Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    Tourism

    Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स

    Janta YojanaBy Janta YojanaDecember 6, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Best Non Veg Restaurants in Lucknow (Image Credit-Social Media)

    Best Non Veg Restaurants in Lucknow

    अगर आप लखनऊवासी हैं या फिर आप लखनऊ आए हुए हैं तो आप सभी को लखनऊ के ज़ायके का अंदाज तो होगा ही। यहां पर आपको कई तरह के व्यंजन मिल जाएंगे जो की बेहद स्वादिष्ट होंगें। लेकिन यहां का नॉनवेज खाना अलग ही अपनी पहचान रखता है। आज हम आपको लखनऊ के कुछ ऐसे आउटलेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ज़ायका आपको हमेशा याद रहने वाला है और यह न सिर्फ लखनऊ में या फिर भारत में बल्कि दुनिया भर में काफी मशहूर हैं।

    लखनऊ के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स

    लखनऊ का कुछ ऐसा ज़ायकेदार नॉनवेज खाना हैं जो हमारी टॉप लिस्ट में भी शामिल है। वहीं अगर आपने इन्हें अभी तक ट्राई नहीं किया है तो आपने काफी कुछ मिस कर दिया है। आज हम आपको लखनऊ के कुछ ऐसे आउटलेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का नॉनवेज खाना बड़े-बड़े रेस्टोरेंट को टक्कर देता है और यह लोगों के बीच ये काफी फेमस भी हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज भी इनके खाने की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। तो आइये जानते हैं हम कौन-कौन से आउटलेट के बारे में बात कर रहे हैं और देखिए कि आप भी क्या इन आउटलेट में कभी गए हैं या नहीं।

    टुंडे कबाबी

    हमारी टॉप लिस्ट में नंबर वन पर आता है टुंडे कबाबी। यहां पर आपके मुंह में पिघल जाने वाले गलौटी कबाब मिलेंगे जो की दुनिया भर में काफी मशहूर है। यहां पर आपको कबाब के साथ शीरमाल,पराठे या रुमाली रोटी भी सर्व की जाती है। साथ ही साथ यहां की बिरयानी भी लोगों को काफी पसंद आती है। टुडे कबाबी का नाम काफी मशहूर है। यहाँ के कबाब अगर आपने नहीं खाए हैं और आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपने कुछ भी नहीं खाया। इसके अलावा आपको बता दें कि इनके आउटलेट्स लखनऊ भर में मौजूद है जैसे अमीनाबाद,आलमबाग,चौक, लुलु मॉल और कई स्थानों पर टुंडे कबाबी के आउटलेट्स आपको मिल जाएंगे इनका टाइमिंग है सुबह 11:00 से लेकर रात के 11:30 तक।

    वाहिद बिरियानी

    दूसरे नंबर पर आता है वाहिद बिरियानी जो कई सालों से बेहद किफायती दामों पर स्वादिष्ट नॉनवेज आइटम्स सर्व करते आ रहे हैं। इनकी बिरयानी लाजवाब होती है साथ ही साथ ये कबाब पराठे और कई तरह के नॉनवेज डिशेज को भी सर्व करते हैं। आपको बता दें कि ये आउटलेट्स लखनऊ में गोमती नगर,अमीनाबाद, आशियाना, चौक,राजाजीपुरम और इंदिरा नगर में मौजूद है इनका टाइमिंग अगर बात करें तो यह सुबह 11:00 से लेकर रात में 11:00 तक आपके खुले मिल जाएंगे।

    बरकस इंडो अरेबिक

    लखनऊ का यह रेस्टोरेंट अरबी नॉन वेज व्यंजनों के साथ शाकाहारी व्यंजनों को भी सर्व करता है। फिलहाल यह अपनी अरबी थाली और मंडी के लिए काफी लोकप्रिय है इसके आउटलेट्स आपको गोमती नगर अलीगंज और हजरतगंज में मिल जाएंगे यह दोपहर 12:30 बजे से रात के 12:00 तक खुले रहते हैं।

    इदरीस बिरयानी

    इसके बाद आता है नंबर इदरीस की बिरयानी का। यह भले ही एक छोटी सी जगह पर खुला है लेकिन यह वर्षों से अपने स्वादिष्ट बिरयानी और मटन बिरयानी को लखनऊवासियों को सर्व करते आ रहे हैं। इनकी बिरयानी का स्वाद आपके मुंह में काफी देर तक घुला रहेगा। वहीँ आपको बता दें कि इनका पता है पाटा नाला के सामने जौहरी मोहल्ला राजा बाजार पुलिस चौकी के पास। इनकी टाइमिंग सुबह 9:00 से लेकर शाम के 5:00 तक है।

    मुबीन

    इसके बाद हमारी लिस्ट में मौजूद है मुबीन जो अपने निहारी कुल्चा और पसंदा के लिए मशहूर हैं। यह जगह सालों से लखनऊ के खान-पान को दर्शाती आ रही है। यहां का खाना आपको एक अलग ही लेवल पर ले जाएगा। इतना ही नहीं यहां पर आपको कई तरह के व्यंजन मिल जाएंगे। इनका पता है एक मिनारा मस्जिद, अकबरी गेट 334/37 हकीम अब्दुल्ला अजीज रोड चौक। इनकी दुकान खुलने का समय है सुबह 11:00 से लेकर रात के 11:00 तक।

    प्रेम नॉनवेज प्वाइंट

    इसके बाद हमारी लिस्ट पर आता है प्रेम नॉनवेज प्वाइंट। यह अपने कबाब पराठों के लिए काफी मशहूर हैं। उनकी छोटी सी दुकान है पर यहाँ आपको काफी ज़्यादा भीड़ नजर आएगी। यह सालों से लखनऊवासियों को उनके पसंद के कबाब पराठे सर्व करते आ रहे हैं। इनका पता है 2 चाइना बाजार रोड तुलसी सिनेमा के पीछे फैमिली कोर्ट के सामने हजरतगंज। इनकी दुकान दोपहर 2:00 से खुल जाती है और रात के 12:00 तक खुली रहती है।

    करीम

    हमारी लिस्ट पर अगला नंबर है करीम का जो अपने फेमस मुगलई स्वाद के लिए काफी जाने जाते हैं। यहां पर दूर-दूर से लोग इनके कबाब पराठे खाने के लिए आते हैं इनके आउटलेट्स लखनऊ भर में कई जगह मौजूद हैं जैसे कि अमीनाबाद, गोमती नगर, आशियाना, लालबाग और और भी कई ऐसे स्थान है जहां करीम अपने आउटलेट खोले हैं लखनऊ में इनका समय है दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 12:00 तक।

    दस्तरख्वान

    दस्तरख्वान में आपको ऑथेंटिक मुगलई खाना मिल जाएगा। लखनऊ में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे दस्तरख्वान के बारे में नहीं पता होगा। यह काफी फेमस रेस्टोरेंट है और यहां पर लाइन लगाकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हैं इनके कबाब-पराठे, बिरयानी नहारी लोगों को खूब पसंद आती है। इनके आउटलेट्स गोमती नगर,कैसरबाग और इंदिरा नगर में मौजूद है।

    आलमगीर 

    हमारी लिस्ट में अगला नंबर है आलमगीर का। इनके उल्टा तवा पराठे के साथ मटन बोटी कबाब बंद गोश्त और भेजा फ्राई लोगों को खूब भाता है। यही वजह है कि आलमगीर अपने स्वाद के लिए लोगों का मनपसंद रेस्टोरेंट भी बन चुका है। आपको बता दे यह नजीराबाद रोड अमीनाबाद में स्थित है और सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के 12:00 बजे तक खुला रहता है।

    कालिका 

    हमारी लिस्ट में अगला नंबर है कालिका मटन का यहां हांडी मटन और चिकन लोगों को खूब पसंद आता है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय लोगों को यहाँ का खाना काफी अच्छा लगता है। इनका पता है विजय खंड गोमती नगर, ये सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के 12:00 बजे तक ओपन रहते हैं।

    रहीम

    इसके बाद हमारे लिस्ट में है रहीम की कुल्चा नहारी। पुराने तरीके से बनाई गई नहारी और इनके अनोखे कुलचे आपको खूब पसंद आएंगे। दूर-दूर से लोग इनके कुलचे और नहारी खाने के लिए यहां आते हैं। इनका पता है अकबरी गेट शाहजहानगंज। सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 11:55 बजे तक इनका रेस्टोरेंट खुला रहता है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    Next Article Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.