Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम
    • Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद
    • Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    • Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Ayodhya Ramayan Theme Park: गुप्तारघाट पर लगेगी देश की सबसे ऊंची रावण प्रतिमा
    Tourism

    Ayodhya Ramayan Theme Park: गुप्तारघाट पर लगेगी देश की सबसे ऊंची रावण प्रतिमा

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ayodhya Ramayan Theme Park: भगवान राम की नगरी अयोध्या राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ ही अब इसका चप्पा-चप्पा रामायण काल की कहानी कहता नजर आ रहा है। एक ओर जहां अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं वहीं अयोध्या के पवित्र गुप्तारघाट पर सरयू नदी के किनारे एक अनोखा थीम पार्क तैयार किया जा रहा है, जो भगवान राम के जीवन और रामायण की अमर कथा को मूर्त रूप में दिखाएगा। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पार्क में सबसे आकर्षक प्रतिमा 25 फीट ऊंची और ढाई टन वजनी रावण की होगी। इसके साथ भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, जटायु, सुग्रीव और गुरु वशिष्ठ जैसी कई प्रतिमाएं भी यहां स्थापित की जा रही हैं। पार्क का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा किया जा रहा है और इसे अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गुप्तारघाट का रामायण थीम पार्क आने वाले समय में अयोध्या का सबसे अनोखा आकर्षण बनने जा रहा है। यह केवल मूर्तियों का स्थान नहीं बल्कि एक धार्मिक, सांस्कृतिक और कलात्मक अनुभव का केंद्र होगा, जहां श्रद्धालु रामायण के हर अध्याय को प्रत्यक्ष रूप में देख सकेंगे।

    रामायण की कथा को सजीव रूप देगा गुप्तारघाट पार्क

    गुप्तारघाट का यह पार्क केवल मूर्तियों का स्थान नहीं बल्कि एक जीवंत कहानी की तरह तैयार किया जा रहा है। यहां भगवान राम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रतिमाओं के रूप में सजाया जा रहा है। आगंतुक जब पार्क में प्रवेश करेंगे, तो वे रामायण के हर दृश्य को अपने सामने सजीव रूप में देख सकेंगे। चाहे वह गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा का दृश्य हो या फिर जटायु का बलिदान, संजीवनी लाते हनुमान का पर्वत उठाना हो या राम-रावण युद्ध का क्षण यानी रामायण काल से जुड़े यह सारे दृश्य इस घाट की महिमा का बखान करते नजर आएंगे। आपको बताते चलें कि गुप्तार घाट का सीधा सम्बद्ध राम से जुड़ा है। कहा जाता है कि जब भगवान राम ने अपने अवतार-कार्य को पूर्ण कर लिया, तब उन्होंने धरती लोक से अपने दिव्य लोक साकेत धाम लौटने का निर्णय लिया। उस समय वे अपने भाइयों और भक्तों के साथ सरयू तट पर आए और यहीं गुप्तारघाट पर जल में प्रवेश करते हुए जल-समाधि ली।

    रावण की विशालकाय प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

    पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण रावण की विशाल प्रतिमा होगी। यह प्रतिमा 25 फीट ऊंची और करीब ढाई टन वजनी है। इसे फाइबर रेन प्रूफ (FRP) सामग्री से बनाया गया है ताकि बारिश और नमी में भी यह सुरक्षित रहे। रावण के शरीर के हिस्से पैर, हाथ और सिर अलग-अलग बनाए गए हैं। ताकि उन्हें मशीन की मदद से ऊंचाई तक स्थापित किया जा सके। प्रतिमा को टिकाऊ और सुरक्षित रखने के लिए ग्राउंड में गड्ढा खोदकर उसमें लोहे की सरिया से मजबूत जाल बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर प्रतिमा को स्थिर रूप से खड़ा किया जाएगा, ताकि आंधी-पानी में भी यह नहीं गिरे। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, रावण की यह प्रतिमा अपने नाम की तरह ही विशालकाय और प्रभावशाली है।

    भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाएं भी दिखेंगी जीवंत

    रावण के साथ भगवान राम की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी पार्क का प्रमुख आकर्षण होगी। शांत, दृढ़ और वीरता के भाव से पूर्ण प्रतिमा राम के व्यक्तित्व के अनुरूप बनाई गई है। वहीं लक्ष्मण की प्रतिमा उनके भाई राम के प्रति निष्ठा और समर्पण को दिखाएगी।

    हनुमान जी की प्रतिमा में वह प्रसिद्ध दृश्य दिखाया गया है जब वे मेघनाद के बाण से मूर्छित लक्ष्मण के लिए संजीवनी पर्वत उठाकर लाते हैं। हनुमान जी के हाथ में संजीवनी पर्वत के साथ छोटे-छोटे हरे पौधे भी लगाए जा रहे हैं ताकि वह दृश्य प्राकृतिक और वास्तविक लगे। पार्क में स्थापित हर प्रतिमा रामायण की किसी न किसी महत्वपूर्ण घटना को दर्शाएगी। यहां गुरु वशिष्ठ के गुरुकुल में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के शिक्षा ग्रहण का दृश्य होगा। जटायु और रावण के बीच संघर्ष को दर्शाने वाली प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। सुग्रीव और सुषेण वैद्य जैसे पात्र भी रामायण की कथा का बखान करती नजर आएंगी।

    यह थीम पार्क रामायण को केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गाथा के रूप में प्रस्तुत करेगा। यहां आने वाला हर व्यक्ति उस युग की भव्यता और आदर्शों से जुड़ाव महसूस करेगा।

    आस्था और तकनीक का अनूठा संगम है ये थीम पार्क

    पार्क में इस्तेमाल की गई सामग्री और तकनीक इसे आधुनिकता से जोड़ती है। FRP सामग्री का उपयोग इसलिए किया गया है ताकि बारिश या धूप के कारण मूर्तियों को कोई नुकसान न हो। रावण जैसी बड़ी प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए भारी मशीनों और जेसीबी का प्रयोग किया गया है। पार्क के भीतर सीसी रोड, सुंदर लाइटिंग, खुले थिएटर और आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण भी चल रहा है। हर हिस्से में सुरक्षा और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि यह स्थान धार्मिकता के साथ आधुनिकता का भी प्रतीक बन सके। यह पार्क न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। रामायण की कहानी को देखने और महसूस करने के लिए यह जगह हर आयु वर्ग के लोगों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी।

    अगले साल मार्च तक तैयार होगा पूरा प्रोजेक्ट

    रामायण थीम पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, मार्च 2026 तक इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रवेश द्वार का निर्माण जारी है और अंदर की सड़कें तथा लाइटिंग सिस्टम भी लगभग तैयार हैं। पूरा होने के बाद यह पार्क गुप्तारघाट की धार्मिक महत्ता के साथ-साथ अयोध्या के पर्यटन विकास में भी बड़ा योगदान देगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGaya’s Sweets: गया की तिलकुट, लाई, अनरसा और पेड़ा का स्वाद विदेशों तक मशहूर
    Next Article पोलाची: तमिलनाडु की गोद में बसा प्रकृति का अनमोल खज़ाना
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम

    December 7, 2025

    Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद

    December 6, 2025

    Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र

    December 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.