Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • Best Eye Surgeons:ये हैं लखनऊ के बेस्ट आई सर्जन की लिस्ट, जानिए कौन हैं सबसे अनुभवी आँखों के डॉक्टर
    • Lucknow Orthopedic Doctors: ये हैं लखनऊ के बेस्ट ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स की लिस्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    Tourism

    नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?

    Janta YojanaBy Janta YojanaDecember 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Omkareshwar Mandir 

    Omkareshwar Mandir: भारत की पवित्र नदियों में नर्मदा का महत्व बेहद खास है। मान्यता है कि नर्मदा स्वयं शिव की देह से उत्पन्न हुई दिव्य नदी है, जो अपने प्रवाह की प्रत्येक लहर में शिवत्व का स्पर्श लिए बहती है। इसी नर्मदा के मध्य स्थित मान्धाता-पर्वत पर ओंकारेश्वर-ज्योतिर्लिंग स्थापित है। जो प्राकृतिक रूप से ‘ॐ’ आकार में बने भू-भाग पर साकार दिव्यता के तौर पर जाना जाता है। यहां नदी, पर्वत और ज्योतिर्लिंग तीनों मिलकर ऐसा आध्यात्मिक त्रिवेणी-संगम बनाते हैं, जिसे संसार में अद्वितीय कहा गया है। इंदौर से लगभग 77 किलोमीटर और खंडवा शहर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह धाम नर्मदा के शांत प्रवाह के बीच बसा हुआ है। नर्मदा का हर घाट, हर लहर और हर पत्थर शिव का स्वरूप माना जाता है। यही कारण है कि ओंकारेश्वर धाम में नर्मदा-स्नान, पर्वत-परिक्रमा और ज्योतिर्लिंग-दर्शन तीनों को मिलाकर पूर्ण तीर्थयात्रा का स्वरूप माना जाता है।

    इस तरह पड़ा मांधाता पर्वत का नाम

    प्राचीन काल में राजा मान्धाता ने इसी पर्वत पर कठोर तप किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने दर्शन दिए, जिसके बाद यह पर्वत मान्धाता-पर्वत कहलाने लगा। यह पूरा पर्वत शिव का स्वरूप माना जाता है। भक्त पर्वत की परिक्रमा करते हैं और इस पवित्र भूमि को शिवपुरी के नाम से भी जाना जाता है। नर्मदा नदी यहां ‘ॐ’ जैसा आकार बनाती है, जो इस स्थान की आध्यात्मिकता को और अधिक लोकप्रिय बनाता है।

    प्राकृतिक रूप से निर्मित ज्योतिर्लिंग

    ओंकारेश्वर-ज्योतिर्लिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह मनुष्य द्वारा निर्मित नहीं है। यह स्वयं अपनी प्राकृतिक अवस्था में प्रकट हुआ माना गया है। मंदिर के अंदर पहुंचने के लिए दो संकरी कोठरियों से गुजरना पड़ता है, जहां निरंतर दीपक जलते रहते हैं। शिवलिंग के चारों ओर हमेशा नर्मदा का जल भरा रहता है और इसे स्पर्श करते ही एक गहरी दिव्य अनुभूति होती है।

    ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दो रूप

    ओंकारेश्वर धाम की मान्यता दो शिवलिंगों एक ओंकारेश्वर और दूसरा ममलेश्वर के अस्तित्व से जुड़ी है। मान्यता के अनुसार विन्ध्य पर्वत ने शिव की कठोर उपासना कर उन्हें प्रसन्न किया था। शिवजी जब प्रकट हुए तो उन्होंने विन्ध्य को वरदान दिया और ऋषियों की प्रार्थना पर स्वयं को दो भागों में विभाजित कर दिया। एक शिवलिंग को ओंकारेश्वर और दूसरे को अमलेश्वर या ममलेश्वर कहा गया। दोनों मंदिर अलग स्थानों पर हैं, लेकिन दोनों की आध्यात्मिक शक्ति एक मानी जाती है। भक्त दोनों के दर्शन करके यात्रा को पूर्ण मानते हैं।

    रात में शिव-पार्वती के चौसर खेलने की परंपरा

    ओंकारेश्वर धाम की विशेषता में शामिल अनोखी और प्राचीन परंपरा शिव और पार्वती के द्वारा रात में चौसर खेलने की मान्यता बेहद लोकप्रिय है। हर रात गुप्त आरती के बाद गर्भगृह में शिवलिंग के सामने चौसर-पांसे की बिसात सजाई जाती है। कई बार ऐसा हुआ है कि जो बिसात रात में जिस जगह रखी गई, वह सुबह बदल कर किसी दूसरी जगह मिली। इसे शिव-पार्वती की लीला माना जाता है।

    रात्रि की गुप्त आरती में केवल पुजारी मौजूद रहते हैं। यह रुद्राभिषेक से शुरू होकर शयन-आरती तक चलता है। आरती के बाद चौसर-पांसे रखकर गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान के लिए नई चौसर-पांसे की बिसात सजाई जाती है।

    महाशिवरात्रि की दिव्य और विशेष तैयारी

    महाशिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर में अद्भुत माहौल देखने को मिलता है। श्रद्धालु सुबह-सुबह नर्मदा स्नान करके ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं। इस दिन मंदिर के पट सामान्य दिनों से एक घंटा पहले खोल दिए जाते हैं, और पूरे दिन तीनों पहरों में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक की प्रक्रिया चलती रहती है।

    भगवान को 251 किलो पेड़े का विशेष महाभोग लगाया जाता है। मठों और आश्रमों में भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। पूरे धाम में भक्तों को साबूदाने की खिचड़ी और सिंघाड़े के हलवे का प्रसाद वितरित किया जाता है। ओंकार पर्वत की परिक्रमा करने की परंपरा भी महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से निभाई जाती है। इस पर्व पर आने वाले भक्तों का सिलसिला दो-तीन दिन पहले से ही शुरू हो जाता है।

    नर्मदा और ओंकारेश्वर का आध्यात्मिक संबंध

    ओंकारेश्वर धाम नर्मदा नदी से जुड़ा होने के कारण और भी पवित्र माना जाता है। यहां नर्मदा और कावेरी (कवि नदी) का संगम भी स्थित है। नर्मदा-स्नान को मोक्ष देने वाला कहा गया है। ओंकारेश्वर में स्नान व दर्शन का महत्व कई पुराणों में विस्तृत रूप से वर्णित है।

    ऐसा कहा जाता है कि यहां की भूमि पर कदम रखते ही मन में एक अजीब-सी शांति उतर आती है। नर्मदा का शांत प्रवाह, पर्वत का प्राकृतिक ‘ॐ’ आकार, और शिवलिंग की दिव्यता मिलकर इस स्थान को अद्वितीय बनाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    Next Article महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें

    January 26, 2026

    Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी

    January 26, 2026

    Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं

    January 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.