Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  ‘पाठ्यक्रम समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाना बेहतर होता’ NCERT किताब विवाद पर SC की टिप्पणी
    • NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला
    • 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    • नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    • Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    • चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां
    • होली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चला अभियान, नशे में ड्राइव करने वालों पर हुई सख्ती
    • Kiradu Temple Mystery:शाम होते ही वीरान हो जाता है बाड़मेर का किराडू मंदिर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Attahas Temple: आस्था और भूतिया रहस्य से भरा 5000 साल पुराना मंदिर-दिसंबर में जहां लगता है भव्य मेला
    Tourism

    Attahas Temple: आस्था और भूतिया रहस्य से भरा 5000 साल पुराना मंदिर-दिसंबर में जहां लगता है भव्य मेला

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 8, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    5000 Year Old Attahas Temple

    अट्टहास मंदिर: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अगर आप ऐसी जगह घूमने का मन बना रहे हैं जहां धार्मिक आस्था, रहस्यमयी कहानियां और लोकसंस्कृति का अनोखा संगम हो तो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित अट्टहास मंदिर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह वही स्थान है जहां मां सती का अधर गिरा था और यहीं हर साल दिसंबर में ‘अट्टहास मेला’ का आयोजन होता है। इस मेले में भक्ति, लोककला, संगीत और रहस्य का ऐसा रंग घुलता है, जो हर पर्यटक को अपनी ओर खींच लेता है। सैकड़ों वर्षों पुराने इस मंदिर की वास्तु कला इतनी सुदृढ़ है कि समय के थपेड़े और पीढ़ियों का बदलता दौर भी इस स्थल के स्वरूप और आध्यात्मिक ऊर्जा को कम नहीं कर सका है। आइए जानते हैं इस रहस्यमई अट्टहास मंदिर और दिसंबर महीने में यहां लगने वाले भव्य मेले से जुड़े इतिहास के बारे में –

    भारत में कहां स्थित है अट्टहास मंदिर

    अट्टहास मंदिर भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम ज़िले के लाबपुर ब्लॉक में स्थित है। यह स्थान प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण से घिरा हुआ है। मंदिर के पास से ईशानी नदी बहती है, जो इस स्थल की पवित्रता को और बढ़ा देती है। बीरभूम का यह इलाका अपने लोकगीतों, बाउल परंपरा और धार्मिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। दूर- दूर से यहां आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक न केवल मां सती के दर्शन करते हैं, बल्कि आस्था, पवित्रता और सुकून के साथ बंगाल की सांस्कृतिक खुशबू से भी जुड़ाव महसूस करते हैं।

    51 शक्तिपीठों में से एक सती की कथा से जुड़ा है इसका पौराणिक इतिहास

    अट्टहास मंदिर का संबंध देवी सती की उस अमर कथा से जुड़ा है, जिसने पूरे भारत को शक्तिपीठों के रूप में जोड़ दिया है। इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब राजा दक्ष ने भगवान शिव का अपमान किया, तो सती ने यज्ञकुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिए। दुख और क्रोध में शिव ने उनका निर्जीव शरीर उठाकर तांडव किया। ब्रह्मांड को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े किए, जो पृथ्वी के विभिन्न हिस्सों में गिरे। इन्हीं स्थानों को आज शक्तिपीठ कहा जाता है। बीरभूम स्थित अट्टहास शक्तिपीठ वही स्थान है जहां मां सती का अधर गिरा था। यहां देवी को ‘अट्टहासा देवी’ और भगवान शिव को ‘भैरव विशेश्वर’ के रूप में पूजा जाता है।

    स्वयंभू है यह 5,000 वर्ष पुराना मंदिर

    मान्यता है कि यह मंदिर लगभग 5,000 वर्ष पुराना है। ईशानी नदी के किनारे बसे इस मंदिर के चारों ओर घना हरियाली भरा जंगल है, जो वातावरण को रहस्यमयी बनाता है। मंदिर परिसर में एक विशाल प्राकृतिक तालाब है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसका जल उपचारात्मक गुणों से भरा हुआ है। श्रद्धालु यहां स्नान कर शारीरिक और मानसिक शुद्धि का अनुभव करते हैं।

    स्थानीय लोग बताते हैं कि इस मंदिर की स्थापना किसी राजा ने नहीं, बल्कि स्वयं प्रकृति ने की थी। कहा जाता है कि जब मां सती का अधर यहां गिरा, तो पृथ्वी के भीतर से देवी की हंसी की तेज ध्वनि गूंजी और तभी इस स्थान का नाम अट्टहास पड़ा।

    मंदिर से जुड़े हैं रहस्यमयी किस्से – जहां आधी रात को सुनाई देती हैं आवाजें

    अट्टहास मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रहस्यों का घर भी माना जाता है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों के बीच इस मंदिर को लेकर कई भूतिया किस्से प्रचलित हैं। कहा जाता है कि रात के समय मंदिर परिसर में अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। कभी किसी के मंत्रोच्चारण की ध्वनि, तो कभी किसी स्त्री की तेजी से हंसने की ध्वनि। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि मंदिर के पीछे के जंगलों में रहस्यमयी परछाइयां चलती दिखाई देती हैं।

    हालांकि वैज्ञानिक रूप से इसका कोई प्रमाण नहीं है, पर स्थानीय लोग इसे मां की दैवीय लीला मानते हैं। उनके अनुसार, यह आवाजें और आहटें मां सती की उपस्थिति का संकेत हैं। इसलिए, रात में कोई भी व्यक्ति बिना दीपक या पूजा किए मंदिर के आसपास जाने की हिम्मत नहीं करता।

    खूबसूरती और दिव्यता का प्रतीक है मंदिर की वास्तुकला

    अट्टहास मंदिर भव्य शिल्पकला का उदाहरण है। इसका निर्माण पारंपरिक बंगाल शैली में हुआ है। जहां लाल ईंटों से बना गर्भगृह देवी की मूर्ति को सहेजे हुए है। मंदिर के प्रवेशद्वार पर उकेरे गए देवी-देवताओं के चित्र इसकी प्राचीनता और अमूल्य शिल्पकला का बखान करते हैं।

    मुख्य गर्भगृह में देवी की मूर्ति काले पत्थर से बनी है। देवी का चेहरा प्रसन्न मुद्रा में है, मानो वे भक्तों को आशीर्वाद दे रही हों। मंदिर के चारों ओर पत्थर की दीवारों पर संस्कृत श्लोक खुदे हुए हैं, जो शक्ति और भक्ति के महत्व को दर्शाते हैं।

    यहां दिसंबर में लगता है प्रसिद्ध अट्टहास मेला

    हर साल दिसंबर महीने में यहां ‘अट्टहास मेला’ जिसे स्थानीय लोग देवी मेला भी कहते हैं, आयोजित होता है।

    यह मेला धार्मिक आस्था और लोकसंस्कृति दोनों का उत्सव है। इस दौरान मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में हजारों श्रद्धालु एकत्र होते हैं। इस दौरान लोग मेले में लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक कला संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम में शरीक होने के साथ ही यहां की पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी और खानपान का लुत्फ जरूर उठाते हैं।

    यह मेला केवल आस्था का अवसर नहीं बल्कि बंगाल की ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक भी दिखाता है। जहां श्रद्धा, संगीत और परंपरा तीनों को एक साथ महसूस किया जा सकता है।

    यात्रा का सर्वोत्तम समय

    अट्टहास मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक माना जाता है, जब मौसम सुहावना और यात्रा के अनुकूल रहता है।

    दिसंबर में आयोजित दुर्गा पूजा और मेला के समय यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है, जो मंदिर के माहौल को और भी जीवंत बना देती है।

    अट्टहास मंदिर स्थल – पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का मिश्रण

    अट्टहास मंदिर के आसपास घूमने लायक कई स्थान भी हैं, जहां आप यात्रा के दौरान जा सकते हैं। शांतिनिकेतन (गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का आश्रम) जो कि मंदिर से लगभग 45 किमी दूरी पर स्थित है। वहीं कंकारेश्वर मंदिर, नलहाटी शक्तिपीठ,

    दुब्रजपुर का कंकालेश्वरी मंदिर, बोलपुर का बाउल संगीत ग्राम जैसे धार्मिक महत्व के स्थलों के साथ-साथ अट्टहास मंदिर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहां आने वाले यात्रियों के लिए पास में छोटे-छोटे घाट, तालाब और वन क्षेत्र आकर्षण का केंद्र हैं।

    कई परिवार यहां पिकनिक मनाने आते हैं, वहीं कई पर्यटक इसके भूतिया किस्सों की सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं।

    यहां तक रेल और सड़क दोनों मार्गों से पहुंचा जा सकता है।

    अट्टहास मंदिर कैसे पहुंचे

    रेल मार्ग – निकटतम रेलवे स्टेशन लाबपुर और नलहाटी हैं, जो लगभग 10 से 15 किमी दूर हैं।

    सड़क मार्ग – कोलकाता से लगभग 210 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां बर्दवान से बोलपुर – लाबपुर – अट्टहास मार्ग से पहुंचा जा सकता है।

    हवाई मार्ग – निकटतम हवाई अड्डा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोलकाता) है।

    अट्टहास मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह भारत की शक्ति परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यहाँ हर पत्थर, हर हवा का झोंका मां की उपस्थिति का एहसास कराती है।

    डिस्क्लेमर – इस लेख में वर्णित भूतिया घटनाएं और मान्यताएं स्थानीय लोककथाओं पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी प्रदान करना है, न कि किसी प्रकार की अंधविश्वासी धारणा को बढ़ावा देना।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2600-year-old miracle temple: 2600 साल पुराना चमत्कारी मंदिर- जहां बिना खून बहाए दी जाती है बलि
    Next Article Gaya’s Sweets: गया की तिलकुट, लाई, अनरसा और पेड़ा का स्वाद विदेशों तक मशहूर
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था

    March 7, 2026

    नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं

    March 6, 2026

    Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

     ‘पाठ्यक्रम समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाना बेहतर होता’ NCERT किताब विवाद पर SC की टिप्पणी

    March 11, 2026

    NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला

    March 10, 2026

    NCERT में ‘न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर SC की लताड़, कहा- न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने दूंगा

    February 25, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.