Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान
    • टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड
    • दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    • UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    • Navratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Historic Indian Markets: इन भारतीय ऐतिहासिक बाजारों में आज भी बसती है रौनक
    Tourism

    Historic Indian Markets: इन भारतीय ऐतिहासिक बाजारों में आज भी बसती है रौनक

    Janta YojanaBy Janta YojanaSeptember 11, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Historic Indian Markets (Image Credit-Social Media)

    Historic Indian Markets

    Historic Indian Markets: अनगिनत ऐतिहासिक किस्सों और कहानियों को अपने भीतर समेटे हुए भारतीय संस्कृति की पहचान सिर्फ़ उसके भव्य किले, मंदिरों और महलों से नहीं है, बल्कि यहां के प्राचीन बाजार भी उतने ही खास हैं। इन बाजारों की गलियों में चलते ही ऐसा लगता है मानो समय थम गया हो और वापस उसी दौर में हम खुद को महसूस कर रहे हों। यहां आज भी सदियों पुरानी परंपराए सांस ले रही हैं। यहां सिर्फ़ खरीदारी नहीं होती, बल्कि हर दुकान, हर गली और हर शिल्प में इतिहास और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। जो हमें अतीत से जोड़ने में जादुई माध्यम बनती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पुराने और मशहूर भारतीय बाजारों के बारे में जो आज भी स्थानीय लोगों और सैलानियों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं-

    डल झील का फ्लोटिंग मार्केट- पानी पर बसा अनोखा बाज़ार

    अगर कभी आप कश्मीर जाएं तो डल झील का फ्लोटिंग मार्केट ज़रूर देखिए। यह भारत का इकलौता और दुनिया का गिनती के कुछ तैरते बाजारों में से एक है। यह परंपरा लगभग दो सौ साल पुरानी मानी जाती है।

    सुबह-सुबह सूरज की पहली किरणों के साथ जब नावों पर सब्ज़ियां, फूल और फल सजाए जाते हैं, तो पूरा नज़ारा जादुई सा लगता है। पर्यटकों के लिए यह न सिर्फ खरीदारी का मौका होता है बल्कि कश्मीर की असली जीवनशैली और संस्कृति को नज़दीक से महसूस करने का अनुभव भी होता है।

     मजनू का टिल्ला- दिल्ली का छोटा तिब्बत

    दिल्ली का मजनू का टिल्ला एक ऐसा इलाका है जो इतिहास और संस्कृति से भरपूर है। यह बाजार 19वीं सदी से पहले का माना जाता है। यहां की कहानी एक सूफी संत से जुड़ी है, जिन्हें लोग ‘मजनू’ कहते थे। उनके नाम पर यह जगह ‘मजनू का टिल्ला’ कहलाने लगी। बाद में यहां तिब्बती समुदाय बस गया और इसने इसे एक अलग पहचान दी। यहां आपको तिब्बती झंडे, पेंटिंग, ऊनी कपड़े, ज्वेलरी और स्वादिष्ट तिब्बती व्यंजन मिलेंगे। यही वजह है कि विदेशी सैलानी यहां ज़रूर आते हैं और इसे दिल्ली का ‘लिटिल तिब्बत’ भी कहा जाता है।

     जोहरी बाजार- जयपुर की रौनक

    गुलाबी पत्थरों की नगरी जयपुर की पहचान सिर्फ हवामहल और अनोखे किलों से नहीं है, बल्कि इसका ऐतिहासिक जोहरी बाजार भी उतना ही खास है। यह बाजार 18वीं सदी में बसाया गया था और आज भी अपनी ऐतिहासिक खूबसूरती को संजोए हुए है।

    यहां की गलियों में चलते हुए आपको सोने-चांदी के गहनों से लेकर पारंपरिक राजस्थानी पोशाक, जूतियां और सजावटी सामान तक सब मिलेगा। कहा जाता है कि यहां की कई दुकानों में पीढ़ियों से एक ही परिवार व्यापार कर रहा है। त्योहारों और शादी-ब्याह के समय यह बाजार देखने लायक हो जाता है।

     चांदनी चौक- दिल्ली का दिल

    दिल्ली की गलियों में बसा चांदनी चौक भारत के सबसे पुराने और भीड़भाड़ वाले बाजारों में से एक है। इसे 17वीं सदी में मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था और उनकी बेटी जहांआरा बेगम ने इसका नाम रखा।

    यहां आज भी पुराने जमाने की खुशबू और रौनक महसूस की जा सकती है। मसाले, इत्र, आभूषण, कपड़े और स्ट्रीट फूड सब कुछ यहां मिलेगा। मशहूर पराठे वाली गली से लेकर करीम की बिरयानी तक, यहां के खाने का स्वाद हर किसी को मोह लेता है। चांदनी चौक सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि दिल्ली की जान माना जाता है।

    चारमीनार बाजार- हैदराबाद की शान

    हैदराबाद के चारमीनार के पास बसा यह बाजार अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां की चमचमाती ‘लाख की चूड़ियां’ दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि इस बाजार की नींव करीब 400 साल पहले पड़ी थी और आज भी यह अपनी उसी पारंपरिक पहचान को बनाए हुए है। यहां आपको मशहूर हैदराबादी मोती से बने आभूषण, इत्र, पारंपरिक हैदराबादी पोशाकें और बिरयानी की खुशबू हर तरफ से खींचेगी। त्योहारों के वक्त यहां की चहल-पहल और भी बढ़ जाती है।

    इमा मार्केट- महिलाओं से सजा बाजार

    मणिपुर की राजधानी इंफाल का इमा मार्केट दुनिया में अपनी तरह का इकलौता बाजार है। इसे ‘मदर्स मार्केट’ कहा जाता है क्योंकि यहां केवल महिलाएं ही दुकानों का संचालन करती हैं। माना जाता है कि यह बाजार 500 साल से भी पुराना है।

    कहा जाता है कि जब कभी युद्ध या कठिन समय में पुरुष घर से बाहर गए, तो महिलाओं ने इस बाजार को संभाला और धीरे-धीरे यह परंपरा स्थायी हो गई। आज यहां करीब 3000 दुकानें हैं, जहां आपको हस्तशिल्प, कपड़े, खाने-पीने की चीज़ें और नॉर्थ-ईस्ट की झलक हर कोने में दिखाई देगी। यह बाजार महिलाओं की ताक़त और आत्मनिर्भरता की जीवंत मिसाल है।

    भारत के ये पुराने बाजार केवल खरीदारी की जगह नहीं हैं, बल्कि ये देश की सभ्यता और संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। इन बाजारों में घूमना ऐसा है जैसे इतिहास की किताब के पन्नों को पलटने जैसा आभास देता है। यही कारण है कि ये सदियों पुराने बाज़ार आज भी उतने ही जीवंत हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में हिंसक प्रदर्शन का पर्यटन पर असर – जानिए पूरा विश्लेषण
    Next Article 48 घंटे में 3 देशों के PM का इस्तीफा! अब क्या भारत की बारी? राहुल गांधी के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026

    चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.