Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धनखड़ एक नहीं, दो जजों पर महाभियोग प्रस्ताव करने वाले थे स्वीकार, सरकार को नहीं आया पसंद और 4 घंटे में बदल गया खेल
    • बिहार में होने जा रही सबसे बड़ी ‘साजिश’… संसद में SIR को लेकर मचा घमासान, अखिलेश और डिंपल ने फोड़ा बड़ा बम!
    • कौन बनेगा उपराष्ट्रपति? हरिवंश सिंह, जेपी नड्डा से लेकर शशि थरूर तक… जानें किसका पलड़ा भारी!
    • योगी आदित्यनाथ बनेंगे अगले उप-राष्ट्रपति! दिल्ली में पक रही है बड़ी खिचड़ी, इस नेता ने बताई अंदर की बात
    • आज फेयरवेल स्पीच भी नहीं…कल तक तो एक्टिव थे! उपराष्ट्रपति धनखड़ की साइलेंट पॉलिटिक्स
    • केंद्र से ‘किसका’ आया कॉल? धनखड़ की खूब हुई बहस फिर थमा दिया इस्तीफा, अब देश में होगा कुछ बड़ा; समझिए पूरा ‘खेल’
    • जेपी नड्डा ने कर दिया बड़ा ‘खेल’! उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे का सस्पेंस खत्म… बड़ी वजह आई सामने
    • …तो क्या ‘बहाना’ बना रहे जगदीप धनखड़! कल 1 से 4:30 के बीच हुआ था धमाका, पता चल गई मीटिंग के अंदर की बात
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » BJP Delhi CM: अगर दिल्ली में भाजपा की बनी सरकार, तो कौन होगा सीएम की कुर्सी का दावेदार
    राजनीति

    BJP Delhi CM: अगर दिल्ली में भाजपा की बनी सरकार, तो कौन होगा सीएम की कुर्सी का दावेदार

    By February 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    delhi election 2025

    BJP Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीते बुधवार को मतदान हो चुका है। अब आठ फरवरी को सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। लेकिन नतीजों से पहले दिल्ली चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को करारा सियासी झटका लगा सकता है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा। हालांकि यह तो दिल्ली चुनाव को लेकर केवल अनुमान है। मगर यह अनुमान कहां तक सही होंगे। यह तो आठ फरवरी को चुनाव परिणाम ही बतायेंगे।

    दिल्ली में एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर भाजपा की 27 साल बाद ऐतिहासिक वापसी होगी। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि अगर दिल्ली में भाजपा की जीत होती है तो फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सीएम चेहरा घोषित नहीं किया था। भाजपा के दिल्ली के राजनीतिक इतिहास पर नजर डाले तो पहली बार साल 1993 में बीजेपी ने सरकार बनायी थी। लेकिन पांच साल के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदले गये थे।

    भाजपा ने सरकार बनाने के बाद सीएम पद की कुर्सी पर मदनलाल खुराना को बैठाया था। इसके कुछ ही दिनों बाद साहिब सिंह वर्मा को सीएम बनाया गया। वहीं 1998 में चुनाव होने से पहले सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी सौंप दी गयी थी। हालांकि इसके बाद भी भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव हार गयी और फिर काफी लंबे अरसे तक सत्ता में वापसी नहीं हो सकी। अब एग्जिट पोल के लिहाज से भाजपा एक बार फिर दिल्ली की सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है। अब सवाल यह है कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

    दुष्यंत कुमार गौतम

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वह दलित समाज के सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वहीं दुष्यंत कुमार गौतम काफी लंबे समय से भाजपा में हैं और कई अहम पदों की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वह पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी हैं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में करोलबाग से चुनावी जंग में उतरे हैं। वह तीन बार अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    एबीवीपी से सियासी सफर की शुरूआत करने वाले दुष्यंत कुमार गौतम ने संगठनात्मक राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी है। वह कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर सवालों में फंस चुके हैं। लेकिन भाजपा ने हमेशा उनका संरक्षण किया है। साल 2022 में श्री गौतम ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ‘निकम्मा’ कहा था। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन को ‘स्ट्रीट डॉग’ बताया था। वहीं उन्होंने एक और विवादित बयान दिया था कि कांग्रेस नेता मंदिरों में हमेशा लड़कियां छेड़ने जाते हैं।

    मनोज तिवारी

    दिल्ली में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो मनोज तिवारी भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। दिल्ली में पूर्वांचल आबादी के अधिकता के लिहाज से मनोज तिवारी सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं। मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह लगातार तीन बार से उत्तर दिल्ली से सांसद निर्वाचित हो रहे हैं। भाजपा में मनोज तिवारी की साख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सात में छह सांसदों का टिकट काट दिया गया था। तब सांसद मनोज तिवारी इकलौते ऐसे शख्स थे जिनका टिकट बरकरार रखा गया था। हालांकि मनोज तिवारी दिल्ली में विधानसभा चुनाव नहीं लड़े हैं। ऐसे में भाजपा उन्हें सीएम बनायेगी। तो भविष्य के गर्भ में है।

    प्रवेश वर्मा

    नई दिल्ली विधानसभा को दिल्ली की सत्ता की धुरी माना जाता है। इस सीट का इतिहास रहा है कि जो भी नेता यहां से जीता है वह दिल्ली का मुख्यमंत्री बना है। चाहे वह शीला दीक्षित हों या फिर अरविंद केजरीवाल। इस बार भाजपा की तरफ से प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अगर प्रवेश वर्मा चुनाव जीत कर अरविंद केजरीवाल को परास्त करते हैं तो भाजपा उन्हें सीएम की कुर्सी सौंप सकती है। प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा भी दिल्ली के सीएम रह चुके हैं। जाट वोट बैंक पर पकड़ रखने वाले प्रवेश वर्मा का जातीय समीकरण के लिहाज से दिल्ली की सियासत में प्रवेश हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी अफसर ने ज़ंजीर-हथकड़ी में बंधे भारतीयों का वीडियो क्यों जारी किया?
    Next Article नागरिकों को बनाया बंधक, इस दौरान पुरुषों का रेप करने पर भड़का हमास, अपने ही ‘गे’ साथी को तड़पा-तड़पाकर मार डाला

    Related Posts

    धनखड़ एक नहीं, दो जजों पर महाभियोग प्रस्ताव करने वाले थे स्वीकार, सरकार को नहीं आया पसंद और 4 घंटे में बदल गया खेल

    July 22, 2025

    बिहार में होने जा रही सबसे बड़ी ‘साजिश’… संसद में SIR को लेकर मचा घमासान, अखिलेश और डिंपल ने फोड़ा बड़ा बम!

    July 22, 2025

    कौन बनेगा उपराष्ट्रपति? हरिवंश सिंह, जेपी नड्डा से लेकर शशि थरूर तक… जानें किसका पलड़ा भारी!

    July 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.