Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनवरी से फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश की इन जगहों में करें भ्रमण, खास बनाइये अपना वीकेंड
    • खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?
    • UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान
    • Thailand Tourism: क्यों भारतियों को पसंद आ रहा थाईलैंड? बिना वीजा और पॉकेट फ्रेंडली हो रही यात्रा
    • अयोध्या में अब ऑनलाइन भी नहीं मिलेगा नॉनवेज? राम मंदिर,गेस्ट हाउस और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग भी रडार
    • Kanpur Non Veg Restaurants: कानपुर के 5 बेस्ट नॉन वेज पॉइंट्स, जहाँ आपको मिलेगा लाजवाब स्वाद
    • Top 5 Banarasi Saree Shops: वाराणसी जाएं तो इन जगहों से लें बनारसी साड़ी, ये हैं टॉप 5 दुकानें
    • Lucknow Medical Store : ये हैं लखनऊ के टॉप 5 मेडिकल स्टोर, जहाँ 24 घंटे मिलती है हर दवा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Christmas Island पर मनाएं अनोखा क्रिसमस, जहां सड़कों पर दिखते हैं लाखों लाल केकड़े
    Tourism

    Christmas Island पर मनाएं अनोखा क्रिसमस, जहां सड़कों पर दिखते हैं लाखों लाल केकड़े

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 29, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Enjoy Christmas Island this Christmas: अगर आप एक जुनूनी प्रकृति प्रेमी हैं और नेचर से जुड़े चमत्कारों को देखना आपका पैशन है तो ऑस्ट्रेलिया का क्रिसमस आइलैंड आपके लिए किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है। दिसंबर के महीने में जब सारी दुनिया क्रिसमस के खूबसूरत माहौल में डूबी हुई नज़र आती है तब इस बीच पर हर साल एक अनोखा और रोमांचक नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान जंगलों में रहने वाले लाखों लाल केकड़े अंडे देने के लिए सड़कों से होते हुए इसी समुद्र की ओर निकल पड़ते हैं। यह दृश्य इतना अनूठा होता है कि क्रिसमस आइलैंड अपने नाम के अनुरूप सच में लाल रंग की चादर ओढ़े एक उत्सव जैसा माहौल पेश करता है।

    लाल केकड़ों की अनोखी यात्रा एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य

    दिसंबर की शुरुआत होते ही क्रिसमस आइलैंड पर जंगलों से लेकर समुद्र तक एक लाल चादर सी फैल जाती है। यह दृश्य लाल केकड़ों की उस अद्भुत यात्रा का हिस्सा होता है जिसमें करीब 4 से 5 करोड़ केकड़े जंगलों से निकलकर समुद्र के किनारे पहुंचते हैं। मादा केकड़े समुद्र तक पहुंचकर अपने अंडे छोड़ती हैं, जिन्हें समुद्री लहरें आगे लेकर जाती हैं और वहीं से उन अंडों की एक नए जीवन की शुरुआत होती है। नर केकड़े पूरी यात्रा में मादाओं की सुरक्षा करते चलते हैं। यह प्रक्रिया कई दिनों तक चलती है और दुनिया भर से लोग इस नजारे को देखने आते हैं।

    अंडों की रक्षा के लिए बंद कर दी जाती हैं सड़कें

    जब केकड़े अपनी यात्रा पर जिस मार्ग से होकर निकलते हैं, तो आइलैंड की ऐसी कई सड़कें बंद कर दी जाती हैं। वहीं कुछ जरूरी रास्तों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते हैं। कई जगह कारों के नीचे विशेष रैम्प लगाए जाते हैं ताकि कोई भी केकड़ा गलती से कुचल न जाए। वायरल वीडियो में देखा गया कि ड्राइवर बेहद सावधानी से गाड़ी चला रहे हैं और हर केकड़े को सुरक्षित रास्ता देने की कोशिश की जा रही है। यहां का प्रशासन और लोग इन अंडों की रक्षा के लिए बेहद सजग हैं।

    स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इस दृश्य को लेकर रहती है खास उत्सुकता

    लाल केकड़ों की यात्रा सिर्फ वैज्ञानिक घटना ही नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव भी बन चुकी है। स्थानीय लोग इसे प्रकृति का चमत्कार कहते हैं और पर्यटक इसे जीवन में एक बार अवश्य देखने योग्य बताते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो लोगों को इतना मंत्रमुग्ध कर रहा है कि दुनिया भर से पर्यटक इस आइलैंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रकृति को उसके सबसे अनूठे रूप में देखने का यह अवसर वास्तव में बेहद ही दुर्लभ है।

    क्रिसमस आइलैंड – वाइल्डलाइफ के साथ एक शानदार पर्यटन स्थल भी

    क्रिसमस आइलैंड केवल लाल केकड़ों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और अनोखी भौगोलिक स्थितियों की वजह से भी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां के समुद्री तट, जंगल और जलजीव राष्ट्र को एक अलग ही पहचान देते हैं।

    आइलैंड के बीच का वातावरण बेहद शांत और स्वच्छ हैं, जहां हर तरफ समुद्री नीले रंग का पारदर्शी जल दिखाई देता है। स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और डीप सी एक्सप्लोरेशन के लिए यह स्थान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गंतव्यों में गिना जाता है।

    बेहद अनोखी है इस आइलैंड का अनोखा समुद्री जीवन और अंदर की दुनिया

    क्रिसमस आइलैंड के समुद्रों में समुद्री जीवों की विविधता इतनी ज्यादा है कि इसके गहरे पानी के भीतर हर डाइव एक नया अनुभव है। यहां आप व्हेल शार्क, दुर्लभ मछलियों, रंगीन प्रवाल और अनोखे समुद्री जीवों को बहुत करीब से देख सकते हैं। समुद्र के नीचे की दुनिया इतनी शांत और सुकून भरी होती है कि कई पर्यटक इसे जीवन का सबसे अनोखा अनुभव बताते हैं।

    जंगल, गुफाएं और नेशनल पार्क का प्राकृतिक खजाना

    आइलैंड का दो-तिहाई हिस्सा राष्ट्रीय पार्क के रूप में संरक्षित है। यहां की गुफाएं, गहरे जंगल, पहाड़ी पथ और दुर्लभ पक्षियों की आवाजाही इस जगह को और भी खास बनाती है। पर्यटकों के बीच हाइकिंग और नेचर वॉक काफी लोकप्रिय हैं। खासकर सुबह-सुबह जंगलों का दृश्य एक अद्भुत अनुभव होता है, जब उगते सूरज की किरणें पेड़ों के बीच से होकर गुजरती हैं और पक्षियों की आवाजों से पूरा जंगल जाग उठता है।

    क्रिसमस के दौरान आइलैंड पर दिखता है प्रकृति का अद्भुत करिश्मा

    दिसंबर का महीना क्रिसमस आइलैंड के लिए सबसे खास होता है। लाल केकड़ों की यात्रा, समुद्र का बदलता रंग, सुकूनभरा मौसम और क्रिसमस का त्योहार मिलकर पूरे आइलैंड को उत्सवी रंगों में रंग देते हैं। यही वजह है कि लाल चादर ओढ़े इस बीच पर रेंगते केकड़ों और समुद्र की लहरों के साथ बहते शंख और सीपों की खेप के साथ पर्यटक यहां आकर महसूस करते हैं जैसे कि जैसे यहां हर पत्थर, हर पेड़ और हर लहर मानो क्रिसमस का जश्न मना रहा हो।

    यात्रा का सही समय और जरूरी सुझाव

    अगर आप लाल केकड़ों की यात्रा को देखना चाहते हैं, तो नवंबर से दिसंबर तक का समय सबसे बेहतर माना जाता है। यात्रा के दौरान सड़क बंद होने की संभावना रहती है, इसलिए योजना पहले से बनाएं।

    स्थानीय गाइड लें, पर्यावरण नियमों का पालन करें और केकड़ों को न छुएं या परेशान न करें। क्रिसमस आइलैंड केवल एक जगह नहीं, बल्कि प्रकृति का अनुपम उदाहरण है। इस द्वीप की सुंदरता, शांति और प्राकृतिक चमत्कार इसे दुनिया के सबसे अद्वितीय पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं।

    अगर आप इस क्रिसमस कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो क्रिसमस आइलैंड की यात्रा आपके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हो सकती है।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी उपलब्ध स्रोतों और सामान्य तथ्यों पर आधारित है। यात्रा से संबंधित किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक स्रोतों या स्थानीय प्रशासन से ताज़ा विवरण अवश्य जांच लें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्ज से जूझ रहे हैं? उज्जैन का ये सिद्ध मंदिर पलट सकता है आपकी किस्मत
    Next Article रस्सी से बंधीं कई महिलाएं, पुरुष लगा रहे बोलियां, जानिए कहाँ का है ये वीडियो
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    जनवरी से फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश की इन जगहों में करें भ्रमण, खास बनाइये अपना वीकेंड

    January 13, 2026

    खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?

    January 11, 2026

    UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान

    January 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.