Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lucknow News: पूर्व IAS अवनीश अवस्थी पर टिप्पणी… अखिलेश यादव पर भड़का परशुराम परिषद
    • अपराध और भ्रष्टाचार से घिरा बिहार, तेजस्वी का NDA पर सीधा हमला, कहा-विकास ठप, जनता देख रही है
    • तो राघोपुर के रण में होगी बिहार की सबसे बड़ी जंग! PK बनाम तेजस्वी से बदल जाएगा चुनावी समीकरण?
    • बिहार में गरमाई सियासत! BJP-JDU ने तेजस्वी के 10 सवालों का दिया जवाब, RJD के ‘जंगलराज’ पर बड़ा पलटवार
    • Uttarakhand Trip Alert: उत्तराखंड में इन जगहों पर अभी जाना है खतरनाक, सावधानी जरूरी
    • अखिलेश यादव की गाड़ी पर 8 लाख का चालान! सपा सुप्रीमो बोले- ऐसी गाड़ी दी है, जिससे चला ही नहीं …
    • यूपी में गरमाई सियासत! विधायक केतकी सिंह को सपा की अधिवक्ता सभा का नोटिस, लगाए ये गंभीर आरोप
    • Gairsain Travel Guide: उत्तराखंड का खूबसूरत पहाड़ी कस्बा गैरसैंण, घूमने की पूरी गाइड
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Bihar Bandh बवाल! ‘मोदी के लोगों ने गर्भवती मां को अस्पताल जाने से रोका’, RJD का हमला, वीडियो वायरल
    राजनीति

    Bihar Bandh बवाल! ‘मोदी के लोगों ने गर्भवती मां को अस्पताल जाने से रोका’, RJD का हमला, वीडियो वायरल

    Janta YojanaBy Janta YojanaSeptember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar Bandh Video

    Bihar Bandh

    Bihar Bandh Latest Updates: बिहार की राजनीति में बढ़ते विवाद का असर आम लोगों पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को बुलाए गए बिहार बंद ने न सिर्फ यातायात को बाधित किया बल्कि मरीजों के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी। सबसे ज्यादा दिक्कत उन परिवारों को हुई, जिन्हें अपने बीमार परिजनों या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना था। कई जगहों पर मरीजों को जबरन रोका गया और इलाज के लिए जाने वाली गाड़ियों को घंटों तक खड़ा रखा गया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को और भी हैरान कर दिया है, जिसमें कुछ लोग भाजपा का झंडा लिए दिखाई दे रहे हैं और वो एक गर्भवती महिला को अस्पताल जाने से रोकते हैं। महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी और परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन फतेहपुर नगर पंचायत की सीमा के पास गाड़ी को रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि दोपहर 12 बजे से पहले घर से निकलना मना है। इसका वीडियो आरजेडी के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘नरेंद्र मोदी के गुंडे एक गर्भवती मां को अस्पताल जाने से रोकते हुए। दो तड़ीपार गुजराती गुंडे फिर जंगलराज कह बिहार को बदनाम करते है। गोदी मीडिया को इसमें राम राज्य नजर आएगा।’

    नरेंद्र मोदी के गुंडे एक गर्भवती माँ को अस्पताल जाने से रोकते हुए। दो तड़ीपार गुजराती गुंडे फिर जंगलराज कह बिहार को बदनाम करते है। गोदी मीडिया को इसमें राम राज्य नजर आएगा। #बिहार pic.twitter.com/SOeCdZOG1q

    — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 4, 2025

    पास का अस्पताल, लेकिन भेजा दूसरे रास्ते

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के परिजन काफी देर तक कार्यकर्ताओं से बहस करते रहे। जिस अस्पताल में महिला को ले जाना था, वह वहां से पास ही था। लेकिन बंद समर्थकों ने गाड़ी को जाने नहीं दिया और कहा कि दूसरे रास्ते से अस्पताल जाओ। मजबूरी में परिजनों को महिला को लंबा चक्कर लगाकर अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकार ने जब सवाल किया तो कार्यकर्ताओं से उसकी भी नोकझोंक हो गई। 

    जगह-जगह जाम और हिंसा, जनता परेशान

    बिहार बंद का असर पूरे बिहार में देखने को मिला। समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा और हाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को रोक दिया, जिससे घंटों तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। राजधानी पटना में तो स्थिति और भी बिगड़ गई। यहां कई चौराहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बिहार बंद से जुड़े कई वीडियो आरजेडी ने शेयर किए हैं। इस बंद से सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को हुआ।

    ड्रामेबाज वोट चोर नरेंद्र मोदी की मां मां है और बाकी लोगों की मां क्या कचरा है?
    देखिए किस तरह नरेंद्र मोदी के गुंडे, जिनमें महिला उपद्रवी भी शामिल हैं, किस तरह महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, मार रहे हैं, दूसरों को मारने के लिए उकसा रहे हैं!
    नीतीश कुमार की भ्रष्ट नपुंसक पुलिस भी… pic.twitter.com/sww8TiaNGD

    — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 4, 2025

    बिहार बंद क्यों बुलाया गया?

    बिहार बंद बुलाने का पूरा मामला विवादित बयान से जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस और RJD की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे गए थे। हालांकि, उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उसी बयान से नाराज होकर NDA ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSalbardi Travel Guide: सतपुड़ा की गोद में बसा प्रकृतिक स्थान, जानिए सालबर्डी के बारे में
    Next Article Kanipakam Ganesh Temple: सीधे ब्रह्म जी से जुड़ा है इस मंदिर का नाता, जहां बढ़ रहा है गणेश जी का आकार
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Lucknow News: पूर्व IAS अवनीश अवस्थी पर टिप्पणी… अखिलेश यादव पर भड़का परशुराम परिषद

    September 6, 2025

    अपराध और भ्रष्टाचार से घिरा बिहार, तेजस्वी का NDA पर सीधा हमला, कहा-विकास ठप, जनता देख रही है

    September 6, 2025

    तो राघोपुर के रण में होगी बिहार की सबसे बड़ी जंग! PK बनाम तेजस्वी से बदल जाएगा चुनावी समीकरण?

    September 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    RIMC देहरादून में जुलाई 2026 टर्म के लिए एडमिशन शुरू, 15 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 17, 2025

    UP पुलिस में बंपर भर्ती! 4543 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

    August 12, 2025

    NPCI की UPI में बड़ी क्रांति: क्या बदलाव हैं और आपको कैसे बचना चाहिए UPI फ्रॉड से?

    August 7, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.