Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून
    • Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Bagraj Maharaj Dham: इस चमत्कारी मंदिर में स्वीकार नहीं होती बिजली से रोशनी और पंखे से हवा
    Tourism

    Bagraj Maharaj Dham: इस चमत्कारी मंदिर में स्वीकार नहीं होती बिजली से रोशनी और पंखे से हवा

    Janta YojanaBy Janta YojanaSeptember 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bagraj Maharaj Dham Temple History (Image Credit-Social Media)

    Bagraj Maharaj Dham Temple History

    Bagraj Maharaj Dham Temple History: भारत की मिट्टी चमत्कारों से भरी हुई है। यहां हर कदम पर आस्था, संस्कृति और विश्वास की झलक दिखाई देती है। इन्हीं अद्भुत स्थलों में से एक है मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का बागेश्वर धाम, जहां बालाजी हनुमान के चमत्कारों का अनुभव करने लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां भक्त अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और कई बार समाधान पाकर श्रद्धा से भर उठते हैं। लेकिन इस धाम में एक और रहस्य छिपा हुआ है, जो इसे और भी विशेष बना देता है। धाम के भीतर स्थित बागराज महाराज मंदिर में जब भी कोई बिजली से चलने वाली वस्तुओं खासकर प्रकाश के लिए बल्ब जलाने की कोशिश करता है, वह तुरंत फ्यूज हो जाता है। बिजली से रोशनी यहां टिकती ही नहीं और न ही हवा देने वाले पंखे काम करते हैं। मंदिर का वातावरण दीपक की हल्की-सी लौ से ही प्रकाशित होता है। यह नज़ारा भक्तों को भक्ति में डुबो देता है और विज्ञान को भी सोचने पर मजबूर करता है। आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़े रहस्यों के बारे में –

    बागराज महाराज प्राचीन मंदिर का इतिहास

    बागेश्वर धाम में दर्शन करने जाते हुए परिक्रमा मार्ग में जो मंदिर आता है, उसे ही बागराज महाराज मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और धाम की नींव माना जाता है। बताया जाता है कि लगभग 300 साल पहले इसकी स्थापना हुई थी। उस दौरान यह पूरा इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ था। उन दिनों मंदिर के आस-पास बाघ अक्सर दिखाई देते थे। इसी वजह से शिवलिंग को ‘बागराज महाराज’ कहा जाने लगा।

    कहा जाता है कि इस स्थान को सिद्ध बनाने का श्रेय एक महान संत संन्यासी बाबा को जाता है। उन्होंने इसी शिवलिंग के सामने कठोर तपस्या की और अनेक सिद्धियां प्राप्त की। बाबा अपनी साधना से लोगों का कल्याण करते और उनकी समस्याओं का निवारण करते थे। यही कारण है कि भक्त आज भी इस मंदिर को अलौकिक शक्ति का केंद्र मानते हैं।

    यहां विद्युत से संचालित वस्तुएं स्वीकार न होना आस्था या रहस्य?

    इस मंदिर से जुड़ी सबसे हैरान कर देने वाली बात यही है कि यहां जब भी कोई बिजली की मदद से रोशनी करने का प्रयास करता है, वह बल्ब बिना जले ही फ्यूज हो जाता है। सिर्फ बल्ब ही नहीं यहां कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं काम नहीं करतीं सिवाए मिट्टी के दीपक के। मंदिर में सिर्फ़ घी का दीपक या श्रद्धालुओं द्वारा जलाए गए छोटे-छोटे दीपक ही स्थायी रूप से प्रकाशवान रहते हैं।

    लोग मानते हैं कि यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि संन्यासी बाबा की तपस्या से उत्पन्न दिव्य ऊर्जा का परिणाम है। भक्तों का कहना है कि यहां रोशनी किसी तार या बल्ब की मोहताज नहीं, बल्कि श्रद्धा से जलाई गई लौ ही मंदिर को प्रकाशित करती है।

    अजूबे की लेकर लोगों की मान्यता

    आध्यात्मिक दृष्टि से भक्तों का मानना है कि इस मंदिर की ऊर्जा इतनी गहरी और दिव्य है कि आधुनिक साधन वहां काम नहीं कर पाते। यह स्थान इस बात का प्रतीक है कि कुछ जगहों पर विज्ञान से परे भी ऐसी शक्तियां मौजूद होती हैं, जिन्हें केवल महसूस किया जा सकता है।

    विज्ञान के नजरिए से देखें तो यह रहस्य उलझा हुआ लगता है। कुछ लोग कहते हैं कि मंदिर की संरचना या विद्युत व्यवस्था की कोई तकनीकी वजह हो सकती है। लेकिन वर्षों से लगातार यही स्थिति बनी रहना एक अलग ही पहेली है।

    भक्तों का अनुभव

    मंदिर में कदम रखते ही श्रद्धालु एक अलग ही वातावरण महसूस करते हैं। दीपकों की लौ, शांत वातावरण और शिवलिंग के सामने बैठकर ध्यान करने का अनुभव उनके मन को अद्भुत शांति से भर देता है।

    कई भक्त बताते हैं कि दीपक की रोशनी भले ही छोटी हो, लेकिन उसका आभा मंडल इतना दिव्य लगता है कि पूरा मंदिर प्रकाशित हो उठता है। मानो वह रोशनी सिर्फ़ दीवारों को प्रजाशवान नहीं करती, बल्कि चेतना में ऊर्जा भर रही हो।

    बागेश्वर धाम आज हनुमानजी की कृपा और चमत्कारों के लिए विश्वभर में चर्चित है। लोग यहां आकर अपनी मनोकामनाएं रखते हैं और विश्वास करते हैं कि बालाजी उनकी हर समस्या का समाधान करेंगे।

    कैसे पहुंचे बागेश्वर धाम?

    रेल मार्ग से निकटतम स्टेशन छतरपुर (33 किमी) और खजुराहो (55 किमी) हैं। दोनों जगहों से टैक्सी और बसें आसानी से मिल जाती हैं।

    सड़क मार्ग से छतरपुर, खजुराहो, पन्ना और टीकमगढ़ से सीधी बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं।

    वायु मार्ग से सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा खजुराहो है, जो धाम से लगभग 55 किलोमीटर दूर है। वहां से बस या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMLA केतकी सिंह के आवास का सपा महिला सभा ने किया घेराव, ‘टोटी’ लेकर किया अनोखा प्रदर्शन
    Next Article बिहार में बढ़ी सियासी गर्मी! तेजस्वी यादव ने बुलाई अहम बैठक, विरोधियों में बढ़ी बेचैनी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून

    January 27, 2026

    Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य

    January 27, 2026

    कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें

    January 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.