Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • Best Eye Surgeons:ये हैं लखनऊ के बेस्ट आई सर्जन की लिस्ट, जानिए कौन हैं सबसे अनुभवी आँखों के डॉक्टर
    • Lucknow Orthopedic Doctors: ये हैं लखनऊ के बेस्ट ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स की लिस्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » लेह-लद्दाख- बौद्ध मठों से मुस्लिम मस्जिद तक, धर्म और संस्कृति का अनोखा संगम
    Tourism

    लेह-लद्दाख- बौद्ध मठों से मुस्लिम मस्जिद तक, धर्म और संस्कृति का अनोखा संगम

    Janta YojanaBy Janta YojanaSeptember 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Leh Ladakh Religion (Image Credit-Social Media)

    Leh Ladakh Religion

    Leh Ladakh Religion: लेह-लद्दाख, जिसे अक्सर ‘छोटा तिब्बत’ कहा जाता है, अपनी शानदार पहाड़ियों, शांत झीलों और प्राचीन बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। जब भी इस इलाके का नाम आता है, दिमाग में बर्फ से ढके पहाड़ और रंग-बिरंगे प्रार्थना झंडों से सजा हुआ नजारा घूमने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां के लोग किस धर्म का पालन करते हैं और यह उनकी संस्कृति में कैसे घुला हुआ है-

    कैसा है लद्दाख का भौगोलिक और सामाजिक परिदृश्य

    लेह-लद्दाख अब जम्मू-कश्मीर से अलग होकर एक केंद्र शासित प्रदेश है और इसमें मुख्य रूप से दो जिले हैं लेह और कारगिल। लेह लद्दाख की राजधानी है और पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य माना जाता है। वहीं कारगिल अपने शिया मुस्लिम बहुल समुदाय और ऐतिहासिक कारगिल युद्ध के कारण जाना जाता है। जहां कारगिल की पहचान इस्लाम से जुड़ी है, वहीं लेह बौद्ध धर्म का केंद्र है और यही कारण है कि यहां की संस्कृति, रहन-सहन और स्थापत्य पर बौद्ध परंपरा की गहरी छाप दिखती है।

    लेह में कौन सा धर्म है सबसे प्रमुख

    लेह की आबादी में लगभग 60 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। यहां की जीवनशैली, लामा संस्कृति, प्रार्थना चक्र और बौद्ध मठ लोगों की दिनचर्या का हिस्सा हैं। इसके अलावा इस्लाम, हिंदू, सिख और ईसाई धर्म के लोग भी रहते हैं, जो लेह की बहुरंगी संस्कृति में योगदान करते हैं। वहीं लेह-लद्दाख में बौद्ध धर्म का इतिहास बेहद रोचक है। सबसे पहले यहां आर्य लोग आए थे, जो प्रकृति को पूजते थे और पहाड़ों, नदियों और सूर्य-चांद को दैवीय शक्ति मानकर उनकी उपासना करते थे। दूसरी शताब्दी ईस्वी में बौद्ध धर्म कश्मीर और कुषाण साम्राज्य के जरिए लद्दाख में आया। सातवीं शताब्दी आते-आते यह धर्म पूरी तरह यहां की जड़ों में समा गया और लेह-लद्दाख को ‘छोटा तिब्बत’ कहा जाने लगा।

    लेह की पहचान बन चुके हैं यहां मौजूद बौद्ध मठ

    लेह में बौद्ध मठ न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत खास हैं। यहां के लोग मूर्ति पूजा करते हैं और मठों में बुद्ध की विशाल और छोटी मूर्तियां देखने को मिलती हैं। थिकसे मठ में मैत्रेय बुद्ध की 40 फीट ऊंची प्रतिमा सबसे आकर्षक है। वहीं यहां शे मठ सोने से मढ़ी शाक्यमुनि बुद्ध की प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। हेमिस मठ अपने हेमिस उत्सव के लिए मशहूर है, जिसमें रंगीन मुखौटे और नृत्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन मठों की भित्तिचित्र कला, प्रार्थना कक्ष और प्राचीन शास्त्र आज भी बौद्ध संस्कृति की जीवंत धरोहर हैं।

    कारगिल एक शिया मुस्लिमों का गढ़

    जहां लेह बौद्ध धर्म का केंद्र है, वहीं कारगिल में शिया मुसलमानों की आबादी सबसे अधिक है। यहां की मस्जिदें और इमामबाड़े इस जिले की पहचान हैं। मुहर्रम के मौके पर यहां की धार्मिक गतिविधियां पूरे लद्दाख में चर्चा का विषय बन जाती हैं और यह दिखाती हैं कि धर्म और संस्कृति इस क्षेत्र की सामाजिक विविधता को कैसे आकार देती हैं।

    हाल ही में लेह-लद्दाख में एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला, जिसमें चार लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। यह आंदोलन लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष अधिकार दिलाने को लेकर था। भले ही धर्म और राजनीति का सीधा रिश्ता न हो, लेकिन यहां की जनसंख्या और धार्मिक पहचान राजनीतिक फैसलों को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। लेह के बौद्ध और कारगिल के मुसलमान मिलकर लद्दाख की शांति और सामाजिक विविधता को भाईचारे के साथ निभाते आ रहे हैं। लेह की खूबसूरती सिर्फ पहाड़ों या मठों में नहीं है, बल्कि यहां के लोगों के आपसी भाईचारे में भी है। चाहे बौद्ध हों, मुस्लिम हों या हिंदू-सिख-ईसाई समुदाय के लोग, सभी एक-दूसरे के त्योहारों और पर्वों में शामिल होकर अपनी साझा संस्कृति को जीवित रखते हैं। यही धार्मिक सहिष्णुता लेह-लद्दाख की सबसे बड़ी ताकत है।

    पर्यटकों को धार्मिक अनुभव का मिलता है एहसास

    लेह-लद्दाख आने वाले पर्यटकों को यहां न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी मिलता है। यहां प्राचीकर धार्मिक गतिविधियों में प्रार्थना चक्र घुमाना, मंत्रोच्चारण सुनना और रंग-बिरंगे झंडों को हवा में लहराते देखना, यह सब मन को शांति और ऊर्जा देता है और जीवन की भागदौड़ से एक पल का विश्राम प्रदान करता है। लेह के लोग मुख्य रूप से बौद्ध धर्म को मानते हैं और यही धर्म उनकी सांस्कृतिक धरोहर और पहचान का बड़ा हिस्सा है। हालांकि इस्लाम, हिंदू, सिख और ईसाई धर्म के लोग भी रहते हैं, लेकिन लेह की आत्मा बौद्ध परंपराओं से गहराई से जुड़ी है। इस धार्मिक विविधता और आपसी सौहार्द्र ने लेह-लद्दाख को भारत का और विश्व का एक अनोखा सांस्कृतिक केंद्र बना दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP Congress कार्यालय में नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन, राहुल गांधी को धमकी मामले में अजय राय…
    Next Article VK Malhotra Passes Away: दिल्ली BJP के पहले अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, शोक में डूबी भाजपा
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें

    January 26, 2026

    Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी

    January 26, 2026

    Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं

    January 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.