
Awadh Mahotsav 2025 (Image Credit-Social Media)
Awadh Mahotsav 2025
Awadh Mahotsav 2025: लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर इस समय अवध महोत्सव की धूम मची हुई है। यह महोत्सव 12 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। जहां कई तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है साथ ही साथ यहाँ पहुंचकर लोग खूब एन्जॉय करते भी नज़र आ रहे हैं। आइये जानते हैं क्या क्या है यहाँ ख़ास जो इसे और भी ज़्यादा स्पेशल बना रहा है।
लखनऊ में अवध महोत्सव की धूम
लखनऊवासी शॉपिंग करना खूब एन्जॉय करते हैं। ऐसे में बात अगर मेले की हो तो आपको खूब भीड़ नज़र आएगी। फिर चाहे वीकेंड हो या वर्किंग डेज। ऐसे में अवध महोत्सव लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के पास लुलु मॉल के समीप लगा हुआ है। जहां पहुंचकर आप झूलों से लेकर कपड़ों तक और साज सज्जा के समान से लेकर के खाने पीने के कई आइटम को लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बुक स्टॉल्स,बर्तन, खिलौने, गर्म कपड़े और काफी कुछ मौजूद है जो आपको खूब लुभाएगा।
वहीं यहां उपलब्ध क्रोकरी आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेगी। इसके अलावा यहां पर आपको वूलेंस की ढेरों वैरायटी भी मिल जाएंगी। जिनमें बच्चों से लेकर बड़ों तक कई तरह के आइटम्स मौजूद है। वहीँ खान-पान की बात करें तो यहां राजस्थानी से लेकर गुजराती और लखनऊ के मुगलई खाने से लेकर भारत के कोने कोने के फूड आइटम्स मौजूद है। साथ ही यहाँ संध्या के समय कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है जिसमे लोक नृत्य और लोक गायन शामिल होते हैं। साथ ही अवध सम्मान भी दिया जाता है।
अवध महोत्सव 30 नवंबर तक चलेगा तो आप भी जल्दी से यहाँ पहुंचकर यहाँ मौजूद चीज़ों का लुफ्त उठाएं और अलग अलग जगहों से आये सामान की खरीदारी करें।


