Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » IRCTC Tour: क्रिसमस पर घूमने का शानदार मौका! IRCTC के बजट टूर पैकेज से करें सस्ती और आरामदायक यात्रा
    Tourism

    IRCTC Tour: क्रिसमस पर घूमने का शानदार मौका! IRCTC के बजट टूर पैकेज से करें सस्ती और आरामदायक यात्रा

    Janta YojanaBy Janta YojanaDecember 19, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IRCTC Christmas Tour Package 2025

    IRCTC Christmas Tour Package 2025: क्रिसमस का पर्व अब बेहद करीब आ चुका है। इतने कम समय में यात्रा का प्लान बनाना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट या बस की उपलब्धता की वजह से कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं। वहीं छुट्टियों के दौरान होटल और बस की कीमतें भी आम दिनों की तुलना में काफी ज्यादा हो जाती हैं। अगर आप भी इस वजह से अपनी क्रिसमस ट्रिप कैंसिल करने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकें। इस बार आप अपनी छुट्टियों को आरामदायक और बजट में पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी के क्रिसमस टूर पैकेज एक शानदार विकल्प लेकर आया है। टूर पैकेज बुक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको ट्रेन टिकट, होटल, खाना और घूमने की सुविधा एक ही पैकेज में मिल जाती है। अलग-अलग चीज़ों के लिए अलग बुकिंग करने की झंझट खत्म हो जाती है और बजट के अनुसार ट्रिप प्लान करना आसान हो जाता है। आईआरसीटीसी ने इस क्रिसमस के मौके पर कई शानदार और बजट फ्रेंडली टूर पैकेज पेश किए हैं। जिनमें छोटे और बड़े दोनों तरह के परिवार आसानी से सफर कर सकते हैं।

    कोडईकनाल की करें यात्रा

    अगर आप हरी-भरी पहाड़ियों और ठंडी वादियों में क्रिसमस का मज़ा लेना चाहते हैं, तो कोडईकनाल का पैकेज आपके लिए परफेक्ट है। यह पैकेज चार रात और पांच दिनों का है और इसकी शुरुआत 25 दिसंबर से हो रही है। इस पैकेज के लिए टिकट त्रिवेन्द्रम, त्रिशूर और एर्नाकुलम से बुक की जा सकती हैं। पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने के साथ-साथ घूमने के लिए कैब की सुविधा भी शामिल है। जिससे आपको गाड़ी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और आप पूरी तरह से अपनी ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं। पैकेज फीस अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 10,520 रुपए है। जबकि दो लोगों के साथ यात्रा करने पर यह 10,050 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस पैकेज का नाम TRIVANDRUM KODAIKANAL RTP PACKAGE है, जिसे आप ऑनलाइन सर्च करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    मैसूर और कूर्ग यात्रा पैकेज

    यदि आप दक्षिण भारत के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मैसूर और कूर्ग का पैकेज एक बेहतरीन विकल्प है। यह पैकेज भी चार रात और पांच दिनों का है और इसकी शुरुआत 25 दिसंबर से हो रही है। इस पैकेज के लिए टिकट चेन्नई से बुक की जा सकती हैं। पैकेज में ट्रेन से यात्रा के साथ-साथ घूमने के लिए कैब की सुविधा भी उपलब्ध है। यह पैकेज खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो क्रिसमस पर हिल स्टेशन और पहाड़ी इलाकों का मज़ा लेना चाहते हैं। पैकेज फीस अकेले यात्रा करने पर 23,650 रुपए है। जबकि दो लोगों के साथ यात्रा करने पर यह 12,800 रुपये प्रति व्यक्ति है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में होटल, खाना और घूमने की पूरी सुविधा शामिल है, जिससे यात्रा आसान और आरामदायक हो जाती है।

    मैसूर, बेलूर और सोमनाथपुर , इतिहास और संस्कृति की ट्रिप

    इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए MEMORIES OF MYSORE पैकेज एक बेहतरीन विकल्प है। यह पैकेज पांच रात और छह दिनों का है और इसकी शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है। इस पैकेज के लिए काचेगुडा और हैदराबाद से टिकट बुक की जा सकती हैं। ट्रेन से यात्रा करने के बाद घूमने के लिए कैब की सुविधा भी मिलेगी। इस ट्रिप में आप मैसूर के ऐतिहासिक महलों, बेलूर के मंदिरों और सोमनाथपुर की वास्तुकला का आनंद ले सकते हैं। पैकेज फीस अकेले यात्रा करने पर 15,230 रुपये है, जबकि दो लोगों के साथ यात्रा करने पर यह 12,800 रुपये प्रति व्यक्ति है। यह पैकेज उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो सिर्फ घूमना ही नहीं बल्कि यात्रा के दौरान आराम और सुविधा भी चाहते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करना आसान है और इससे आपको लंबे समय तक टिकट की चिंता नहीं करनी पड़ती।

    क्यों चुनें आईआरसीटीसी टूर पैकेज

    आईआरसीटीसी टूर पैकेज चुनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सारा प्लान एक जगह पर मिलता है। ट्रेन टिकट, होटल, खाना और घूमने की सुविधा सब कुछ एक ही पैकेज में शामिल होने से लंबी कतारों और ट्रैफिक की चिंता खत्म हो जाती है। पैकेज फीस अलग-अलग स्थानों और यात्री की संख्या के हिसाब से तय होती है, जिससे यह बजट फ्रेंडली विकल्प बन जाता है। ट्रेन से यात्रा करने और घूमने के लिए कैब की सुविधा होने से लंबी यात्रा आरामदायक हो जाती है। होटल की बुकिंग और खाने की सुविधा होने से यात्रियों को अलग से कोई व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करना आसान है और इससे आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

    क्रिसमस पर ट्रिप प्लान करना अब पहले से कहीं आसान हो गया है। चाहे आप पहाड़ी इलाकों में ठंड का मज़ा लेना चाहते हों, या इतिहास और संस्कृति में रुचि रखते हों, आईआरसीटीसी के टूर पैकेज हर तरह के यात्री की जरूरतों को पूरा करते हैं। इन पैकेजों के जरिए आप बिना किसी झंझट के अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद ले सकते हैं। इस बार क्रिसमस पर बस-ट्रेन की लाइन और महंगे होटल की चिंता छोड़ कर आप सीमित बजट में आरामदायक यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों और आईआरसीटीसी के विवरणों पर आधारित है। पैकेज फीस, तारीखें और उपलब्धता समय-समय पर बदल सकती हैं। यात्रा बुक करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंट से पुष्टि करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBest Adventure Parks: ये हैं लखनऊ के बेस्ट पार्क, सर्दी की धुप के साथ लीजिये एडवेंचर का भी मज़ा
    Next Article उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा 7 मंज़िला बस स्टैंड, 400 बसों की एक साथ होगी पार्किंग
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.