Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रेणु भाटिया किस सिंड्रोम से ग्रसित हैं?
    • तेजस्वी और राहुल में टूट-फूट! NDA मार लेगी बाजी, महागठबंधन में एक नया विवाद; याद दिलाया इतिहास
    • वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
    • Satya Hindi News Bulletin। 21 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • Himachal Famous Village: उठाएं गर्मी में जन्नत की सैर का मज़ा, हिमाचल का छिपा खजाना कालगा गांव एक अनदेखा समर डेस्टिनेशन
    • कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर सामूहिक बलात्कार की एफ़आईआर
    • अमेरिका को मूडीज ने डाउनग्रेड क्यों किया, अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं?
    • Indore Low Budget Trip: बेहद कम बजट में बेस्ट समर डेस्टिनेशन ट्रिप, करें इंदौर के आसपास की इन 7 अद्भुत स्थलों की यात्रा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Charre Marre Waterfall: नेचर लवर छत्तीसगढ़ में जरूर घूमें चर्रे मर्रे झरना, करीब से आनंद लेने की जगह
    Tourism

    Charre Marre Waterfall: नेचर लवर छत्तीसगढ़ में जरूर घूमें चर्रे मर्रे झरना, करीब से आनंद लेने की जगह

    By February 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Charre Marre Waterfall (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Charre Marre Water Fall In Chhattisgarh: हमारे देश के छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh) में कई आकर्षक झरने हैं जिनमें से एक है कांकेर जिले का अन्तागढ़ से लगभग 17 किमी की दूरी पर जोगीधारा नदी में स्थित चर्रे-मर्रे झरना। जोगीधारा नदी, कोटरी नदी की एक सहायक नदी है। इस झरने की ऊंचाई करीब 16 मीटर है। इस झरने के निकट अगर आप पहुंचने के लिए प्रयत्न करते हैं तो करीब 400 सीढ़ियों से नीचे उतर कर इसके तल तक पहुंच सकते हैं।

    यह झरना इतना ऊंचा नहीं है कि ज्यादा डर लगे। यहां के आसपास पड़े पत्थरों पर आप दोस्त, परिवार के साथ बैठकर अगर चाहें तो ठंडे पानी के ताल में अपना पैर डालकर मज़ा ले सकते हैं। यहां पर्यटक अगर नहाना चाहें तो नहा सकते हैं और अपनी थकान मिटा सकते हैं।

    झरने से नीचे गिरती पानी की बूंदें प्रकृति में संगीत की धुन पर नाचती थिरकती जान पड़ती हैं। इस झरने का सफेद पानी कंचे के समान प्रतीत होता है। यहां पास में स्थित वॉच टॉवर से इस झरने का फैलाव देख सकते हैं।

    झरने के आसपास घूमने की जगहें (Charre Marre Water Fall Ke Paas Ghumne Ki Jagah)

    इस झरने के आस पास कई देखने योग्य जगहें हैं�

    कांकेर महल (Kanker Palace)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    कांकेर जिले का यह महल पर्यटक बाहर से देख सकते हैं। यह पैलेस भीतर से देखने के लिए साल में एक बार दशहरे के दौरान खुलता है। इस महल का अधिकतर हिस्सा अब होटल में तब्दील हो चुका है। देश-विदेश से इसे देखने सैलानी आते हैं।

    गड़िया पर्वत (Gadiya Pahad)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इस पर्वत के ऊपर मैदान में एक किला है। ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण राजा धर्मदेव ने कराया था। राजा इस किले में अपने परिवार के साथ रहते थे और उनकी दो बेटियां थीं, जिनके नाम सोनई और रूपई थे। इन्हीं बेटियों के नाम पर राजा ने इस पर्वत पर तालाब का निर्माण कराया था। इस तालाब में साल भर पानी भरा रहता है। यह इस तालाब की खास विशेषता है। साथ ही इसका पानी सुबह और शाम सोने और चांदी के रंग की तरह चमकता नजर आता है। यह रोमांचकारी स्थल पर्यटकों को खूब भाता है।

    छुरी पगार गुफा (Chhuri Pagar Cave)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    गड़िया पहाड़ पर सोनई-रूपई तालाब के निकट छुरी पगार नामक गुफा काफी मशहूर है। संकरे द्वार वाले इस गुफा में सैकड़ों लोग समा सकते हैं। प्राचीन काल में दुश्मन के हमले से बचने और सुरक्षित रहने के लिए राजा अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ इसमें शरण लेते थे।

    मलाजकुडूम झरना (Malajkudum Waterfall)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    वैसे तो छत्तीसगढ़ झरनों का प्रदेश है, यहां एक से बढ़कर एक आकर्षक और खूबसूरत झरने हैं। इन्हीं में से एक झरना कांकेर जिले से करीब 15 किमी दूर एक पहाड़ पर नील गोंडी नामक स्थान पर है। इसी जगह से दूध नदी निकलती है, जिस पर यह झरना स्थित है।सीढ़ी के समान ढाल से बहते हुए इस झरने का पानी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

    शिवानी देवी मंदिर (Shivani Devi Temple)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    मां काली और दुर्गा के अर्ध अवतार वाली देवी शिवानी का मंदिर कांकेर जिले का सबसे पुराना मंदिर है। इस तरह की दुर्लभ देवी की प्रतिमा आप कोलकाता में देख सकते हैं। इस मंदिर में हर साल नवरात्रि के दौरान भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है।

    कैसे पहुंचें (How To Reach Kanker)

    हवाई मार्ग से यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा है। यहां से आप टैक्सी, बस के माध्यम से कांकेर पहुंच सकते हैं।

    रेल मार्ग से पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन रायपुर रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन भी कांकेर से करीब है। इस स्टेशन से कांकेर की दूरी 45 किमी है। टैक्सी, बस के द्वारा कांकेर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    सड़क मार्ग द्वारा कांकेर छत्तीसगढ़ के मुख्य शहर रायपुर और जगदलपुर से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यह जगह रायपुर से करीब 140 किमी और जगदलपुर से 160 किमी दूर है। कांकेर आने के लिए बस और टैक्सी सबसे अच्छा विकल्प है।

    घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit Charre Marre Waterfall)

    चर्रे-मर्रे झरने को साल भर में कभी भी देखने जा सकते हैं। लेकिन यहां पर्यटक सितंबर से मई तक आना ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में यह जगह सुकून वाला एहसास देता है। मानसून के दौरान यहां घूमना थोड़ा खतरनाक हो जाता है। बारिश के दिनों में झरने तक पहुंचना और पानी में मज़े लेना खतरा मोल लेने जैसा हो जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवायु प्रदूषण से घुटते गांव मगर सरकारी एजेंडे से गायब
    Next Article Basant Panchami 2025: बेहद लोकप्रिय हैं माता सरस्वती के ये मंदिर, बसंत पंचमी पर दर्शन के लिए लगता है भक्तों का ताता*

    Related Posts

    Himachal Famous Village: उठाएं गर्मी में जन्नत की सैर का मज़ा, हिमाचल का छिपा खजाना कालगा गांव एक अनदेखा समर डेस्टिनेशन

    May 21, 2025

    Indore Low Budget Trip: बेहद कम बजट में बेस्ट समर डेस्टिनेशन ट्रिप, करें इंदौर के आसपास की इन 7 अद्भुत स्थलों की यात्रा

    May 21, 2025

    Nepal Summer Destinations: नेपाल समर डेस्टिनेशन के लिए एक बेहतरीन लो बजट पर्यटन स्थल, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और रोमांच का अद्भुत संगम

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.