Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान
    • टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड
    • दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    • UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    • Navratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    Tourism

    Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    12 Street Food To Eat In Banaras (Photo- Social Media)

    12 Street Food To Eat In Banaras

    12 Street Food To Eat In Banaras: 5 नवंबर के दिन बनारस में एक अलग ही नजारा देखने को मिलने वाला है, जी हां! पूरा बनारस किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सज उठा है, इसकी एक बेहद ही खास वजह है, दरअसल 5 नवंबर को बनारस में देव दीपावली मनाई जाने वाली है, जहां करोड़ों लोगों के आने की आशंका जताई गई है। देव दीपावली का हिस्सा बनने सिर्फ देश के कोने-कोने से नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग आने वाले हैं, ऐसे में यदि आप भी उनमें से एक हैं तो बनारस आकर इन 12 खाने की चीजों का लुत्फ जरूर उठाएं, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, आइए फिर जानते हैं कि बनारस की वो 12 फेमस चीजें कौन सी हैं।

    बनारस आए हैं तो इन चीजों का लुत्फ जरूर उठाएं

    बनारस कई चीजों के लिए मशहूर हैं, वहां जो भी आता है, वहीं का होकर रह जाता है। बनारस सिर्फ मंदिरों और घाटों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने पारंपरिक और एक से एक लजीज व्यंजनों के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है, हर गली नुक्कड़ में इतने स्वादिष्ट व्यंजन की खुशबू आती है, जो लोगों को खुद ब खुद अपनी ओर खींच लाती है। यदि आप भी देव दीपावली पर बनारस जा रहें हैं या फिर पहुंच चुके हैं, तो वहां की कुछ मशहूर चीजों का सेवन किए बिना लौटने की गलती बिल्कुल भी ना करें, वरना बाद में आपको पछतावा हो सकता है, आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं –

    1. चाट –

    बनारस की चाट… आय हाय! इसका नाम लेकर ही मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि बनारस की चाट दुनियाभर में मशहूर है, और वो भी बनारस में मौजूद काशी चाट भंडार। बनारस के गोदौलिया चौक में काशी चाट भंडार की दुकान है, जिसके स्वादिष्ट चाट के किस्से दुनियाभर में मशहूर है। अनंत अंबानी की शादी में भी काशी चाट भंडार को ही चाट का ऑर्डर दिया गया था।

    2. चाय और मलाई टोस्ट

    बनारस का चाय और मलाई टोस्ट भी काफी मशहूर है, यदि आप बनारस में हैं तो लक्ष्मी चाय की दुकान पर इसका आनंद जरूर लें।

    3. लस्सी

    बनारस की लस्सी तो आप यकीनन मिस नहीं करना चाहेंगे, जी हां! यदि आप मिस करेंगे तो आपको यकीनन पछतावा होगा। बनारस की लस्सी का आनंद आप पहलवान लस्सी, मणिकर्णिका घाट के पास ब्लू लस्सी की दुकान या फिर रामनगर फोर्ट के पास शिव प्रसाद लस्सी भंडार की दुकान पर लस्सी का आनंद ले सकते हैं।

    4. पिज्जा एंड एप्पल पाई

    बनारस पहुंच कर यदि आप पिज्जा खाना चाहते हैं तो अस्सी घाट के पास पिज़ेरिया वाटिका है, जहां आप स्वादिष्ट पिज्जा का आनंद ले सकते हैं।

    5. कचौड़ी सब्जी

    बनारस के ठठेरी बाजार में आपको सबसे बेस्ट कचौड़ी सब्जी मिलेगी, राम भण्डार नामक दुकान बनारस की सबसे बेस्ट कचौड़ी सब्जी की दुकान है।

    6. बनारसी पान

    यदि आपको बनारस का सबसे बेस्ट पान खाना है तो आपको गामा पान भंडार जाना पड़ेगा। वाराणसी में स्थित यह एक सबसे प्रसिद्ध पान की दुकान है, जो 70 से अधिक वर्षों से बनारसी पान परोस रहा है। ये पान की दुकान वाराणसी के गायघाट क्षेत्र में स्थित है।

    7. मलइयो

    मलइयो एक मशहूर सर्दियों की मिठाई है जो दूध से बनती है और ओस की बूंदों से तैयार होती है। यह बनारस में नवंबर से फरवरी तक के ही महीने में मिलती है, बनारस की सबसे फेमस मलइयो खानी है तो आपको श्रीजी – स्वीट्स एंड मिल्क की मलइयो जरूर ट्राई करना चाहिए।

    8. ठंडाई

    बनारस में ठंडाई का आनंद लिए बिना वहां से वापस आना बेवकूफी होगी, यदि आपको बनारस की सबसे बेस्ट ठंडाई पीनी है तो गोदौलिया चौक में स्थित बादल ठंडाई का स्वाद आपको जरूर चखना चाहिए।

    9. लिट्टी चोखा

    बनारस का लिट्टी चोखा भी बहुत मशहूर है, यदि आप बनारस का सबसे बेस्ट लिट्टी चोखा खाना चाहते हो तो मधुर मिलन कैफे का लिट्टी चोखा एक बार जरूर ट्राई करना, अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

    10. गोलगप्पा

    बनारस के गोलगप्पे भी बेहद चटपटे होते हैं, यदि आपको बनारस में सबसे बेस्ट गोलगप्पा खाना है तो बिना सोचे समझे आपको दीना चाट भंडार की दुकान पर पहुंच जाना है, जो Luxa Road पर मौजूद है।

    11. लौंग लता

    लौंग लता बनारस की सबसे मशहूर मिठाई है, जो बनारस में मौजूद कचौड़ी वाली गली में मिलती है।

    12. रबड़ी जलेबी

    बनारस के कुछ मशहूर पकवान में रबड़ी जलेबी भी आता है, यदि आपको बनारस की सबसे बेस्ट रबड़ी जलेबी का आनंद लेना है तो आपको ओम श्री राम भंडार की दुकान पर एक बार जरूर रबड़ी जलेबी का टेस्ट चखना होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    Next Article The story of the name Bihar: बिहार नाम एक बौद्ध विहारों से ‘बिहार’ बनने तक की दिलचस्प कहानी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026

    चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.