Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मात्र ₹13,190 में 6 दिन, 5 रात की ऊटी यात्रा: IRCTC की धमाकेदार New Year Offer
    • Tamil Nadu Ka Vaitheeswaran Koil: जहां ताड़पत्रों में लिखा मिलता है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य
    • इससे बढ़िया बंद मक्खन आपको लखनऊ में कहीं नहीं मिलेगा, कई तरह के फ्लेवर हैं मौजूद
    • ये हैं लखनऊ के बेस्ट ब्राइडल मेकअप सैलून, जानिए क्या है यहाँ ख़ास
    • MP में शुरू हुआ इंटर-स्टेट और इंटर-सिटी Heli Tourism: नए साल पर घूमने का आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका
    • सावधान! इन मंदिरों का प्रसाद भूलकर भी न खाएं, जानिए क्यों है मनाही
    • Lucknow में यहाँ मिलेगा फ्री में अनलिमिटेड फ़ूड, चाइनीज़ से लेकर कई ऑप्शंस हैं यहाँ मौजूद
    • दोस्त की भतीजी की शादी में बिहार आए आशिकी फेम राहुल रॉय का दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस हुआ वायरल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » India mei le Videsh Ghumne ka Maza: जानें महाराष्ट्र के ये शहर क्यों कहलाता है Italy of India
    Tourism

    India mei le Videsh Ghumne ka Maza: जानें महाराष्ट्र के ये शहर क्यों कहलाता है Italy of India

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 22, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    India mei le Videsh Ghumne ka Maza 

    India mei le Videsh Ghumne ka Maza: भारत का हर राज्य अपनी अलग खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाना जाता है। जिनमें राजस्थान की हवेलियां, हिमाचल की बर्फीली चोटियां और केरल के शांत समुद्र के किनारे लोगों को अपनी ओर खींचतें हैं, वैसे ही महाराष्ट्र में भी कई ऐसी जगहें हैं जो किसी विदेशी लोकेशन सा एहसास कराती हैं। इन्हीं में से एक है लवासा, जिसे अक्सर Italy of India कहा जाता है। पुणे के करीब पहाड़ों और झील के बीच बसा यह खूबसूरत शहर पहली नज़र में ही इटली के लोकप्रिय शहर पोर्टोफिनो जैसा लगता है। यहां की रंगीन इमारतें, कैफ़े कल्चर, झील किनारे बना वॉकवे और पहाड़ियों पर बसे घर किसी यूरोपियन टाउन जैसा अनुभव देते हैं। लवासा की खूबसूरती इतनी अनोखी है कि लोग इसे भारत का मिनी-इटली कह कर भी पुकारने लगे हैं। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के लवासा शहर से जुड़ी खूबियों के बारे में –

    लवासा को Italy of India क्यों कहा जाता है

    लवासा की पहचान इसकी यूरोपियन स्टाइल बिल्डिंग्स, रंग-बिरंगी इमारतों और झील किनारे बने खूबसूरत पैदल रास्तों की वजह से बनी है। शहर का लेआउट और वास्तुकला इटली के शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित है। जहां पहाड़ियों के बीच बनी रंगीन कॉलोनियां एकदम क्लासिक यूरोपियन लुक देती हैं। लवासा में भी झील के किनारे बने टाउन सेंटर, आउटडोर कैफ़े और घुमावदार गलियां किसी विदेशी कोस्टल शहर का एहसास कराती हैं। शहर का शांत, साफ-सुथरा और रोमांटिक माहौल इसे विदेशी जोड़ों का फेवरेट शूट लोकेशन के तौर पर भी मशहूर है। वहीं वीकेंड ट्रिप के लिए यह जगह युवाओं और फैमिली दोनों के लिए काफी लोकप्रिय है।

    अगर असली लवासा देखना हो तो करें ऐसे तैयारी

    यदि महाराष्ट्र में मौजूद लवासा आपको इतना पसंद आया कि अब आप असली इटली घूमने की सोच रही हैं, तो इसके लिए आपको Schengen Visa की जरूरत होगी। वीज़ा प्रक्रिया पूरी तरह डॉक्यूमेंट-आधारित होती है। जिसमें आपका पासपोर्ट छह महीने की वैधता के साथ अनिवार्य है। इसके साथ रिटर्न फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, ट्रैवल इंश्योरेंस और बैंक स्टेटमेंट जरूरी रहते हैं ताकि यह साबित हो सके कि आप यात्रा का खर्च उठा सकते हैं। वीज़ा प्रक्रिया में लगभग 15 से 30 दिन का समय लग सकता है, इसलिए यात्रा से एक महीने पहले आवेदन करना बेहतर रहता है। वीज़ा मिलने के बाद आप इटली के किसी भी शहर में आसानी से ट्रैवल कर सकती हैं।

    इटली घूमने का सबसे अच्छा समय

    इटली साल के हर मौसम में खूबसूरत दिखता है, लेकिन यात्रा के लिए सबसे सुहावना समय अप्रैल से जून तक माना जाता है। इस दौरान मौसम रोमांटिक और हल्का ठंडा होता है और शहरों में भीड़ भी कम रहती है। यदि आप गर्मी पसंद नहीं करती हैं, तो सितंबर से दिसंबर तक का समय भी बेहद आरामदायक होता है। इन महीनों में इटली के कोस्टल टाउन और हेरिटेज सिटी अपने पूरे सौंदर्य के साथ चमकते हैं, जहां घूमना और फोटोग्राफी करना दोनों ही अद्भुत अनुभव देता है।

    इटली में घूमने के लिए ट्रांसपोर्ट कैसे चुनें

    इटली में घूमना आसान माना जाता है क्योंकि यहां का पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी विकसित है। शहरों के बीच तेज और आरामदायक यात्रा के लिए Trenitalia और Italo की हाई-स्पीड ट्रेनें सबसे बेहतरीन विकल्प हैं, जो रोम, मिलान, वेनिस और फ्लोरेंस जैसे प्रमुख स्थानों को आपस में जोड़ती हैं। वहीं शहरों के भीतर घूमने के लिए मेट्रो, बस और ट्राम का उपयोग किया जा सकता है, जो सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली होते हैं। भीड़भाड़ वाले समय में ट्रेन की सीट और टिकट पहले से बुक कर लेना अच्छा रहता है। इटली की असली खूबसूरती गलियों में छिपी होती है, इसलिए जितना हो सके पैदल घूमने की कोशिश करें।

    इटली की करेंसी और पैसे से जुड़ी जानकारी

    इटली की आधिकारिक करेंसी यूरो है, इसलिए यात्रा से पहले कुछ यूरो भारत से लेकर जाना बेहतर होता है। हालांकि इटली के लगभग सभी प्रमुख शहरों में एटीएम की सुविधा उपलब्ध होती है, जहां आप ज़रूरत पड़ने पर कैश निकाल सकती हैं। कई जगह कार्ड पेमेंट आसानी से स्वीकार किए जाते हैं, इसलिए आप कैश और कार्ड दोनों रखें।

    इटली की मशहूर जगहें, जिन्हें बिल्कुल मिस न करें

    इटली इतिहास, कला, रोमांस और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत मेल है। सबसे पहले रोम का कोलोसियम देखने लायक है, जो प्राचीन रोमन सभ्यता की अनमोल विरासत है। कहा जाता है कि इसमें एक समय में 50,000 दर्शक एक साथ बैठकर खेल प्रतियोगिताएं देखा करते थे। इसी तरह अमाल्फी कोस्ट का पासिटानो दुनिया का सबसे खूबसूरत कोस्टल टाउन माना जाता है, जिसकी रंगीन इमारतें और पतली गलियाँ किसी परिकथा जैसी लगती हैं। साउथ इटली का पॉम्पी इतिहास का एक दिलचस्प अध्याय है, जो ज्वालामुखी की तबाही के बाद भी अपने अवशेषों में पूरी सभ्यता को समेटे हुए है। वेनिस अपनी गोंडोला राइड और पानी पर बसी अनोखी संरचना के लिए मशहूर है, जबकि फ्लोरेंस को कला और संस्कृति का जन्मस्थान कहा जाता है। इन जगहों की खूबसूरती आपको बार-बार वहां आने का मन करा देगी।

    इटली ट्रिप के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

    इटली की यात्रा के दौरान हमेशा वीज़ा से जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखें और लोकप्रिय जगहों पर सुबह जल्दी पहुंचने की कोशिश करें ताकि भीड़ कम मिले। शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग करना सुविधाजनक और किफायती साबित होता है। कई ऐतिहासिक स्थलों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने पर समय और पैसे दोनों की बचत होती है। इटली के कुछ शहरों में ZTL यानी ट्रैफिक-लिमिटेड ज़ोन होते हैं। जहां बिना परमिट के कार एंट्री पर भारी जुर्माना लग सकता है, इसलिए किराये पर कार लेने से बचें।

    लवासा और इटली दोनों ही अपनी-अपनी तरह से बेहद खूबसूरत हैं। एक भारत में इटैलियन एहसास देता है और दूसरा दुनिया भर में रोमांस और कला का पर्याय माना जाता है। चाहे आप वीकेंड में लवासा जाएं या एक हफ्ते की ट्रिप पर इटली, दोनों ही जगहें आपको हमेशा याद रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ में स्थित है ये राधा कृष्ण मंदिर, जानिए क्यों हो रहा ये इतना लोकप्रिय
    Next Article लखनऊ में यहाँ मिलेगा चूल्हे का खाना, बेहद पसंद आएगा आपको ये Village Style
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    मात्र ₹13,190 में 6 दिन, 5 रात की ऊटी यात्रा: IRCTC की धमाकेदार New Year Offer

    December 2, 2025

    Tamil Nadu Ka Vaitheeswaran Koil: जहां ताड़पत्रों में लिखा मिलता है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य

    December 2, 2025

    इससे बढ़िया बंद मक्खन आपको लखनऊ में कहीं नहीं मिलेगा, कई तरह के फ्लेवर हैं मौजूद

    December 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.