Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM मोदी के हालिया भाषणों के पीछे की राजनीति क्या?
    • Satya Hindi News Bulletin। 24 मई, दिनभर की ख़बरें
    • तूफान में फंसी फ्लाइट के पायलटों को लेकर विवाद क्यों और क्या है
    • बांग्लादेश संकटः सेना से मतभेद के बावजूद इस्तीफा नहीं देंगे यूनुस, आपात बैठक की
    • गरमाया ग्वालियर पीठ का आंबेडकर मूर्ति विवाद, CJI गवई तक पहुँचा मामला
    • Bharat Ka Itihas: जहाँ चट्टानों में छुपा है खजाना, आइये जाने भारत के पठारी क्षेत्र और उनकी विशेषताएँ
    • राहुल गांधी पुंछ में पीड़ितों के घर-घर पहुंचे, कहा- आपकी हिम्मत को सलाम
    • ‘भूल चुक माफ’ फ्लॉप क्यों हुई? जानिए डॉ. प्रकाश का सटीक रिव्यू
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Delhi Election 2025: दिल्ली में आखिर AAP के लिए कैसे पैदा हुआ खतरा, कौन सा फैक्टर केजरीवाल के लिए पड़ सकता है भारी
    राजनीति

    Delhi Election 2025: दिल्ली में आखिर AAP के लिए कैसे पैदा हुआ खतरा, कौन सा फैक्टर केजरीवाल के लिए पड़ सकता है भारी

    By February 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Arvind Kejriwal ((Photo: Social Media)

    Delhi Election 2025: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने की संभावना जताई जा रही है। अधिकांश एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी हो सकती है। चुनावी जानकारों का कहना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी कमल खिलता नजर आ रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार दिल्ली में केजरीवाल की लुटिया क्यों डूबती नजर आ रही है।

    जानकारों का मानना है कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस तो लड़ाई में नहीं दिख रही है मगर पार्टी ने केजरीवाल की लुटिया डूबोने की मुकम्मल व्यवस्था जरूर कर दी है। एग्जिट पोल में विभिन्न दलों को मिलने वाले वोट प्रतिशत के अनुमान से भी यह बात सही साबित होती दिख रही है। इसके साथ ही यह भी सच्चाई है कि आप के वोट प्रतिशत में गिरावट और भाजपा के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी की संभावना से भी दिल्ली की तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है।

    केजरीवाल को लग सकता है इसलिए झटका

    मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच काफी कड़ा मुकाबला है मगर भाजपा भारी पड़ सकती है। भाजपा को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस काफी कमजोर स्थिति में है और पार्टी को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

    इस एग्जिट पोल में आप को 44 फ़ीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में आप 53.8 फ़ीसदी वोट पाने में कामयाब हुई थी। दूसरी ओर भाजपा को 46 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है जबकि 2020 के चुनाव में भाजपा को 38.5 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस को पिछले चुनाव में 4.23 फीसदी वोट मिले थे मगर इस बार के चुनाव में पार्टी को आठ फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं।

    इस तरह देखा जाए तो भाजपा के वोट में करीब आठ फ़ीसदी और कांग्रेस के वोट में करीब चार फ़ीसदी की बढ़ोतरी दिख रही है। दूसरी ओर आप का वोट करीब 10 फीसदी घट सकता है। इसी ने बहुत बड़ा अंतर पैदा कर दिया है जिससे आठ तारीख के चुनाव नतीजे में आप को बड़ा झटका लगने की संभावना जताई जा रही है।

    केजरीवाल को पहले ही सता रहा था डर

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वोटिंग से ठीक पहले अपने समर्थकों से 15 फीसदी वोट का मार्जिन लेने की अपील की थी। उनका कहना था कि भाजपा की ओर से 10 फीसदी वोट ईवीएम के जरिए मैनेज करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि हमारे समर्थकों को 15 फीसदी का मार्जिन हासिल करना होगा ताकि दस फ़ीसदी की गड़बड़ी होने पर भी पांच फीसदी वोटों से जीत हासिल की जा सके।

    दूसरी ओर चुनाव आयोग ने ईवीएम में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या गड़बड़ी की आशंका को पूरी तरह खारिज कर दिया था। अब दिल्ली में वोटिंग खत्म होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल का वोट काटने में बड़ी भूमिका निभाई है। कांग्रेस का वोट प्रतिशत दोगुना होने की उम्मीद है तो भाजपा भी बड़ी छलांग लगाती हुई दिख रही है। भाजपा ने 1993 में 42.8 फ़ीसदी वोट हासिल किए थे मगर इस बार पार्टी उससे भी आगे निकल सकती है।

    मुस्लिम बहुल इलाकों में हो गया खेल

    दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस ने आप को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। मुस्लिम बहुल इलाकों में वोट बंटने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके साथ ही आप को कांग्रेस ने उन सीटों पर भी भारी नुकसान पहुंचाया है जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में आप को कम वोटों से जीत हासिल हुई थी। ऐसी सीटों पर कड़े मुकाबले के बीच भाजपा इस बार बाजी मारती हुई दिख रही है।

    भाजपा के बूथ मैनेजमेंट का भी दिखेगा असर

    इसके अलावा सियासी जानकारों का यह भी मानना है कि भाजपा के बूथ और माइक्रो मैनेजमेंट ने भी काफी असर दिखाया है। भाजपा कई महीने से इसकी तैयारी में जुटी हुई थी। पार्टी ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रखा था और इस मामले में आप और कांग्रेस दोनों सियासी दल पिछड़ते हुए दिख रहे हैं।

    अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी भाजपा के बूथ मैनेजमेंट को बड़ा श्रेय हासिल होगा। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट के मामले में कांग्रेस और अन्य दलों को पीछे छोड़ दिया था और अब वही स्थिति दिल्ली में भी बनती हुई दिख रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानियांः अमृतसर में खुली उनकी हथकड़ी-बेड़ी
    Next Article संगम में डूबे मोदी-योगी के धार्मिक ध्रुवीकरण के नारे

    Related Posts

    Anup Sanjay Dhotre Wikipedia: विरासत के वारिस से व्यापारिक दिग्गज तक, अकोला के नए क्षितिज के निर्माता

    May 24, 2025

    राहुल गांधी का जमीनी दौरा, पुंछ में पाकिस्तानी हमलों के पीड़ितों से मिले, जताई एकजुटता

    May 24, 2025

    इंदिरा गांधी पर बड़ा खुलासा,1968 में पाकिस्तान को सौंपा रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर इलाका, निशिकांत दुबे के आरोप से सियासत गरमाई!

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.