Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » New Year 2025 Tourist Places: यहां नए साल पर कम खर्च पर यादगार जश्न मनाना चाहते हैं तो ये हैं वो जगहें
    Tourism

    New Year 2025 Tourist Places: यहां नए साल पर कम खर्च पर यादगार जश्न मनाना चाहते हैं तो ये हैं वो जगहें

    By December 13, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Best Budget Places To Celebrate New Year In India 2025 

    New Year 2025 Tourist Places: दिसंबर महीने की बढ़ती तारीखों के साथ अब नए साल के जश्न की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस मौके पर अक्सर लोग दोस्तों और परिवार के साथ या तो किसी डेस्टिनेशन ट्रिप को प्लान करते हैं या आस पास ही कोई बेहतरीन जगहों पर जश्न को मनाने का प्लान फिक्स करते हैं। ऐसे में यदि आप कम खर्च पर एक शानदार न्यू ईयर ट्रिप को एंजॉय करने का प्लान बना रहें हैं तो इसके लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं बल्कि दिल्ली के आस पास ही कई ऐसी जगहे हैं, जहां आप अपनी न्यू ईयर ईव को धूम धड़ाके और ढेर सारी मस्ती के साथ एंजॉय कर सकते हैं। आप दिल्ली या इससे लगे हुए शहरों में रहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में…

    चंडीगढ़ में कुछ यूं करें एंजॉय

    अगर आप नए साल की पार्टी का आनंद चंडीगढ़ में आकर उठाना चाहते हैं तो यकीन मानिए ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। हर जरा सी दूरी पर यहां स्थापित ढाबे स्वादिष्ट खाने की खुशबू से सरोबार रहते हैं। यहां का खाना ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं और कीमत इतनी कम की आपको बिल देखकर शायद यकीन ही न हो। यहां पर स्थित कई बड़े होटलों और होटल नुमा ढाबों पर नए साल के स्वागत में शानदार पार्टियों का आयोजन किया जाता है।

    यहां आप अपने नये साल का स्वागत शानदार तरीके से बहुत कम खर्च में कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ में घूमने के लिए कई जगहें हैं, जो पर्यटकों का खास आकर्षण का केंद्र होती हैं, उनमें से सेक्टर 17, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डेन, रोज गार्डेन, हिडेन वैली प्लाजा जैसी कई जगहों पर जाकर यहां का पर्यटन का भी आनंद उठा सकते हैं। यह दिल्ली से 244 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    चंडीगढ़ सुनियोजित शहरों में से हैं, जहां कम से कम दो दिन की ट्रिप के लिए आप चंडीगढ़ जाने की योजना बनाएं। चंडीगढ़, भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनों की नगरी भी कही जाती है, जिसकी योजना प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बूसियर ने की थी।

    सोहना में कुछ यूं करें एंजॉय

    सोहना, हरियाणा की एक खूबसूरत जगह है। यहां झरने और झीलें हैं, यहां प्राचीन सोहना मंदिर है, यहां बगीचे हैं, सोहना में एडवेंचर कैंप भी है, सोहना में बारबेट टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स है। इसके अलावा सोहना में एडवेंचर कैंप में रोप कोर्स, पेंटबॉल, और माउंटेन रैपलिंग की सुविधा है।

    बारबेट टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, खूबसूरत अरावली पहाड़ियों के बीच बना है। इस कॉम्प्लेक्स से सोहना शहर का मनोरम दृश्य का नजारा लेने के लिए नए साल के मौके पर हजारों सैलानी इकट्ठा होते हैं। इस कॉम्प्लेक्स में शानदार कमरे, सुइट्स, रेस्टोरेंट और बार हैं। जहां न्यू ईयर पार्टी का शानदार जश्न मनाया जाता है।

    कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाले रास्तों को फूलदार पेड़, पौधे, और सजावटी झाड़ियां इस जगह को काफी प्राकृतिक बनती हैं। सोहना हरियाली से परिपूर्ण है, यहां आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। सोहना दिल्ली से मात्र 63 किलोमीटर दूर स्थित है।

    यह गुरुग्राम से अलवर जाने वाले राजमार्ग पर एक खड़ी चट्टान के पास स्थित है। सोहना अपने गर्म झरनों और शिव मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां एक गांव की संस्कृति देखी जा सकती है, यहां घूमने आना काफी बजट फ्रेंडली साबित होता है।

    कुरुक्षेत्र में कुछ यूं करें एंजॉय

    कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल भारत के हरियाणा राज्य में मौजूद एक मशहूर तीर्थ स्थल है। आपको बता दें, कुरुक्षेत्र वही जगह है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कौरवो और पांडवों के बीच हस्तानापुर के राज सिंहासन की लड़ाई इसी जगह हुई थी, जिसे महाभारत के युद्ध के नाम से जाना जाता है। कुरुक्षेत्र दिल्ली से 170 किमी दूर है, कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर,शेख चिल्ली का मकबरा, यह सूफ़ी संत शेख चिल्ली का विश्राम स्थल है। यह फ़ारसी शैली की वास्तुकला का उदाहरण भी है, स्थानेश्वर महादेव मंदिर। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसमें एक प्राचीन शिवलिंग है। यहां मौजूद प्राचीन ब्रह्मसरोवर सरोवर जिसको लेकर कहा जाता है कि यहां स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है।

    कल्पना चावला मेमोरियल तारामंडल, जिसे कल्पना चावला की याद में बनाया गया है , सन्निहित सरोवर जैसी मशहूर जगहें हैं। यहां आपका नया साल बेहतर बीत सकता है।अगर आपको इतिहास से लगाव है तो आप कुरुक्षेत्र जा सकते हैं।

    यहां पर आज भी महाभारत काल के कई साक्ष्यों को देखा जा सकता है।

    ऋषिकेश में कुछ यूं करें एंजॉय

    नए साल के अवसर पर ज्यादातर लोग यहां की पारंपरिक सुंदर गंगा आरती में शामिल होने आते हैं। जहां पवित्र गंगा नदी की प्रार्थना की जाती है। अनगिनत आश्रमों और योग केंद्रों के साथ, ऋषिकेश ने दुनिया की योग राजधानी के रूप में अपनी प्रतिष्ठा अर्जित की है। यह एक ऐसा स्थान है जहां लोग आंतरिक शांति पाने और अपने आध्यात्मिक पक्ष से जुड़ने के लिए आते हैं। ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

    यहां आप बंजी जंपिंग, व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां फ्लाइंग फॉक्स और माउंटेन बाइकिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

    ऋषिकेश दिल्ली से लगभग 242 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में स्थित है।ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट रोड पर स्थित हीराभाई के छोले भटूरे काफी प्रसिद्ध है। यहां के छोले भटूरे खाने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है।

    मानेसर में कुछ यूं करें एंजॉय

    दिल्ली से करीब 32 किलोमीटर दूर हरियाणा के गुड़गांव जिले में, एक तेजी से बढ़ता हुआ औद्योगिक शहर है, मानेसर, साथ ही ये बहुत खूबसूरत जगह है। मानेसर वैसे तो औद्योगिक क्षेत्र है। लेकिन यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जो आपके नए साल के मौके को यादगार बना सकती हैं। यहां अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो हॉट बैलून राइड्स, कैंपिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, हाइकिंग और बाइकिंग जैसी कई गतिविधियां यहां का हिस्सा हैं। मानेसर से सोहना, दमदमा झील और गुड़गांव में पटौदी तक की ट्रैकिंग, बाइकिंग या साइकिलिंग यात्राएं इस क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध हैं। यहां सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य, अम्युजमेंट पार्क, लैंडस्केप, दमदमा झील और ताऊ देवी लाल पार्क जैसी कई ख़ूबसूरत जगहें हैं।

    ग्रामीण जीवन का अनुभव चाहने वाले कृषि पर्यटन के प्रति उत्साही लोगों के लिए मानेसर सबसे अच्छी जगह है । निचली अरावली पर्वतमाला में एक पहाड़ी शहर होने के नाते, यह क्षेत्र अपनी सादगी भरी जीवन शैली और शानदार अरावली पहाड़ियों के लुभावने दृश्यों के लिए जाना जाता है। परिवार और मित्रों के साथ यहां की खूबसूरत वादियों के बीच नए साल का स्वागत करना एक शानदार पल साबित हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहात्मा गाँधी की तरह ही ‘नाकाम’ पर अकेली उम्मीद हैं राहुल!
    Next Article राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले बच्चों के घर ईडी का छापा, माता-पिता ने की आत्महत्या

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.