Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम
    • Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद
    • Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    • Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Delhi Election 2025 : दिल्ली में BJP 26 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी में, PM मोदी संभालेंगे कमान, 28 को होगी पहली रैली
    राजनीति

    Delhi Election 2025 : दिल्ली में BJP 26 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी में, PM मोदी संभालेंगे कमान, 28 को होगी पहली रैली

    By December 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीएम नरेंद्र मोदी (Pic- Social Media)

    Delhi Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। दिल्ली चुनाव में तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच घमासान तेज होता दिख रहा है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अभी तक अपनी एक भी सूची जारी नहीं की है मगर पार्टी में विभिन्न स्तरों पर रणनीति बनाने का काम तेज हो गया है।

    भाजपा की ओर से इस बार 26 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों पर इस बार दिल्ली चुनाव का रुख भाजपा के पक्ष में मोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। दिल्ली में भाजपा के अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी 28 दिसंबर को एक बड़ी रैली के साथ करेंगे। पीएम मोदी की इस रैली के साथ भाजपा आक्रामक चुनाव अभियान का शुरुआत करेगी।

    भाजपा,आप और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की जंग

    दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों के दौरान आप ने भाजपा को करारा झटका दिया था मगर भाजपा इस बार आम आदमी पार्टी से हिसाब बराबर करने की कोशिश में जुटी हुई है। दिल्ली में चुनावी तैयारी के मामले में आप भाजपा से आगे दिख रही है क्योंकि पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दूसरी ओर भाजपा में भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी की ओर से पहली सूची जारी की जा सकती है।

    आप नेताओं को घेरने के लिए भाजपा इस बार अपने बड़े चेहरों को भी चुनावी अखाड़े में उतारने की कोशिश में जुटी हुई है। दूसरी ओर आप से गठबंधन न होने के बाद कांग्रेस भी इस बार दिल्ली में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में जुटी हुई है। हरियाणा और महाराष्ट्र की हार के बाद पार्टी इस बार दिल्ली में अपनी ताकत दिखाकर विपक्ष में अपने रुतबे को बरकरार रखना चाहती है।

    पीएम मोदी 28 को करेंगे बड़ी रैली

    दिल्ली में भाजपा 1998 से ही सत्ता से बाहर है। पहले 15 वर्षों तक दिल्ली में शीला दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार रही और उसके बाद पिछले 10-11 वर्षों से आप ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर रखा है। ऐसे में भाजपा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अपनी ताकत दिखाएगी। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी 28 दिसंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली करने वाले हैं।

    दरअसल प्रधानमंत्री मोदी 28 दिसंबर को मेट्रो के फेज 4 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रोहिणी के जापानी पार्क में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी न्यू अशोकनगर तक नमो भारत की सेवा की भी शुरुआत कर सकते हैं। भाजपा की ओर से इस रैली की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं और इस दिन प्रधानमंत्री बीजेपी के दंगल में जोरदार तरीके से उतरने का ऐलान कर देंगे।

    भाजपा की ओर से बड़ा ऐलान कर सकते हैं प्रधानमंत्री

    इस रैली के बाद प्रधानमंत्री मोदी की 3 जनवरी को एक और रैली आयोजित करने की तैयारी है। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो चरणों का उद्घाटन करने वाले हैं और इसके बाद वे रैली के दौरान बड़ा ऐलान कर सकते हैं। जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी की ओर से बुजुर्गों और महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

    भाजपा की ओर से आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान और संजीवनी योजना को जवाब देने की तैयारी है। इसीलिए माना जा रहा है कि पीएम मोदी भाजपा की ओर से भी किसी बड़ी योजना का ऐलान करके महिलाओं और बुजुर्गों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे।

    जनवरी के पहले हफ्ते में होगी चुनाव की घोषणा

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से चार या पांच जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग ने 5 जनवरी को दिल्ली में अंतिम मतदाता सूची जारी करने का ऐलान कर रखा है। आमतौर पर चुनाव की घोषणा के बाद ही आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची जारी की जाती है।

    ऐसे में जनवरी के पहले हफ्ते के बाद दिल्ली में सियासी घमासान और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस की ओर से भी पूरी ताकत लगाने की कोशिश की जा रही है मगर मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होने की संभावना जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Election 2025 : दिल्ली में बीजेपी का ये दिग्गज नेता देगा केजरीवाल को टक्कर! ‘आप’ में मची खलबली
    Next Article New Year 2025: ग़ाज़ियाबाद में न्यू ईयर पार्टी इन जगहों पर करें एन्जॉय, जानिए कहाँ कितने में मिल रहा एंट्री टिकट

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.