Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • Sasti Banarasi Sari: बनारस की 200 साल पुरानी कुंज गली में सबसे सस्ती साड़िया
    • Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Amit Shah Ka Bhashan: संविधान-संविधान के खेल में अब अम्बेडकर पर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने
    राजनीति

    Amit Shah Ka Bhashan: संविधान-संविधान के खेल में अब अम्बेडकर पर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने

    By December 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Amit Shah Ka Bhashan On Ambedkar 

    Amit Shah Ka Bhashan: लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच संविधान – संविधान का खेल चल रहा है। भाजपा, इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को संविधान से जोड़ कर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है, कोई मौका छोड़ा नहीं जा रहा। दूसरी तरफ कांग्रेस अपने को संविधान की रक्षक बता कर भाजपा को घेरे हुए है। संविधान – संविधान के इस ब्लेम गेम में अभी तक भाजपा हावी दिख रही थी लेकिन अब अचानक एक बयान से बाजी पलट गई है।

    हुआ क्या है

    “भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा” पर संसद में परिचर्चा चल रही थी। इसका समापन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा – “अभी एक फैशन हो गया है, अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिल जाता।”

    अभी एक फैशन हो गया है 👇

    अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर..

    इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.

    : अमित शाह pic.twitter.com/AQiUh9HzxH

    — Ranvijay Singh (@ranvijaylive)
    December 17, 2024

    अमित शाह ने साथ में यह भी कहा – “भाजपा खुश है कि कांग्रेस अंबेडकर का नाम ले रही है। लेकिन कांग्रेस को उनके प्रति अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में भी बताना चाहिए। अमित शाह ने बताया कि कैसे अंबेडकर को अनुच्छेद 370 सहित तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार की नीतियों से असहमति जताते हुए पहले मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

    अमित शाह के इस बयान से जो राजनीतिक हंगामा हुआ वो तो हुआ ही, सोशल मीडिया पर पर तहलका मच गया है। ये होना ही था क्योंकि अम्बेडकर करोड़ों लोगों के लिए भगवान के समान ही हैं। लोग अपने घरों में बाबा साहेब की फोटो पूजा स्थल में रखते हैं, उन्हें ईश्वर तुल्य स्थान देते हैं।

    फिलहाल, कांग्रेस को एक बड़ा हथियार मिल गया है और वह राजनीतिक पिच पर फ्रंट फुट पर आ गई है। पार्टी ने लोकसभा में अमित शाह की अंबेडकर पर टिप्पणी पर चर्चा के लिए नोटिस दे दिया है। पार्टी नेता हमलावर हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अमित शाह की टिप्पणी से पता चलता है कि भाजपा और आरएसएस नेताओं में बी आर अंबेडकर के लिए बहुत नफरत है। राहुल गांधी ने कहा है कि जो लोग मनुस्मृति में विश्वास करते हैं, वे निश्चित रूप से अंबेडकर के साथ मतभेद रखेंगे।

    मनुस्मृति को मानने वालों को अंबेडकर जी से तकलीफ़ बेशक होगी ही।

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
    December 17, 2024

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा – “गृह मंत्री द्वारा बाबासाहेब का अपमान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा-आरएसएस तिरंगे के खिलाफ थे, उनके पूर्वजों ने अशोक चक्र का विरोध किया था और संघ परिवार के लोग पहले दिन से ही भारत के संविधान के बजाय मनुस्मृति को लागू करना चाहते थे।”

    गृहमंत्री अमित शाह ने जो आज भरे सदन में बाबासाहेब का अपमान किया है, उससे ये फ़िर एक बार सिद्ध हो गया है कि —

    — BJP/RSS तिरंगे के खिलाफ़ थे।

    — उनके पुरखों ने अशोक चक्र का विरोध किया।

    — संघ परिवार के लोग पहले दिन से भारत के संविधान के बजाय मनुस्मृति को लागू करना चाहते थे।…

    — Mallikarjun Kharge (@kharge)
    December 17, 2024

    We demand Home Minister Amit Shah’s resignation.

    बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी का अपमान,
    नहीं सहेगा हिन्दुस्तान ! pic.twitter.com/jqiNajLOrc

    — Mallikarjun Kharge (@kharge)
    December 18, 2024

    बहरहाल, कांग्रेस को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।वह आक्रामक रूप से इसे आगे इस्तेमाल करेगी यह तय है। लेकिन मायावती की बसपा और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी चुप हैं। बाकी विपक्षी दलों ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इंडियन अलायन्स भी शांत है।सिर्फ सोशल मीडिया पर लोग रियेक्ट कर रहे हैं।

    भाषण का क्या प्रभाव होगा, क्या प्रतिक्रिया होगी यह भी पता ही होगा। इसके पीछे क्या कोई रणनीति है, यह भी एक प्रश्न है। खैर, यह तो सच है कि करोड़ लोगों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर पूज्यनीय हैं। आज़ाद देश के स्थापना स्तंभों में उनका नाम है। सन 50 में लागू होने के बाद से भले ही भारत के संविधान को 106 बार संशोधित किया जा चुका है । लेकिन इसके बावजूद जब भी संविधान की बात होगी, तब बाबा साहेब याद किये जायेंगे।

    सच्चाई यह भी है कि भारत में अनुसूचित जाति समुदाय देश की आबादी का 16.6 फीसदी हिस्सा हैं। यह एक बड़ी हिस्सेदारी है। इसे हमारे चुनावी लोकतंत्र में कोई नजरअंदाज करने की सोच भी नहीं सकता। इस समुदाय के लिए डॉ अम्बेडकर का स्थान सबसे ऊंचा है।

    बहरहाल, अब कांग्रेस के हाथ में एक नया मुद्दा है। भाजपा से इस मुद्दे पर पैंतरेबाजी किस तरह चलेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। बाकी पार्टियां, खासकर इंडिया अलायन्स क्या करता है ये भी देखना रोचक होगा। कांग्रेस से टकराव की मुद्रा में रहने वाले आप और तृणमूल क्या रुख करते हैं ये भी दिलचस्प होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पिन के जादूगर आर. अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
    Next Article पीएम मोदी ही ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर गंभीर नहीं हैं?

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.