
Cheap International Travel From India : अगर आप भी विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन लम्बे-लम्बे बिल्स और खर्चों से घबराते हैं तो हम आपको बता दें कि कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ आपके पैसे भी ज़्यादा खर्च नहीं होंगें और आप विदेश घूमने का पूरा आनंद भी उठाएंगें। आइये एक नज़र डालते हैं कुछ ऐसी जगहों पर जो भारत से भी ज़्यादा सस्ता है और यहाँ आप पॉकेट फ्रेंडली इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
भारत से भी ज़्यादा सस्ते हैं ये देश
अगर आप अभी तक विदेश यात्रा पर नहीं गए हैं और आपका देश से बाहर घूमने का मन है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको खूब पसंद आएगी। तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कम पैसे खर्च करके आप फॉरेन ट्रिप कर सकते हैं। साथ ही साथ कुछ देशों में तो आपको वीजा की भी जरूरत नहीं होगी। तो आप आज से ही इन देशों में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और विंटर में यहां जाकर अपनी वेकेशंस को इंजॉय कर सकते हैं।
भूटान
अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं तो आप भूटान जाकर अपनी इंटरनेशनल ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। यहां जाने के लिए भारतीयों को किसी भी वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। भूटान बेहद खूबसूरत देश है जो हिमालय की गोद में बसा है। ये देश अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप कई मनमोहक दृश्यों को देख सकते हैं। ऐसे में भूटान के लिए अगर आप अपना अपनी यात्रा प्लान करते हैं तो यहां पर जाने के लिए आप बिना ज्यादा पैसा खर्च किए भी यहां पर घूम सकते हैं।
नेपाल
अगर विदेश घूमना आपका सपना है तो नेपाल जो कि भारत का पड़ोसी मुल्क भी है में अपना सपना पूरा कर सकते हैं। वहां आप बिना वीजा और पासपोर्ट के भी आसानी से घूम सकते हैं। नेपाल आपके लिए एक सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह हिमालय की चोटियों में बसा है जहां पर ट्रैक्टर्स और एडवेंचरस खूब एंजॉय करते हैं। काठमांडू के मंदिरों से लेकर पोखरा की शांति और सुंदरता आपको काफी लुभाएगी। नेपाल घूमने पर आपको विदेश जाने जैसा ही अनुभव मिलेगा।
श्रीलंका
श्रीलंका एक बेहद खूबसूरत देश है भारत से हर साल यहां लाखों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आप यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। श्रीलंका में खूबसूरत चाय के बागान हैं और यहां का इतिहास भी आपको काफी पसंद आने वाला है। याला नेशनल पार्क और सिगिरिया के प्राचीन अवशेष आपको उत्सुकता से भर देंगे। श्रीलंका काफी बजट फ्रेंडली देश है और यहां पर आपको घूमने में काफी मज़ा आएगा और यहां पर आप कम बजट में भी यात्रा प्लान कर सकते हैं।
म्यांमार
म्यांमार पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था जो पर्यटकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। भारत के नजदीक बसा ये देश इंडियन टूरिस्टस को काफी पसंद आता है। म्यांमार के प्राचीन मंदिर सुकून भरे प्राकृतिक नजारे और यहां की संस्कृति आपको काफी अच्छी लगेगी। म्यांमार में कई खूबसूरत बीच और प्राकृतिक सौंदर्य मौजूद है।
इंडोनेशिया
अगर आपको विदेश यात्रा करनी है और आप इसको यादगार पलों को तब्दील करना चाहते हैं तो आप बाली जा सकते हैं। इंडोनेशिया का यह छोटा सा आइलैंड है जहां पर टूरिस्ट काफी संख्या में पहुंचते हैं। यहाँ के खूबसूरत बीच आपको काफी पसंद आएंगे। यहां के प्राचीन मंदिर आपको काफी अच्छे लगेंगे इतना ही नहीं आप यहाँ के लोकल फूड और प्राकृतिक सौंदर्य को काफी एंजॉय कर सकते हैं। यह देश भी काफी सस्ता है।


