Delhi Assembly Election 2025: हॉट सीट कालकाजी, दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की ओर से धडाधड निर्णय लिए जा रहे हैं। पोस्टर वार जारी है। आप के विधायक अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार अपनी गोटी सेट करने में लगे हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मंदिरों के पूजारी की वेतन देने का ऐलान के बाद खूब चर्चा हो रही है। पिछली बार मस्जिदों के इमामों की वेतन सुविधा आदि में वृद्धि किया था, अब उससे जनता के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आप केवल वोटरों को लुभाने के लिए ऐसा कदम चल रहा है।
खैर अभी चर्चा हॉट सीट कालका जी की। जहां सीधा मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी के बीच है। वहीं कांग्रेस ने अपने तेज तर्रार नेता अलका लांबा को उम्मीदवारी दी है। कालकाजी में कुल मतदाता 1,85,837 हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 1.03,535 और महिला 82,296 मतदाता हैं। यह सीट इसलिए भी चर्चा में आ गई है क्योंकि रमेश बिधूड़ी ने जहां कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर टिप्पणी की वहीं आतिशी पर सीधे तौर पर हमले किए। जिसको लेकर यह भी कहा गया कि ऐसी टिप्पणी भाजपा को भारी पड़ सकती है।
कालकाजी सीट तीन वार्ड श्रीनिवासपुरी, गोविंद पुरी और कालकाजी को मिलाकर बनाया गया है। इस इलाके में कई पॉश इलाके तो है हीं साथ ही कई इलाके में झुग्गी झोपड़ी एक समस्या बनी हुई है। सबसे बड़ी समस्या इस विधानसभी सीट पर पार्किंग एवं अतिक्रमण का है जिसको लेकर स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। पेयजल और जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। इस विधानसभा में गांधी कैंप इलाके में सीवर की भी समस्या है जिसका वर्षों से कोई हल नहीं निकला है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है.
इस सीट की खासियत यह भी है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष चोपड़ा यहां से तीन बार विधायक रहे। बाद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लेकिन कांग्रेस को कोई खास जीत हासिल नहीं करवा पाएं। सुभाष चोपड़ा 1998,2000 और 2008 में जीत हासिल की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के अवतार सिंह 2015 में जीत हासिल की थी उसके बाद 2020 में आतिशी यहां से विधायक हैं।
मुख्यमंत्री आतिशी की खासियत है कि वह अपने इलाके में लगातार लोगों से जुड़ी है। यह इनका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। छोटी से छोटी समस्या को सुलझाने के लिए लगातार तत्पर रही हैं। लेकिन जब से रमेश बिधुड़ी को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया तो चर्चा होने लगी कि इस बार आतिशी को यह सीट जीतने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। पिछले विधानसभा के जीत के अंतर को देखे तो आतिशी ने बड़े अंतर से जीता था। आम आदमी पार्टी को जहां 55,897 वोट हासिल हुए थे वहीं भाजपा को 44,504 वोट हासिल हुए। कांग्रेस को मात्र 4965 वोट ही मिले। भाजपा को जहामं 41.63 फीसदी वोट तो आम आदमी पार्टी ने 52.28 फीसदी वोट हासिल की थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार भाजपा जीत हासिल करेगी क्योंकि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं इससे तो यही लगता है कि आम आदमी पार्टी हासिए पर होगी। ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि इस बार तो चर्चा भाजपा की है जिस प्रकार से भाजपा ने काफी अच्छा रोड मैप बनाया है। हालांकि कालका जी निवासी रविश रोशन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस इलाके में काफी काम किया है आतिशी ने बड़े अंतर से पिछली बार जीती थी। इस बार भी जीत हासिल करेंगी।
बहरहाल, कालकाजी इलाके में काफी हलचल है। पिताजी पर टिप्पणी को लेकर आतिशी ने जिस प्रकार से प्रेस कांफ्रेंस किया उसके बाद से विधानसभा के पार्कों में खूब चर्चा इसी की है। लेकिन जनता भाजपा को अब मौका देना चाह रही है। भाजपा के नेताओं को बयानों से बचना होगा।