम्बुबाची पर्व केवल मंदिर तक सीमित नहीं है। यह असम की सांस्कृतिक धरोहर भी है। गुवाहाटी में लगने वाले विशाल मेले में साधु-संतों से लेकर आम श्रद्धालु का विशाल हुजूम इसमें शामिल होता है।

    यह पर्व स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मासिक धर्म जैसे विषय को सामाजिक सम्मान देता है। जहां समाज में अक्सर इसे छुपाने या वर्जित मानने की प्रवृत्ति रही है, वहीं कामाख्या इसे पवित्रता और सृजन का प्रतीक मानकर मनाता आया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleTirumala Hills Andhra Pradesh: तिरुमाला पहाड़ियों की यात्रा गाइड: आस्था, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता
    Next Article Rahul Gandhi की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…, कांग्रेस ने किया ट्वीट; आज खुलेंगे ‘वोट चोरी’ के धमाकेदार सबूत?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें

    January 26, 2026

    Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी

    January 26, 2026

    Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं

    January 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.