Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Ka Vaitheeswaran Koil: जहां ताड़पत्रों में लिखा मिलता है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य
    • इससे बढ़िया बंद मक्खन आपको लखनऊ में कहीं नहीं मिलेगा, कई तरह के फ्लेवर हैं मौजूद
    • ये हैं लखनऊ के बेस्ट ब्राइडल मेकअप सैलून, जानिए क्या है यहाँ ख़ास
    • MP में शुरू हुआ इंटर-स्टेट और इंटर-सिटी Heli Tourism: नए साल पर घूमने का आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका
    • सावधान! इन मंदिरों का प्रसाद भूलकर भी न खाएं, जानिए क्यों है मनाही
    • Lucknow में यहाँ मिलेगा फ्री में अनलिमिटेड फ़ूड, चाइनीज़ से लेकर कई ऑप्शंस हैं यहाँ मौजूद
    • दोस्त की भतीजी की शादी में बिहार आए आशिकी फेम राहुल रॉय का दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस हुआ वायरल
    • Maharajganj Tourism: लेहड़ा देवी धाम, सोहगीबरवा के जंगल और इंडो–नेपाल सीमा वाला सीमांत जनपद
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Book Lovers Day: किताबों के दीवानों के लिए जन्नत हैं ये 5 खास होटल्स
    Tourism

    Book Lovers Day: किताबों के दीवानों के लिए जन्नत हैं ये 5 खास होटल्स

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Book Lovers Day: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें खाली समय मिलते ही किताब खोल लेने की आदत है, तो दुनिया में कुछ होटल आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

    अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके लिए किताबें सिर्फ टाइम-पास नहीं, बल्कि सुकून का एक जरिए हैं, तो यहां दी जा रही जानकारी आपके लिए ही है। सफर में भी किताब हाथ से ना छूटे ऐसे बुक लवर्स हर जगह मिल जाते हैं। और खास बात यह है कि दुनिया में कई ऐसे होटल्स हैं जो खासतौर पर किताबों के दीवानों के लिए बनाए गए हैं। इन होटल्स में सिर्फ कुछ किताबें नहीं, बल्कि हजारों टाइटल, थीम-बेस्ड रूम, शांत लाइब्रेरी और ऐसा माहौल मिलता है जहां किताबों की दुनिया में खो जाने का मन करता है। चलिए जानते हैं उन शानदार होटल्स के बारे में जहां रुकना किसी सपने जैसा अनुभव देता है –

    सिल्विया बीच होटल:

    अमेरिका के ओरेगन में स्थित यह होटल किसी बुक लवर का सपना है। यहां कदम रखते ही किताबों की महक मन को व्याकुल कर देती है।

    इस होटल की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां

    कोई वाईफाई नहीं,

    न टीवी है, न ही इंटरनेट।

    यानी इस डिजिटल दुनिया से कोसों दूर आपका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ दुर्लभ किताबों पर केंद्रित रहेगा। यहां हर कमरा किसी मशहूर लेखक की थीम पर बना है। जैसे अगाथा क्रिस्टी, मार्क ट्वेन, शेक्सपियर, जॉन स्टाइनबेक, जेके रोलिंग और ऐसे कई अन्य नामचीन लेखकों की याद दिलाते हैं। किताबों से प्रेरित दीवारें, लकड़ी की अलमारी और लिखने-पढ़ने का सुकून यहां की खासियत है।

    अगर तकनीक से दूर पसंदीदा किसी राइटर की किताबों के बीच कुछ घंटे या दिन बिताने हों, तो यह होटल बेस्ट विकल्प है।

    थाईलैंड का लाइब्रेरी होटल, कोह सामुई

    थाईलैंड सिर्फ पार्टी और बीच लाइफ के लिए नहीं जाना जाता बल्कि यहां बुक लवर्स के लिए भी एक शानदार जगह है। कोह सामुई का लाइब्रेरी होटल किताबों का समंदर समेटे बैठा है।

    यहां के कमरे सी-फेसिंग हैं, यानी समुद्र की लहरों की आवाज़ सुनते हुए आप अपनी पसंदीदा किताब पढ़ सकती हैं। होटल में सैकड़ों किताबों का कलेक्शन मौजूद है। साथ ही मेहमानों को एक बुक मेन्यू भी मिलता है, जिसमें से वे अपनी पसंद की किताबें चुन सकते हैं। धूप, समुद्र, हवा और किताब यानी किसी बुक लवर के लिए इससे बेहतर कॉम्बिनेशन भला और क्या हो सकता है।

    लाइब्रेरी होटल, न्यूयॉर्क

    न्यूयॉर्क की तेज़ रफ्तार जिंदगी के बीच यह होटल एक शांत साहित्यिक घर जैसा महसूस होता है। इसकी अनोखी बात यह है कि हर फ्लोर को ड्यूई डेसिमल सिस्टम के तहत बनाया गया है। यानी हर मंजिल एक अलग विषय पर आधारित है। यहां 14वीं मंजिल पर मौजूद पोएट्री गार्डन यहां की जान है। हरी-भरी ओपन टैरेस पर बैठकर फेमस पोएट्स की कविताएं पढ़ना एक अलग ही अनुभव देता है। किताबों के साथ कॉफी सर्व करने का उनका कॉन्सेप्ट बुक लवर्स को बेहद पसंद आता है।

    टोक्यो का होटल बुक एंड बैड

    अगर आप जापान जा रहे हैं और किताबों के शौकीन हैं, तो टोक्यो का यह होटल जरूर ट्राय करें। इसकी सबसे अनोखी खासियत है यहां की बुकशेल्फ में ही बने बंक बेड। यहां अलग रूम नहीं मिलते, बल्कि बुकशेल्फ के साथ छोटे-छोटे कम्फर्टेबल बेड बने हैं। ये जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें कमरे की नहीं, माहौल की शांति चाहिए। शेल्फ में जापानी और अंग्रेजी भाषा की कई किताबें मौजूद हैं। चाहे बेड पर लेटकर पढ़ना हो या बैठकर यहां एक गहरी शांति के बीच कुछ पल किताबों के बीच बीताना एक यादगार अनुभव बन जाता है।

    हैदराबाद का ताज फलकनुमा पैलेस

    हैदराबाद का ताज फलकनुमा पैलेस सिर्फ एक होटल नहीं, बल्कि रॉयल लाइब्रेरी के साथ शाही एहसास देता है। जिसमें इतिहास की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। 1894 में बने इस महल को अब शानदार होटल में बदल दिया गया है, जहां पहुंचते ही रॉयल फीलिंग आती है।

    यहां की सबसे बड़ी खासियत है यहां की 5000 से भी ज्यादा किताबों वाली विशाल लाइब्रेरी। इस लाइब्रेरी में रेयर मैन्युस्क्रिप्ट और दुर्लभ किताबों का कलेक्शन है। प्रबंधन का कहना है कि अगर कोई हर रोज सिर्फ एक किताब पढ़े, तो इन्हें खत्म करने में लगभग 16 साल लग जाएंगे।

    पुराने जमाने की लकड़ी की अलमारियां, पीतल की लैम्प और शांत माहौल ये सब मिलकर पढ़ने के अनुभव को और गहराई और सुकून प्रदान करते हैं।

    इन सभी होटल्स में एक चीज़ कॉमन है वो है आपका किताबों से गहरा रिश्ता।

    किताबों के बेशकीमती खजानों से सजे हर लाइब्रेरी होटल बुक लवर्स को एक अनोखा अनुभव देता है। कहीं पर रेयर किताबों का कलेक्शन है तो कहीं तकनीक-फ्री शांति। कहीं समुद्र किनारे पढ़ने का मौका और कहीं बुकशेल्फ में ही एक आरामदायक बिस्तर का रोचक एहसास। यानी किताबों के साथ समय बिताने का हर तरीके का अनुभव यहां मिल जाता है।

    अगर आप बुक लवर्स हैं और अपनी अगली ट्रिप में कुछ यादगार करना चाहती हैं, तो इन होटलों में रुकना आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRam Mandir: राम मंदिर से हर दिन बढ़ रहा पर्यटन, अर्थव्यवस्था में हो सकती है ₹18,000 करोड़ की बढ़ोत्तरी
    Next Article क्यों हर दुल्हन की पहली पसंद बन रहा है जगमंदिर आइलैंड पैलेस? इतिहास, खूबसूरती और बजट सबकुछ एक जगह
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Tamil Nadu Ka Vaitheeswaran Koil: जहां ताड़पत्रों में लिखा मिलता है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य

    December 2, 2025

    इससे बढ़िया बंद मक्खन आपको लखनऊ में कहीं नहीं मिलेगा, कई तरह के फ्लेवर हैं मौजूद

    December 2, 2025

    ये हैं लखनऊ के बेस्ट ब्राइडल मेकअप सैलून, जानिए क्या है यहाँ ख़ास

    December 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.